Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने सोमवार विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया. हालांकि बुनियादी ढांचे से संबंधित कुछ बड़ी घोषणाओं को छोड़ दें तो इस बार कुछ बहुत बड़ी घोषणा नहीं की गई हैं. फिर भी आइए देखते हैं कि इस साल के बजट में की गई घोषणाओं के अनुसार, क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा? बड़ी घोषणा क्या है?वर्तमान में निजी स्वामित्व वाले गैर-परिवहन चार पहिया सीएनजी और एलपीजी वाहनों पर वाहन के प्रकार और कीमत के आधार पर 7 से 9 प्रतिशत की दर से मोटर वाहन कर लगाया जाता है. इसने 1…
सोमवार को अपना 11वां बजट पेश करने के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजीत पवार ने बजट की जमकर सराहना की. तो वहीं पूरे सत्तारूढ़ महायुति के घटक दलों के नेताओं ने एक सूर में अजीत के बजट को विकासवादी बजट करार दिया. अजीत ने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र’ के सपने को साकार करने वाला है, जिसमें कृषि, कृषि क्षेत्र, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बुनियादी ढांचा, सामाजिक विकास जैसे अनेक क्षेत्रों के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं. इससे घरेलू और विदेशी निवेश, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे. यह बजट विधानसभा चुनाव…
मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने सोमवार को 2025-26 का राज्य बजट पेश किया. बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताते हुए अजीत ने संकल्प व्यक्त किया कि अब ‘विकसित भारत, विकसित महाराष्ट्र’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए,‘महाराष्ट्र रुकेगा नहीं… अब विकास रुकेगा नही’.अजीत ने कहा कि यह कृषि, कृषि आधारित क्षेत्रों, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बुनियादी सुविधाएं और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानों के साथ ‘विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र’ के सपने…
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय इंटर नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दुबई में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. महत्वपूर्ण यह है कि रविवार को मिली जीत के साथ टीम इंडिया ने 12 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दोबारा जीता है. तो वहीं टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ अपना 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में इंडिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला वर्ष 2000 में…
मुंबई. रविवार का दिन मुंबईकरों के लिए हादसों का दिन सिद्ध हुआ. मुंबई में दो अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 4 अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पहली घटना पश्चिमी उपनगर अंतर्गत आनेवाले अंधरी-पूर्व स्थित शेर-ए-पंजाब सोसाइटी क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां अचानक लगी आग की चपेट में आए तीन लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा. तो वहीं दूसरी घटना दक्षिण मुंबई स्थित नागपाड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई.…
मुंबई. बिजली कमानियों द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड मीटर के विरोध को देखते हुए सरकार ने प्रीपेड बिजली मीटरों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को कहा कि बिजली कंपनियां अब पहले की तरह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाएंगी. इतना ही नहीं, विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली की खपत में बिजली के बिलों में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. विधान परिषद में सदस्य विक्रम काले ने राज्य में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट प्री-पेड बिजली मीटर के संबंध में सवाल उठाया था.…
मुंबई. वैश्विक महिला दिवस शनिवार को पूरे देश में पूरे उत्साह से मनाया गया. इस अवसर पर सामाजिक जीवन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए हर महिला को प्रोत्साहित करने के मकसद से विभिन्न स्तरों पर विविध भूमिका निभाने वाली महिलाओं का अभिनंदन व सत्कार किया गया. ऐसा ही एक कार्यक्रम मुंबई के वाकोला पुलिस स्टेशन में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में महिलाओं की हौसलाफजाई के लिए जोन 8 के डीसीपी मनीष कलवानिया ने प्रत्यक्ष वाकोला पुलिस स्टेशन पहुंचे. डीसीपी कलवानिया ने महिलाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता से मुश्किल घड़ी में 100 नंबर पर कॉल कर करने…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित कार्डेलिया क्रूज रेव पार्टी मामले गिरफ्तार करने के बाद विवादों में घिरे समीर वानखेड़े को केंद्रीय प्रशासकीय न्यायाधिकरण (कैट) से बड़ी राहत मिली है. एनसीबी मुंबई के पूर्व विभागीय संचालक समीर वानखेड़े की वर्ष 2022 में राजस्व विभाग द्वारा की गई बदली (तबादले) पर कैट ने रोक लगा दी है.मनमाना आदेशकैट के अध्यक्ष न्या. रणजीत मोरे और सदस्य राजिंदर कश्यप की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि राजस्व विभाग का आदेश मनमाना और उसके अपने विभाग की स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है. गौरतलब हो कि स्थानांतरण के उक्त…
मुंबई. बांद्रा पूर्व स्थित खेरवाड़ी इलाके में शुक्रवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां दोपहिया वाहन (स्कूटर) को लगी तेज रफ्तार कार की टक्कर की वजह से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार, संदेश बेलकर नामक युवक शुक्रवार को भोर के समय अपने तीन दोस्तों के साथ अंधेरी से बांद्रा की तरफ खाना खाने जा रहा था. बताया जा रहा है कि रास्ते में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर बांद्रा-पूर्व स्थित खेरवाड़ी जंक्शन के पास रफ्तार अधिक होने के कारण संदेश का कार से नियंत्रण छूट गया. इससे कार पलटने के बाद…
बोले, सुरक्षित महाराष्ट्र, समृद्ध महाराष्ट्र का लक्ष्यजनता के काम में न लाएं राजनीतिमुंबई. महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन था. इस मौके पर राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में आम आदमी का जीवन सुलभ और सुगम बनना चाहिए. लोग संतुष्ट रहें. उद्योग-धंधे फले-फूले. मेरे लाडले किसान भाई, लाडली बहनें, लाडले नौजवान और लाडले बुजुर्ग खुश रहें. महाराष्ट्र सुरक्षित और समृद्ध बनें यही हमारा लक्ष्य है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाराष्ट्र के विकास की गति और बढ़ेगी. इसलिए विपक्ष को जनहित के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution