Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूर्वी उपनगरों से जबरन वसूली करने वाले कुख्यात अपराधी शिवा आर्मोगन शेट्टी को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में चोरी, लूट और पुलिस पर हमला जैसे दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.शिवा, कांजुरमार्ग पूर्व स्थित कर्वे नगर का निवासी था. आदतन अपराधी शिवा को वर्ष 2022 में कांजुरमार्ग पुलिस थाने की हद में हुई लूट के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया था. लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए तब शिवा ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया था. शिव के…
मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल मचने की अटकलें पिछले लगभग दो महीनों से जोरों पर चल रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) और राज की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) तथा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी व शरद पवार की एनसीपी के विलय की अटकलें उसकी वजह थी. लेकिन एक तरफ राज की उदासीनता से यूबीटी-मनसे के विलय की संभावना धूमिल होती जा रही है तो वहीं अजीत की एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शरद पवार की एनसीपी से विलय या गठजोड़ की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर…
मुंबई. विरार पश्चिम स्थित अर्नाला क्षेत्र में 24 साल पहले कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हैरानी की बात ये है कि कातिल घटनास्थल से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी में रहता थे लेकिन कत्ल का कारण और कातिल का ठिकाना ढूंढने में पुलिस को 24 साल लग गए.मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2001 की शाम 4.20 बजे विरार पश्चिम के विरार-आगासी रोड स्थित डॉ. कोली क्लिनिक के पास 56 वर्षीय मोहर्रम अली मोहम्मद इब्राहिम अली को किसी ने धारदार शस्त्र से वार करके मौत के घाट उतार दिया था. मोहर्रम अली, विरार पश्चिम स्थित अर्नाला के…
12 करोड़ का नशीला जहर बरामदएक गिरफ्तारमुंबई. बकरी पालन फार्म हाउस में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री की भनक पुलिस को नहीं लगेगी, ऐसा सोचने वाले मौत के सौदागर का भ्रम मुंबई पुलिस ने बुधवार को तोड़ दिया. अचानक छापेमारी करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ड्रग्स फैक्ट्री से 12 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स भी जब्त कर ली.मुंबई पुलिस की जोन 6 के डीसीपी ने अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. ‘नशा मुक्त गोवंडी अभियान’ के दौरान पुलिस उपायुक्त के विशेष दस्ते में शामिल एपीआई मैत्रानंद खंदारे, पीएसआई सुशांत…
मुंबई. मुंबई महानगर की पहचान मानी जानेवाली ऊंची अट्टालिकाएं अब सुसाइड प्वाइंट के रूप में तब्दील होने लगी हैं. ताजा घटना गोरेगांव पूर्व में घटित हुई है. जहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने एक इमारत की 45 वीं मंजिल से कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. किशोरी एक अंतर राष्ट्रीय स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. बताया जा रहा है कि वह अवसाद ग्रस्त थी. उसके बैग से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उसने खुदकुशी की बात लिखी है और अपनी मौत के लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराने का अनुरोध भी उसने किया है.दो टुकड़ों…
मुंबई. नाजायज संबंधों में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने अपने प्रेमी से हत्या करवा दी. यह घटना सोमवार को वडाला पूर्व स्थित एंटॉप हिल इलाके में घटित हुई. पड़ोसियों की सतर्कता की वजह से एंटॉप हिल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया.एंटॉप हिल इलाके के राजीव गांधी नगर स्थित न्यू ट्रांजिट कैंप में 37 वर्षीय इस्माइल अली शेख अपनी 25 वर्षीय पत्नी सुमैया के साथ रहता था. एनाबिया दवा की दुकान के पास रहनेवाला इस्माइल पेशे से कढ़ाई कारीगर था. इस्माइल की हत्या उसकी पत्नी सुमैया और उसके 30…
मुंबई. मौसी और भांजे का रिश्ता मां बेटे के रिश्ते की तरह ही पवित्र माना जाता है. लेकिन मुंबई में एक 28 वर्षीय युवक ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का पाप किया. उक्त युवक ने रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती को प्रेमजाल में फंसा कर न सिर्फ संबंध बनाया, बल्कि उन संबंधों की वजह से जब वह युवती गर्भवती हो गई और उसने एक मासूम को जन्म भी दे दिया तो पापी युवक उस नवजात को फेंक कर ठिकाने लगाने का प्रयास करने लगा. हालांकि नवजात को मरने के लिए फेंकने के एक और पाप करने से…
मुंबई. बलात्कार एवं महिलाओं के यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामले चिंता का सबब बनने लगे हैं. महिलाएं खासकर मासूम बच्चियां अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं. पिता, भाई, चाचा, मामा, दादा, पड़ोसी, स्कूल में शिक्षक या सहकर्मी में से कौन बलात्कारी निकल जाएगा, आज इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है. लेकिन दूसरी तरफ ये भी सच्चाई है कि महिलाएं कानून का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रही हैं. रेप के कई मामले टेक्निकल होते हैं, जिनमे कथित प्यार अथवा किसी लालच की वजह से महिलाएं संबंधों की मंजूरी देती हैं. लेकिन बाद में प्रेम संबंध…
मुंबई. सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई की खंडपीठ ने दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित रेडियो क्लब के पास प्रस्तावित यात्री जेटी और टर्मिनल सुविधा परियोजना के खिलाफ दायर याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. भारत के मुख्य न्यायाधीश पदभार हाल ही में स्वीकार करने वाले मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने उपरोक्त याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं को जबरदस्त फटकार भी लगाई. इस दौरान उन्होंने सामान्य मुंबईकरों की मुंबई और उच्चभ्र अमीरों की मुंबई का उदाहरण देते हुए याचिकाकर्ताओं की मानसिकता की भी तीखी आलोचना की.मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि मराठी में ‘आमची’ का…
मुंबई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार 68 प्रतिष्ठित हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण कार्य के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इनमें महाराष्ट्र के छह गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं. पद्म पुरस्कारों के दूसरे और अंतिम बैच को राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ अन्य केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. पुरस्कार समारोह में राज्य की छह प्रतिष्ठित हस्तियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution