Author: Team Tah ki Baat
पुणे. यरवदा केंद्रीय कारागार के कैदियों के लिए विभिन्न धर्मार्थ संगठनों द्वारा धार्मिक, सामाजिक, मनोरंजक और परामर्श गतिविधियों का संचालन किया जाता है. इसी तरह शनिवार को टाटा ट्रस्ट्स प्रयास और इंडिया विजन फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा “स्वर आकाश गाणी तुमची आमची”, औंध, पुणे की मदद से जेल के कैदियों के लिए मनोरंजक गीतों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा विभिन्न देशभक्ति हिंदी, मराठी गीतों की प्रस्तुति की गई. इसमें शिल्पा गोडबोले, स्वाति कुलकर्णी, केतगी वागले, चेतन्या वागले, सुनील गाडे, अश्विन परमार, महेश लाहेगुडे ने प्रस्तुति दी. कैदियों ने इस घटना पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी.इस…
मुंबई. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पुणे द्वारा आयोजित “परिवर्तन प्रिज़न टू प्राइड” पहल के तहत शुक्रवार को विश्व शतरंज संगठन फीडे (FIDE) द्वारा एशियाई अंतर-कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी. इस मौके पर यरवदा केंद्रीय जेल के कैदियों ने “रजत पदक” जितने के साथ-साथ अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाली विश्व अंतर-कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान प्राप्त किया.इससे पहले भी यरवदा केंद्रीय कारागार बंदी दल ने विश्व अंतर कारागार ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में वर्ष 2022 में “कांस्य पदक” और वर्ष 2023 में “स्वर्ण पदक” जीता था. यरवदा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक सुनील…
मत करो ‘पालक मंत्री’ की चिंता, ‘नासिक का बालक’ आपके साथ है : कार्यकर्ताओं को भुजबल ने दिलाया विश्वास
मुंबई. उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को भले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में मंत्री बनने की लिए लगभग 6 महीने तक इतजार करना पड़ा. लेकिन मंत्री बनने के बाद भुजबल के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. इसी के साथ ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि वरिष्ठता और सीएम फडणवीस के साथ अच्छे संबंधों के कारण नासिक का पालक मंत्री पद भी भुजबल को मिल जाएगा. गुरुवार को नासिक में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में भुजबल ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लगभग तीन साल का वक्त बीत चुका है. मामले को मुंबई पुलिस पहले ही खुदकुशी घोषित कर चुकी है और सीबीआई को भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला लेकिन सुशांत के परिजनों के साथ-साथ बीजेपी सांसद नारायण राणे और उनके मंत्री पुत्र नितेश राणे सहित बहुत से अन्य लोग सुशांत की खुदकुशी को हत्या बताते रहे हैं. सुशांत की खुदकुशी को हत्या मानने वालों में अब अभिनेत्री उषा कुलकर्णी का भी नाम जुड़ गया है. उषा ने ये कहकर हड़कंप मचा दिया है कि सुशांत ने खुदकुशी नहीं की थी. उसका कत्ल…
मुंबई. बढ़ती ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार नई पार्किंग नीति लाने की तैयारी कर रही है. इसका खुलासा करते हुए राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में वाहन पार्किंग व अनाधिकृत पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. इस समस्या के स्थाई (दीर्घकालीन) समाधान के लिए परिवहन विभाग जल्द ही राज्य के लिए ‘एकीकृत पार्किंग नीति’ पेश करने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा कि इस नीति का प्रारंभिक क्रियान्वयन मुंबई महानगर क्षेत्र विकास…
मुंबई. लगभग ढाई वर्षों तक मुंबई सहित पूरी दुनिया को दहलाने वाला कोरोना एक बार फिर से सर उठाता नजर आ रहा है. दुनिया के कई हिस्सों से वायरल हो रही ऐसी खबरों की वजह से मुंबईकरों को एक बार फिर से जानलेवा महामारी और लॉक डाउन का डर सताने लगा है. क्योंकि कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों कीरविवार को मुंबई के केईएम अस्पताल में भी मौत हो गई थी. हालांकि, एक तरफ केईएम अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध कोरोना वायरस रोगियों की मृत्यु उनके अंदर पहले से मौजूद दूसरी बीमारियों के कारण हुई थी. लेकिन वहीं दूसरी…
मुंबई. बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवाती तूफान शक्ति के कारण मंडरा रहे बेमौसम के बादल एक तरफ मुंबईकरों की चिंता बढ़ा रहे हैं. तो वहीं मुंबई को पीने का पानी उपलब्ध करानेवाली झीलों का तेजी से घटता जलस्तर मुंबईकरों की टेंशन बढ़ा रहा है. झीलों में अब मुंबईकरों के लिए सिर्फ 60 दिनों का पानी और शेष बचा है. इसलिए, मुंबई मनपा ने मुंबईकरों से पानी का संभलकर इस्तेमाल करने की अपील की है. क्योंकि यदि जून महीने में मानसून का मिजाज बिगड़ता है तो जुलाई महीने पीने का पानी मुंबईकरों के लिए परेशानी का सबब बन जाएगा.मिली…
मुंबई. ड्रग्स तस्करों के खिलाफ आरसीएफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. लेकिन इसके लिए आरसीएफ पुलिस की टीम को लगभग दो महीने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल, पुलिस ने 19 मार्च 2025 को गश्त के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था. उसकी तलाशी में साढ़े चार लाख रुपए का लगभग 45 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ था. आरोपी के तार मुंबई में नशीले जहर की आपूर्ति करनेवाले बड़े गिरोह से जुड़े थे. लगभग दो महीने तक चली इस मामले की जांच में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को मुंबई से तथा एक की नई मुंबई…
मुंबई. रविवार को छुट्टी होने के कारण पिकनिक पर माथेरान आए गोवंडी निवासी दो युवकों की रायगढ़ जिले के कर्जत तालुका स्थित पाली-भुतवली डैम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. मृत युवकों की पहचान गोवंडी निवासी 24 वर्षीय इब्राहिम अजीज खान और खलील अहमद शेख के रूप में सामने आई है. बताया जा रहा है कि इब्राहिम और खलील अपने एक अन्य मित्र हितेश जितेंद्र कंदू के साथ लगभग 3 बजे एक चार पहिया वाहन से कर्जत तालुका के नेरल डिवीजन स्थित पाली-भुतवली डैम के लिए निकले थे. उनका पालतू कुत्ता भी उनके साथ था. सुबह 5:30 से 6…
मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की गौरवगाथा को दर्शाने वाली ‘गौरवशाली महाराष्ट्र दर्शन’ नामक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय में किया जाएगा. दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित राकां (अजीत पवार) कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तटकरे ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, उद्योग मंत्री उदय सामंत सहित कई अन्य वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे.गौरवशाली महाराष्ट्र की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिनांक 1 से 4 मई…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution