Author: Team Tah ki Baat
मुंबई : माटुंगा के डॉन बॉस्को क्षेत्र में फुटबॉल क्लास से बच्चों को लेने पहुंची एक महिला की सूझबूझ और बहादुरी से लूट की एक गंभीर कोशिश नाकाम हो गई. घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है, जब महिला अपनी कार में बैठ रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कार का पिछला दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया और बच्चों को चाकू दिखाकर पैसे की मांग करने लगा.महिला की हिम्मत से भागा आरोपीडीसीपी देशमाने ने बताया कि आरोपी ने महिला को चुप रहने और शोर न मचाने की धमकी दी. हालांकि महिला ने डरने के बजाय जोर-जोर से चिल्लाना…
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दोनों विभागों को समन्वय से काम करने के दिए निर्देशमुंबई. कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने POSH कानून के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने का फैसला किया है. महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मंत्रालय में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग और श्रम विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए.निजी संस्थानों में लागू होगी सख्तीमंत्री तटकरे ने बताया कि कुछ निजी प्रतिष्ठानों में POSH कानून का ठीक से पालन नहीं हो रहा. इसे दूर करने के…
मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने शहीद जवानों के परिजनों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी कृषि भूमि हस्तांतरण पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह फैसला लिया गया. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधान भवन परिसर में मीडिया को यह जानकारी दी.शहीद परिवारों को मिलेगा सीधा लाभबावनकुले ने बताया कि राज्य में शहीद जवानों और अधिकारियों की वीर माताओं, वीर पत्नियों या अधिकृत वारिसों को आजीविका के लिए सरकारी कृषि भूमि दी जाती है. अब यह जमीन उनके नाम करने पर कोई शुल्क…
शेफाली की फिफ्टी से भारत की शानदार जीतमैनचेस्टर : महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 137 रन का लक्ष्य 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गई है।शेफाली ने दिलाई तेज शुरुआत137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुरुआत दिलाई। हालांकि मंधाना केवल 8 रन बनाकर आउट हो गईं,…
मुंबई : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने खुद को महाराष्ट्र सरकार में उपायुक्त स्तर का अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करने वाले एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंत्रालय में कार्यरत होने का झूठा दावा करता था और सरकारी अधिकारियों की तरह अंबर लाइट (बीकन) लगी कार का इस्तेमाल कर नागरिकों को धोखा दे रहा था।अपराध शाखा के क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट को एक गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति खुद को उपायुक्त दर्जे का अधिकारी बताकर लोगों के बीच प्रभाव जमाने और फर्जी पहचान के जरिए धोखाधड़ी कर रहा है। सूचना…
मुंबई: खार इलाके में एक नाबालिग लड़के को झांसा देकर उसकी सोने की चेन चुराने वाले शातिर अपराधी को खार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है। इसी वजह से यह मामला अब पुलिस की कार्रवाई और 100 प्रतिशत रिकवरी के कारण चर्चा में है।नाबालिग को ले गया सुनसान जगहपुलिस के अनुसार, यह घटना 25 मई 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे खारदांडा क्षेत्र में हुई थी। शिकायतकर्ता और उसका मित्र यश वहां खड़े थे, तभी आरोपी उनके पास पहुंचा। आरोपी ने खुद को एयरटेल कंपनी…
24 घंटे में आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तारमुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई इस घटना में विरार निवासी मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में रेलवे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी रोशन सुवर्णा को गिरफ्तार कर लिया है।बारिश के दौरान शुरू हुआ विवादपुलिस के अनुसार, 23 जून की रात भारी बारिश के दौरान ट्रेन के डिब्बे का दरवाजा बंद करने…
मुंबई: मुख्यमंत्री ‘माझी लाडकी बहीण’ (लाडली बहन) योजना में सामने आए बड़े अनियमितताओं के बाद राज्य सरकार ने अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने विधानसभा के मानसून सत्र में लिखित उत्तर के माध्यम से बताया कि योजना का लाभ 13,415 सरकारी महिला कर्मचारियों ने नियमों के विरुद्ध लिया। अब इन लाभार्थियों से राशि की वसूली के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।विधानसभा में सामने आया बड़ा घोटालाविधानसभा में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, योजना के नियमों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में अपात्र लोगों ने सरकारी सहायता…
TCS प्रकरण से शुरू हुई बहससोलापुर ITI तक पहुंचा मामलामुंबई. महाराष्ट्र विधान परिषद में बुधवार को नाशिक के TCS धर्मांतरण प्रकरण को लेकर तीखी बहस हुई. भाजपा विधायक चित्रा वाघ (Chitra Wagh) और शिवसेना विधायक डॉ. मनीषा कायंदे (Dr. Manisha Kayande) ने एक के बाद एक गंभीर मामले सदन के सामने रखे, जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadanvis) ने कानून में सुधार के लिए दोनों सदनों की महिला सदस्यों की विशेष समिति गठित करने की घोषणा की.चित्रा वाघ की आक्रामक मांगेंचित्रा वाघ ने कहा कि अब एयर कंडीशन दफ्तरों में काम करने वाली उच्चशिक्षित महिलाओं को भी धर्म…
मुंबई: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ( Chandrashekhar Bawankule) के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने राज्यभर में 88 नए राजस्व कार्यालय खोलने का अहम फैसला किया है. इस निर्णय से आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके घर के करीब मिल सकेंगी और लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी.किन कार्यालयों का होगा गठनप्रस्तावित 88 नए कार्यालयों में 10 अपर जिलाधिकारी कार्यालय, 7 उपविभागीय कार्यालय, 2 तहसीलदार कार्यालय और 69 अपर तहसीलदार कार्यालय शामिल हैं. नए अपर जिलाधिकारी कार्यालय कल्याण, दापोली, बारामती, फलटण, पंढरपुर, किनवट, अचलपुर, पुसद, खामगांव और नागपुर (ग्रामीण) में खोले जाएंगे. उपविभागीय कार्यालय मुंबई के फोर्ट, बोरीवली,…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution