Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की तूफानी पारी भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह रही।वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में भारत की जीतयह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से ‘करो या मरो’ जैसा था। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती। ऐसे दबाव वाले मैच में टीम इंडिया ने…
गाजियाबाद: एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गला रेतकर हत्या करने के प्रयास में शामिल एक कट्टरपंथी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर रविवार देर रात लोनी थाना क्षेत्र में हुआ।एक लाख का इनामी था जीशानपुलिस के अनुसार एनकाउंटर में मारा गया बदमाश जीशान (27 वर्ष) था, जो खोड़ा का रहने वाला था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सर्जिकल ब्लेड से हमला, CCTV से…
तेहरान: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने अब बेहद भयावह मोड़ ले लिया है। हालात बेहद विस्फोटक हो चुके हैं। यदि जल्द ही कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के कुछ ही घंटों बाद, ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की भी इस्रायली हवाई हमले में मौत होने की खबर सामने आई है।इस्रायल के प्रमुख अखबार ‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने दावा किया है कि अहमदीनेजाद के निवास स्थान पर इस्रायली वायुसेना ने सटीक हमला किया। इस हमले का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर…
नवी मुंबई: महापे एमआईडीसी इलाके में नाले के पास मिले युवक के शव का रहस्य आखिरकार सुलझ गया है। नवी मुंबई अपराध शाखा ने 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या बिजली के खंभे से तार चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई कर की गई थी।फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुली पोलपुलिस जांच में ‘फोन-पे’ के जरिए हुए पैसों के डिजिटल लेनदेन अहम सबूत बने। तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।15 फरवरी से था लापतामानखुर्द निवासी संदीप लक्ष्मीकांत…
‘हिंद-दी-चादर’ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर नवी मुंबई में भव्य समागमनवी मुंबई. खारघर में कविवार को गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ‘हिंद-दी-चादर शहीदी समागम’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गरिमामय उपस्थिति में इस समारोह ने एक राष्ट्रीय चेतना का रूप ले लिया। सिख, सिकलीगर, बंजारा, लबाना, सिंधी, मोहयाल, वाल्मीकी और उदासी-नानकपंथी सहित आठ प्रमुख समाजों के हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। इस मौके पर…
मुंबई. साल 2026 में होली एक दुर्लभ खगोलीय संयोग के बीच आ रही है। फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण, भद्रा और सूतक काल—तीनों का प्रभाव एक साथ पड़ रहा है। इसी कारण होलिका दहन की तारीख को लेकर ज्योतिषाचार्यों में मतभेद सामने आए हैं।पूर्णिमा, भद्रा और ग्रहण का भ्रमपूर्णिमा तिथि: 2 मार्च शाम 5:55 से 3 मार्च शाम 5:07 बजे तकभद्रा काल: 2 मार्च शाम 5:58 से 3 मार्च सुबह 5:28 बजे तकभद्रा पुच्छ: 2 मार्च रात 1:25 से 2:35 बजेबजेपूर्ण चंद्रग्रहण: 3 मार्च दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तकसूतक काल: 3 मार्च सुबह लगभग 6:20 बजे से शाम…
परिवार के सभी सदस्यों की मौत7 दिन का अवकाश 40 दिन का शोक घोषितमुंबई: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी हलचल मच गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि हालिया अमेरिकी-इज़रायली हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है। इस दावे के बाद दुनिया भर की निगाहें ईरान पर टिक गईं। बाद में ईरान की ओर से भी खबरों की कर दी गई। ट्रम्प के बयान के कुछ ही घंटों बाद ईरानी मीडिया में भी खामेनेई के निधन की खबरें…
मुंबई : महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के संकेत दिए हैं। इस बारे में गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने शनिवार को विधान परिषद में कहा कि केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार राज्यभर में अभियान चल रहा है और आगे इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाया। चर्चा में संजय केणेकर, चित्रा वाघ, अनिल परब, डॉ. मनीषा कायंदे, निरंजन डावखरे और उमा खापरे सहित कई सदस्यों ने सवाल…
सत्ताधारी विधायकों ने भी सुर में मिलाया सुरमुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में मुंबई और एमएमआर (मुंबई महानगर क्षेत्र) में ‘आयुष्मान भारत’ योजना की विफलता को लेकर जोरदार बहस हुई। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक वरुण सरदेसाई ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल विज्ञापनों पर खर्च कर रही है, जबकि जमीन पर गरीबों को बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है।”सिर्फ उत्तर नहीं, समयसीमा चाहिए”सदन में चर्चा के दौरान वरुण सरदेसाई ने भाजपा विधायक अतुल भातखलकर के सवालों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने सरकार…
नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से देशव्यापी एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की ‘नारी शक्ति’ को सबल बनाने और माताओं व बेटियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति सरकार की भूमिका संवेदनशील रही है और यह अभियान उसी संवेदनशीलता की संस्कृति को आगे बढ़ाता है।मुख्यमंत्री फडणवीस हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिलइस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से वीडियो…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution