Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. इंजीनियरिंग छोड़कर रुपहले पर्दे की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रान्या राव इन दिनों कुछ अलग ही वजहों से सुर्खियों में हैं. रान्या को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. उनके पास से 14 किलो सोना बरामद हुआ है.कर्नाटक में जन्मी रान्या के पिता एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं. रान्या ने 2014 में किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मानिक्य’ से सैंडलवुड में डेब्यू किया और अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने ‘वाघा’ और ‘पटाखी’ जैसी…
मुंबई. महाराष्ट्र में रेप की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पुणे में शिवशाही बस में 26 वर्षीय युवती से रेप के बाद एक अन्य युवती से बाइक पर गैंग रेप की घटना से महाराष्ट्र पहले ही दहला हुआ है. इसी बीच देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में एक नाबालिग लड़की गैंगरेप का शिकार बन गई. बताया जा रहा है कि चाचा से तकरार के बाद लड़की गुस्से में घर से निकली थी. लेकिन रास्ते में 5 लोगों ने उसे बहला फुसला कर हवस का शिकार बना डाला.मिली जानकारी के अनुसार, जोगेश्वरी में…
मुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच खुद को श्रेष्ठ सीएम साबित करने की होड़ चल रही है. सीएम पद से हटने के बाद उप मुख्यमंत्री बने एकनाथ बार-बार कहके हैं कि मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं. लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछली महायुति सरकार के कई निर्णयों को बदल कर ये साबित कर चुकी है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली महायुति सरकार के दौरान कई निर्णय जनता के लिए नुकसानदेह साबित हुए हैं. इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली पिछली महायुति सरकार द्वारा शपथ पत्रों के…
मुंबई. विधान मंडल के बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी द्वारा विधान भवन परिसर सोमवार बांचे गए औरंगजेब नामा का जवाब सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट ने मंगलवार को जय भवानी जय शिवाजी के जोरदार नारों से दिया. बीजेपी और शिवसेना के विधायकों ने विधायक अबू आजमी की देश द्रोही करार देते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा सदन से निलंबन की मांग की.आज़मी के खिलाफ दोनों सदनों में सत्तारूढ़ दलों के विधायकों मंत्रियों द्वारा किए गए जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की वजह से मंगलवार को दोनों सदनों में कोई कामकाज…
मुंबई. केंद्रीय जांच एजेंसी नसीबी की टीम ने विदेश से पढ़ाई करके मुंबई लौटे 6 ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई, महाराष्ट्र सहित पूरे देश में ड्रग्स बेचते थे. लंदन में रह रहा नवी मुंबई का एक युवक इस गैंग का मुखिया बताया जा रहा है. उसने लंदन से फ़िल्म एंड टेलीविजन का कोर्स किया है. जबकि वह क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ाई कर चुका है. जांच एजेंसी ने गिरोह के पास से लगभग 200 करोड़ का ड्रग्स जब्त किया है. जबकि जांच अधिकारियों का दावा है कि लगभग दो वर्षों में यह गिरोह 1128 करोड़ रुपए से अधिक कीमत…
हाजी अली में 1200 क्षमता वाली पार्किंग सुविधा स्थापित करेंनाले सफाई कार्य में एआई तकनीक का उपयोग करेंप्रस्तावित परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया एक महीने में पूरी करें मुंबई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा संचालित लगभग 1.41 लाख करोड़ रुपए की चल रही और 25,000 करोड़ रुपए की प्रस्तावित बुनियादी ढांचा एवं अन्य सुविधाओं की परियोजनाओं की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को समीक्षा की. इस दौरान, उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाले सफाई कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए. विधान भवन में हुई इस समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, नगर विकास राज्य…
चैंपियंस ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अश्वमेध शानदार ढंग से जारी है. टीम इंडिया ने मंगलवार को दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर अहमदाबाद में खेले गए 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया. मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. लेकिन मोहम्मद शमी की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के कारण पूरी कंगारू टीम 49.3 ओवरों केवल 264 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 73…
मुंबई : अंधेरी – पूर्व स्थित मरोल इलाके में रहने वाली एक 17 वर्षीया किशोरी को उसके कथित प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार की रात घटित हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने सिरफिरे युवक को अपनी बेटी से मिलने से मना किया था. इसी वजह से उसने गुस्से में इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया.मिली जानकारी के अनुसार, टेलरिंग का काम करने वाली मारिया (काल्पनिक नाम) मरोल इलाके में अपने पति, बेटे और 17 वर्षीय बेटी लूसी के साथ रहती…
ट्रांस एशियन चैंबर के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को प्रतिष्ठित “द पिलर ऑफ हिंदुस्तानी सोसायटी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार पूर्व डीजीपी डॉ. परमिंदर सिंह पसरिचा के हाथों रॉयल यॉट क्लब में प्रदान किया गया. इस विशेष समारोह में ट्रांस एशियन चैंबर के अध्यक्ष प्रवीण लुंकड, कार्यकारी अध्यक्ष उदय नाईक, उपाध्यक्ष डॉ. संजय भिडे, डॉ. अरुण सावंत, प्रकाश जोशी, अभिजीत देसाई सहित कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे. इनमें ग्रैहम लंडन, अर्जेंटीना के कॉन्सुल जनरल डानियल क्वेर कोन्फालोनिएरी, बेलारूस के कॉन्सुल जनरल अलेक्ज़ांद्र मात्सुकोवु, ईरान दूतावास के कॉन्सुल…
मुंबई. महाराष्ट्र में फिर चुनाव का बिगुल बज गया है. विधान परिषद की 5 रिक्त सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. विधानसभा चुनाव में जीत के कारण विधान परिषद में 5 विधायकों की सीटें खाली हो गई हैं. इसमें शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक आमशा पडवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजेश विटेकर, भाजपा विधायक प्रवीण दटके, गोपीचंद पडलकर और रमेश कराड की रिक्त सीटों के लिए चुनाव होगा. तय कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 27 मार्च को होगा.चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को चुनावी अधिसूचना जारी की जाएगी. जबकि 17 मार्च को आवेदन…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution