Author: Team Tah ki Baat

मुंबई में लगभग 75 वर्षों बाद मानसून ने समय से पहले शतक दी. इस मानसून के पहले दिन की बारिश ने पूरी मुंबई को पानी पानी कर दिया. इसी के साथ मुंबई में हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया जिसका पहला शिकार विक्रोली निवासी 25 वर्षीय युवक बना. एक पुराने विशाल पेड़ के गिरने के कारण हादसाग्रस्त हुए उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई.सोमवार को विक्रोली के कन्नमवार इलाके में बारिश के कारण एक पेड़ के गिरने के दौरान तीन लोग चपेट में आ गए. इनमें से एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई.…

Read More

मुंबई. भारी बारिश के कारण मुंबई व आसपास क्षेत्र में स्थित पहाड़ी झरने सक्रिय हो गए हैं. ये झरने मुंबई एमएमआर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने लगे हैं. खारघर के सेक्टर 6 स्थित पांडव कड़ा झरना मुंबई के करीब स्थित ऐसे ही पहाड़ी झरनों में से एक है, जहां सोमवार को भारी संख्या में लोग प्राकृतिक झरने में नहाने का लुत्फ उठाने पहुंचे थे. इस दौरान मुंबई के साइन कोलीवाड़ा निवासी 5 युवक एक अनहोनी का शिकार होने से बाल बाल बच गए. झरने के जल का परवाह अचानक तेज होने के कारण ये 5 युवक तेज धार…

Read More

मुंबई. बारिश से पहले सत्तारूढ़ नेता और प्रशासनिक अधिकारी हर साल वादा करते हैं कि इस बार बरसात के पानी में मुंबई को डूबने नहीं देंगे लेकिन मानसून के दौरान बरसाती पानी के कारण मुंबई में जगह जगह होने वाला जल जमाव नियति बन गया है. ऐसा ही वर्ष 2025 के मानसून में भी देखने को मिल रहा है. नेताओं और अधिकारियों के वादे हर बार की तरह इस बार भी मौसम की पहली बारिश के पानी में बह गए.दशकों बाद समय से पहले मुंबई पहुंचे मानसून के कारण सोमवार को एमएमआर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. बात मुंबई की…

Read More

मुंबई. ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर घाटकोपर क्षेत्र में रविवार की शाम घटित हुई एक सनसनीखेज घटना में एक 30 वर्षीय कार चालक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि कार को खतरनाक ढंग ओवरटेक करने का विरोध करने की वजह से हुए कार चालक का स्कूटी चालक से विवाद हुआ था. इस दौरान स्कूटी चालक ने कार चालक पर चाकू से हमला बोल दिया था. मृतक कार चालक का नाम जीशान पटेल बताया जा रहा है. जबकि आरोपी स्कूटी चालक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार, जीशान शेख अपने दोस्त…

Read More

मुंबई. देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार में छगन भुजबल का मंत्री बनना कई लोगों को रास नहीं आ रहा है. भुजबल के मंत्री बनने से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी मंत्री और भाजपाई ने गिरीश महाजन भी नाराज नजर आ रहे हैं. महाजन ने रविवार को भुजबल पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो उन्हें तीसरा उप मुख्यमंत्री भी बना सकते हैं.बता दें कि महायुति सरकार में रायगढ़ और नासिक जिले के पालकमंत्री पद को लेकर विवाद चल रहा है. पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी की मंत्री अदिति तटकरे को रायगढ़ और…

Read More

मुंबई. मस्जिद बंदर इलाके में रहने वाली एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में मुंबई की पायधुनी पुलिस ने शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. किशोरी कॉलेज में पढ़ती थी जबकि युवक पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. ये भी दवा किया जा रहा है कि आरोपी युवक के छात्रा के साथ प्रेम संबंध थे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी, चरनी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बैंकिंग में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। किशोरी ने 8 मई को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उस दिन वह…

Read More

मुंबई. मानसून के आगमन से पहले बेमौसम की बारिश आसमानी आफत के रूप में महाराष्ट्र पर कहर ढा रही है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इससे किसानों की कमर ही टूट गई है. लेकिन अब ये आसमानी आफत मुंबई तक पहुंच गई है.मुंबई में पिछले कुछ दिनों से रह रह कर कभी हल्की तो कभी बारिश हो रही है. लेकिन मौसम विभाग ने अब तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसी के साथ नागरिकों के लिए चेतावनी भी जारी की…

Read More

मुंबई. भारत के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी लगातार बढ़ती जा रही है. एप्पल के बाद अब ट्रंप ने स्मार्टफोन बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी सैमसंग को भारत में कारोबार समेटने का निर्देश दिया है. एप्पल की तर्ज पर ट्रंप ने सैमसंग को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ये कंपनियां अपने स्मार्टफोन अमेरिका में मैन्यूफैक्चर नहीं करती हैं, तो उन्हें 25 प्रतिशत रेसीप्रोकल टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.अपने पहले कार्यकाल के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे मित्र रहे ट्रंप दूसरे कार्यकाल में सबसे बड़े बैरी बन गए हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास…

Read More

मुंबई. दक्षिण मुंबई में चर्चगेट स्टेशन के पास स्थित मस्कटी कोर्ट बिल्डिंग के फुटपाथ पर सो रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति को किसी अज्ञात हत्यारे ने सिर पर पत्थर से वार करके मौत के घाट उतार दिया. नासिकराव तिरपुडे मार्ग के फुटपाथ पर शुक्रवार की रात लगभग 11.45 बजे घटित हुई इस घटना के कारण मुंबई में एक बार फिर से सिरफिरे पत्थर मार हत्यारे के आने की आशंका से लोग सहम उठे.हत्या की इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी तब सामने आई जब घटना स्थल के पास खड़े दोपहिया वाहन का मालिक अपनी बाइक लेने पहुंचा. शेयर बाजार में ब्रोकर…

Read More

मुंबई. उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नवी मुंबई निवासी महिला की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में सामने आई है. दोनों मूलरूप से हरियाणा के निवासी हैं और नवी मुंबई में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे.नवी मुंबई के उल्वे क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 5 स्थित विजय लक्ष्मी टावर निवासी अलविना सिंह उर्फ अलविना आदम अली खान नामक महिला की 18 मई की रात उसके घर से लगभग 60 मीटर की दूरी पर गला चीर…

Read More