Author: Team Tah ki Baat
मुंबई सेंट्रल में जब्त की गई 92.9 किलोग्राम लाल चंदन की लकड़ी मुंबई. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की इन दिनों पूरे देश में धूम मची है. फिल्म में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन चंदन की लकड़ी के तस्कर बने हैं. ‘पुष्पा’ बार-बार पुलिस को चकमा देकर प्रतिबंधित चंदन की लकड़ी को देश के बाहर भेजने में सफल हो जाता है. लेकिन रील से इतर रीयल जिंदगी में रक्त चंदन की लकड़ी की तस्करी का प्रयास करनेवाले ‘पुष्पा’ (तस्कर) को रेलवे की विजिलेंस टीम ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. पुलिस ने आरोपी के…
मुंबई. दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित होटल ट्राइडेंट में एक 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. महिला होटल के 27 वीं मंजिल पर स्थित कमरे में ठहरी थी. घटना का खुलासा तब हुआ. जब सुबह के समय होटल के कर्माचारियों ने साफ-सफाई के लिए कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. कई बार प्रयास करने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिसाद नहीं मिला तो अनिष्ट की आशंका के तहत होटल कर्मचारियों ने मास्टर की (चाबी) से होटल का दरवाजा खुलवाया. अंदर कमरे में महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली. डॉक्टरी जांच…
आरोपी को पांच दिन की पीसीमुंबई. मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमला मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को ठाणे के कासरवडवली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. 16 जनवरी की रात घटी इस सनसनीखेज घटना का बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आया है. गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बांग्लादेशी घुसपैठिया निकला, जो कि 6 महीने पहले मुंबई पहुंचा था. पुलिस ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका व्यक्त की है. बांद्रा पुलिस ने रविवार को आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट…
सरकार ने बनाई बड़ी योजनाजिलाधिकारियों को फडणवीस सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारीमुंबई. नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने वाले राज्य के 400 से अधिक ऐतिहासिक किलों के अब अच्छे दिन आनेवाले हैं. अतिक्रमण के कारण दम तोड़ रहे किले अब खुलकर सांस ले सकेंगे. पिछली सरकारों की उपेक्षा के शिकार रहे इन किलों को अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी कर रही है. सरकार ने किलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार किलों की सुंदरता को बनाए रखने और किलों पर से अतिक्रमण हटाने की जिलाधिकारियों को विशेष…
महाराष्ट्र बना एआई नीति बनाने वाला पहला राज्य : मंत्री शेलार ने गठित की “एआई नीति टास्कफोर्स”
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एड. आशीष शेलार ने शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति तैयार करने के लिए “एआई पॉलिसी टास्क फोर्स” की स्थापना को मंजूरी दे दी है. महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा तैयार की जाने वाली “एआई नीति 2025” राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उद्योगों के तेजी से विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस संबंध में “एआई पॉलिसी टास्क फोर्स” की स्थापना के संबंध में सरकारी निर्णय की भी घोषणा की गई है.मंत्री शेलार ने कहा…
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दावोस दौरे पर जाएंगे. सीएम देवेंद्र वहां 20 जनवरी से 24 जनवरी तक तक चलनेवाले विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेंगे. इसके लिए वे 19 तारीख की सुबह मुंबई से रवाना होंगे. उनकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि इस यात्रा के जरिए फडणवीस महाराष्ट्र में भारी निवेश आकर्षित करने में सफल होंगे. क्योंकि अपार संभावनाओं वाला महाराष्ट्र पहले से ही निवेशकों के आकर्षण का केंद्र रहा है.महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखनेवाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में…
मुंबई। न्याय, समाज का वह स्तंभ है, जिस पर हर व्यक्ति की उम्मीदें टिकी होती हैं। यह केवल अदालतों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन, सोच और कार्यों में भी इसका महत्व है। एक सभ्य समाज में न्याय का उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाना और समाज में संतुलन बनाए रखना भी है।हमारे देश में “न्याय” शब्द केवल कानूनी प्रक्रिया तक सीमित नहीं है। यह हमारे रोज़मर्रा के जीवन में भी अहम भूमिका निभाता है। किसी गरीब को उसका हक दिलाना, किसी महिला को समानता का अधिकार देना, और समाज के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution