Author: Team Tah ki Baat
बन रहें हैं सुकर्मा सहित कई शुभ योगमुंबई. शक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. आज (शनिवार) को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है. इस पावन दिन पर सुकर्मा सहित कई शुभ संयोग बन रहे हैं. अर्थात चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने एवं उनकी कृपा प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है.वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 05 अप्रैल को चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि है. चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है. साथ ही मां दुर्गा के निमित्त अष्टमी का व्रत रखा जाता…
आईपीएल का 16वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मैच की आखिरी 4 गेंदों तक चले संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आखिरकार लखनऊ ने मुंबई को 12 रनों से हरा दिया. धमाकेदार मुकाबले में लखनऊ के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए. मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 36 रनों पर लखनऊ के 5 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा. यह आईपीएल मे किसी भी कप्तान का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.बेकार हुई पांड्या-सूर्या की मेहनत204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब…
मुंबई. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी महामंडल को विज्ञापनों से होने वाली कमाई को 100 करोड़ रुपए तक बढ़ाने का निर्देश दिया है. मंत्री सरनाईक की अगुवाई में हुई राज्य परिवहन महामंडल की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि एसटी महामंडल की बसों और बस स्टैंड पर किए जाने वाले विज्ञापनों के लिए एक व्यापक नई नीति तैयार की जाए. परिवहन आयुक्तालय में आयोजित बैठक में एसटी महामंडल के प्रबंध निदेशक डॉ. माधव कुसेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. मंत्री सरनाईक ने कहा कि वर्तमान में विज्ञापनों के माध्यम से महामंडल को लगभग 22-24 करोड़ रुपए की मामूली…
मुंबई. सफाई के नाम पर भोले-भाले लोगों को लूटनेवाले क्लीन अप मार्शल अब मुंबई की सड़कों पर नजर नहीं आएंगे. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग और ‘स्वच्छ मुंबई मिशन’ के तहत मुंबई में सार्वजनिक स्वच्छता की निगरानी के लिए ‘क्लीन अप मार्शल’ पहल के तहत नियुक्त प्रतिनिधियों और संबंधित संगठनों की सेवाएं 4 अप्रैल, 2025 से समाप्त कर दी गई हैं. मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि 4 अप्रैल, 2025 के बाद कोई ‘क्लीन अप मार्शलों’ उनसे जुर्माना मांगता है, तो वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका के विभागीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें. नागरिक इसके लिए…
मुंबई. ऑन लाइन फ्रॉड आज दुनियाभर की पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं. इस पर लगाम लगाने में पुलिस लगभग नाकाम ही सिद्ध हुई है. पुलिस के लिए दूरदराज के इलाकों में बैठे अपराधियों को पकड़ना एवं खासकर उनसे ठगी की रकम वापस हासिल करना नामुमकिन जैसा ही टारगेट होता है. इसके बाद भी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाला काम किया है. सही समय पर मिली सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता से कदम उठाते हुए हैकरों द्वारा ठगे गए 11.19 करोड़ रुपए बचा लिए.बीते बुधवार को…
मुंबई. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को आयोजित बैठक में कहा कि मुंबई में कई परियोजनाओं का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है. हालांकि, बड़ी इमारतों के बगल में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों और चालों में स्थित इमारतों पर भी बड़ी इमारतों की तरह रेडी रेकनर दरें लगाई जाती हैं. ऐसा होने से रोकने के लिए माइक्रो जोनिंग आवश्यक है. इसके लिए 16 अप्रैल को मुंबई के सभी विधायकों की बैठक आयोजित की गई है. विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान रेडी रेकनर दर के संबंध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सवाल उठाया गया था. बुधवार को आयोजित बैठक में इसका जवाब…
मकोका के तहत कार्रवाई की मांगमुंबई. महानगर पालिका (मनपा) के अधिकारियों की मदद से मूल मानचित्रों में बदलाव किए जाने के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने एसआईटी से जांच कराने का निर्णय लिया है. मामले में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बाद एसआईटी की टीम अब मनपा अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जुलाई तक सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इस संबंध में मुंबई महानगरपालिका शिकायत दर्ज कराएगी तो वहीं इस गंभीर मामले में एक बड़े रैकेट की संलिप्तता के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों ने दोषियों के खिलाफ मकोका के…
मुंबई. मराठी में बात करने को लेकर महाराष्ट्र खासकर मुंबई में विवाद लगातार बढ़ रहे हैं. गुड़ी पाड़वा रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के मराठी की लेकर दिए गए बयान के बाद मनसे कार्यकर्ता और आक्रामक नजर आ रहे हैं. दो रोज पहले पवई में एल एंड टी कंपनी के सुरक्षा रक्षक को मराठी नहीं बोलने की वजह से मनसे कार्यकर्ताओं ने पीटा था. अब इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महत्वपूर्ण बयान देते हुए मनसे कार्यकर्ताओं की चेतावनी दी है.मुंबई में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई में मराठी…
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य में सौ दिनों की कार्ययोजना की संकल्पना व्यापक रूप से सफल रही है. इस योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अब तक 411 कार्यों को पूरा किया जा चुका है, जबकि 372 कार्य प्रगति पर हैं और जल्द ही पूरे किए जाएंगे. सौ दिन के कार्यक्रम के तहत 85% कार्यों की पूर्ति एक सराहनीय उपलब्धि है. इसी के साथ – साथ उन्होंने सभी विभागों को 1 मई तक अपने कार्यों को पूरा करने और प्रत्येक विभाग को सौ दिन की कार्ययोजना की जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश…
मुंबई. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से देश की जनता पहले ही परेशान है. उस पर मुंबई जैसे वैश्विक शहर में रहने के लिए अब लोगों को और खर्च करना पड़ेगा. क्योंकि मनपा जल्द ही कचरे पर कर लगाने की तैयारी कर रही है. मुंबई महानगर पालिका (मनपा) द्वारा अपशिष्ट निपटान कर लगाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है.मुंबई कारण के कचरे का निपटारा मुंबई मनपा पहले मुफ्त में करती थी. लोगों को सिर्फ अपने मुहल्ले में स्थित कचरा पेटी तक कचरा पहुंचाना होता था. झुग्गी बस्तियों में तो मनपा दत्तक वस्ती योजना के तहत घर घर स्वयं सेवक भेज कर…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution