Author: Team Tah ki Baat
पात्र-अपात्र को लेकर छिड़ी बहसमुंबई : शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में ‘नीलम गोर्हे पैटर्न’ की चर्चा तेज हो गई है। शिंदे खेमे का दावा है कि अहीर ने किसी दूसरे दल में नहीं बल्कि उसी शिवसेना में प्रवेश किया है, जबकि ठाकरे गुट इसे दल-बदल का मामला बताते हुए उनकी पात्रता और अपात्रता को लेकर कानूनी लड़ाई की तैयारी में जुट गया है।क्या है ‘नीलम गोर्हे पैटर्न’?सचिन अहीर को शिंदे खेमे में शामिल कराने के पीछे राजनीतिक गलियारों…
डीसीएम शिंदे का डबल धक्कातंत्रमुंबई. महाराष्ट्र विधान परिषद के उप सभापति पद के चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए ठाकरे गुट के विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर को अपनी शिवसेना में शामिल कर उन्हें उप सभापति पद का उम्मीदवार बना दिया है. महायुति सरकार में यह पद शिवसेना के हिस्से में आया है. पूर्व उप सभापति नीलम गोर्हे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद रिक्त था. अहीर की उम्मीदवारी को शिंदे का “डबल धक्कातंत्र” माना जा रहा है, क्योंकि इससे ठाकरे गुट को विधान परिषद के साथ-साथ वर्ली की राजनीति में…
क्रिकेट बैट लेकर बेटे का इंतजार करती रही मांमुंबई : चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से विहान श्रीवास्तव नामक 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद विहान की मां गहरे सदमे में हैं। पड़ोसियों के अनुसार, वह कई घंटों तक बेटे की क्रिकेट बैट हाथ में लेकर बैठी रहीं और बार-बार यही कहती रहीं कि “उसे क्रिकेट खेलने जाना है, वह अभी घर आ जाएगा।” इस मार्मिक दृश्य ने हादसे की त्रासदी को और गहरा कर दिया है।घर लौटते समय हुआ हादसामंगलवार दोपहर…
मुंबई : दक्षिण मुंबई स्थित सर जे.जे. महानगर सरकारी ब्लड बैंक (Sir JJMetropolitan Government Blood Bank) में कथित रक्त अनियमितताओं का मुद्दा महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को विधान परिषद में उठाया गया। भाजपा विधायक चित्रा किशोर वाघ ने इसे मरीजों की जान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए डॉ. हितेष पगारे (DR. HITESH PAGARE) और डॉ. भिसे के तत्काल निलंबन, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने तथा एसआईटी (SIT) से आर्थिक लेनदेन की जांच की मांग की.सरकार से पूछे गए अहम सवालचित्रा वाघ (CHITRA WAGH) ने सवाल उठाया कि 188 में से 55 रक्त बैग बिना…
नई दिल्ली: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमनेई का अंतिम संस्कार मशहद में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उनकी ओर से दोनों प्रतिनिधियों को भेजने का निर्णय लिया गया है।5 से 9 जुलाई तक होंगे कार्यक्रमईरानी सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे। 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में…
सतर्क महिलाओं के कारण बड़ी साजिश हुई फेलमुंबई : दक्षिण मुंबई के भायखला क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर ‘हर मर्ज़ की दवा’ बताकर जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश का मामला सामने आया। दो महिला स्वयंसेवकों इहलाम हमीदी और रुखसार सैयद की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया और पुलिस के अनुसार संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।26 जून 2026 को अंजीरवाड़ी से रहमत बाग कब्रिस्तान तक निकले मोहर्रम जुलूस में करीब 30 हजार लोग शामिल थे। स्वयंसेवक के रूप में ड्यूटी कर रहीं इहलाम हमीदी और रुखसार सैयद ने देखा कि एक व्यक्ति बड़ी संख्या में कैप्सूल बांट…
मुंबई : मोहर्रम जुलूस के दौरान दक्षिण मुंबई में कथित रूप से ज़हरीली कैप्सूल बांटने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फैयाज प्रेमजी ने अपनी वैवाहिक और पारिवारिक जिंदगी में आई उथल-पुथल के लिए अपने ही समाज को जिम्मेदार मान लिया था। पुलिस का कहना है कि इसी मानसिकता और कथित प्रतिशोध की भावना ने उसे इस गंभीर साजिश को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।टूटे रिश्तों ने पैदा की कथित नफरतपुलिस…
प्रोजेक्ट मरीना’ से मुंबई को मिल सकती है विश्वस्तरीय समुद्री पर्यटन और परिवहन सुविधामुंबई : देश की आर्थिक राजधानी और विश्व के प्रमुख महानगरों में शुमार मुंबई में पहले से ही दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होने के बावजूद अब शहर के समुद्र से भी सी-प्लेन उड़ान भरते दिखाई दे सकते हैं। नरीमन पॉइंट पर प्रस्तावित ‘प्रोजेक्ट मरीना’ के तहत सी-प्लेन संचालन, नौकाओं के लिए आधुनिक मरीना और समुद्र में तैरते 7-स्टार होटल जैसी कई विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है।पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया प्रस्तावमहाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण ने नरीमन पॉइंट पर प्रस्तावित…
CM देवेंद्र ने परियोजना का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा कीपालघर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1,400 किलोमीटर लंबे, 8-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के वडोदरा–मुंबई खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे के पूरा होने से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा।महाराष्ट्र में 157 किलोमीटर लंबा खंड अंतिम चरण मेंमुख्यमंत्री ने…
मुंबई MMR की तस्वीर बदलेंगी पालघर की 5 मेगा परियोजनाएं : सफर से कारोबार तक मिलेगा बड़ा फायदा
मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पालघर में जिन पांच प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया, उनका असर केवल पालघर तक सीमित नहीं रहेगा। वाढवण बंदरगाह, बुलेट ट्रेन, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नारिंगी खाड़ी पुल और उत्तन-विरार समुद्री सेतु जैसी परियोजनाएं पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के परिवहन, व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी।वाढवण बंदरगाह से बढ़ेगा व्यापार और रोजगारकरीब 76,220 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला वाढवण ग्रीनफील्ड बंदरगाह देश के सबसे बड़े गहरे समुद्री बंदरगाहों में शामिल होगा। इसके शुरू होने से मुंबई और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (जेएनपीए) पर माल ढुलाई का दबाव कम होगा। इससे…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution