Author: Team Tah ki Baat
एमएमआर में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 4 लाख 7 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि एमएमआर (मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण) क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 4 लाख 7 हजार करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से क्षेत्र के विकास को बड़ी गति मिलेगी. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम 2025 में विभिन्न समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. उस समय मुख्यमंत्री फडणवीस बोल रहे थे. एमएमआर क्षेत्र में अपार संभावना एमएमआर क्षेत्र में अपार आर्थिक…
मुंबई से सटे ठाणे जिला कल्याण के पास स्थित आंबीवली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह और आरोपी की पृष्ठभूमि जानकर मृतका के परिजनों एवं पड़ोसियों के साथ-साथ पुलिस भी दंग रह गई. क्योंकि हत्यारोपी आंबीवली का ही रहने वाला था और उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये थी कि वह महज 8 महीने पहले अच्छे बर्ताव की वजह से जेल से रिहा हुआ था.आंबीवली के खापरीपाड़ा क्षेत्र स्थित सिद्धिविनायक चॉल की निवासी रंजना चंद्रकांत पाटेकर की पिछले महीने उन्हीं के घर…
मुंबई. मुंबई महानगरपालिका ने पूर्वी उपनगर माहुल में निर्मित 9,098 मकानों को स्वामित्व के आधार पर महानगरपालिका के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बेचने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, कर्मचारियों ने उक्त मकानों खरीदने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है. इसलिए महानगरपालिका के डिप्टी कमिश्नर संजोग काबरे ने अब मनपा के मान्यता प्राप्त श्रमिक संघों से मदद मांगी है. उन्होंने हाल ही में सभी मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों को चर्चा के लिए बुलाया था.मुंबई मनपा ने अपने कर्मचारियों को पुनर्गणना दर के अनुसार, 12.60 लाख रुपए की कम कीमत पर मालिकाना हक वाले मकान की पेशकश की है.…
मुंबई. यूपी के एक शख्स पर धूम धाम से शादी करने का जुनून चढ़ा तो वह शॉर्ट कट से माल कमाने के लिए फटाफट मुंबई पहुंच गया. प्लेन से मुंबई पहुंचे उक्त शख्स को मुंबई पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. सर पर सेहरा सजाने की धुन में वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है.17 मार्च 2025 को मुलुंड स्थित मैराथन एमिसंस नामक इमारत में चोरी की घटना घटित हुई थी. वारदात के समय पीड़ित और उनके पड़ोसी घर में नहीं थे. मौके का फायदा उठाते हुए कड़ी कुंडी तोड़ कर घर में घुसा अज्ञात चोर लगभग…
मुंबई. मुंबई सहित देशभर में आज (6 अप्रैल 2025) को राम नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा. हिंदुत्व वादी संगठनों ने रामनवमी उत्सव धूम धाम से मनाने की पुख्ता तैयारी की है. वक्फ संशोधन अध्यादेश के कारण तनावपूर्ण हुए माहौल में अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.रामनवमी के मौके पर कानून और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस के 13,580 पुलिस कर्मियों की फौज मुंबई की सड़कों पर डट गई है. इनमें 2,500 से ज्यादा अधिकारी और 11,000 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं.अप्रिय घटना रोकने को पुलिस प्रतिबद्धरामनवमी के मौके पर…
मुंबई. अपनी फिल्मों से देशभक्ति की अलख जगाने वाले बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम यात्रा के लिए उनके ताबूत के साथ-साथ उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एंबुलेंस को भी तिरंगे में फूलों की माला से सजाया गया था. बॉलीवुड में भारत कुमार के नाम से मशहूर लिजेंड अभिनेता मनोज कुमार को अंतिम बिदाई देने के लिए पहुंचे लोगों में उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा मित्रों, बिग बी यानी अमिताभ बच्चन, सलीम खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों एवं बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल थे.पद्म श्री व…
मुंबई में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसके परिणाम स्वरूप पीने के पानी की खपत बढ़ गई है. लेकिन गर्मी में मुंबई महानगर पालिका के एच पूर्व वार्ड अंतर्गत आने वाले बांद्रा, खार पूर्व के लोगों के लिए परेशान करने वाला अलर्ट जारी किया गया है और यह अलर्ट जारी किया है मुंबईकरों को जलापूर्ति करने वाली महानगर पालिका यानी मनपा ने. मनपा के अनुसार, मंगलवार को एच पूर्व में जलापूर्ति सामान्य नहीं रहेगी. इस दिन ढाई घंटे जलापूर्ति बाधित रहेगी. इस वजह से बांद्रा, खार – पूर्व के कई इलाकों, खासकर बीकेसी में जलापूर्ति प्राभावित होगी.मनपा की…
सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत ही महत्व है. एकादशी तिथि श्रीहरि भगवान विष्णु को समर्पित है. हर महीने दो एकादशी तिथि पड़ती है, इनमें एक शुक्ल पक्ष में पड़ती है तो वहीं दूसरी कृष्ण पक्ष में. इस तरह से साल में 24 एकादशी पड़ती है. इन 24 एकादशियों में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. इसे कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. कामदा एकादशी को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का विशेष अवसर के रूप में मान्यता प्राप्त है. इस दिन सच्चे मन से श्री हरि का उपवास व…
मुंबई. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, त्रेतायुग में जब राक्षसों के राजा रावण का आतंक बहुत बढ़ गया तब भगवान विष्णु ने राम रूप में अवतार लेकर दशानन का अंत किया. भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2025 में चैत्र नवमी आज यानी 6 अप्रैल को होने की वजह से राम जन्मोत्सव आज ही के दिन मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से हर मुश्किल दूर सकती है. राम रक्षा स्त्रोत पाठ की विधि…
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि सनातन धर्म को मानने वालों के लिए बहुत ही महत्व रखती है. इस दिन सनातनियों परम इष्ट मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने धरती पर अवतार लिया था. पंचांग के मुताबिक इस बार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7:26 बजे होगा और इसका समापन 6 अप्रैल 2025 को शाम 7:22 बजे होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है. इस हिसाब से राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी. इस बार राम नवमी सालों को शुभ योग बन रहा है. इस साल रवि पुष्य योग के साथ…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution