Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. शेयर बाजार में निवेश का सिस्टम समझना आम लोगों के लिए आसान नहीं है. इसके बाद भी शेयर बाजार के प्रति आम लोगों में जिज्ञासा देखने को मिलती है. ठगो का एक गिरोह शेयर बाजार में दिलचस्पी रखनेवाले ऐसे ही अनुभवहीन लोगों को अपना शिकार बनाता था. ऐसा खुलासा मुंबई की चूना भट्टी पुलिस द्वारा एक फर्जी कॉल सेंटर पर की गई छापेमारी से हुआ है. यह गिरोह शेयर बाजार की बजाय फॉरेक्स ट्रेडिंग यानी विदेशी मुद्रा के व्यापार में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों को चूना लगाता था.फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने…
मुंबई. पुणे के स्वारगेट एसटी बस डेपो में 26 वर्षीया युवती से बलात्कार की घटना में वांछित हिस्ट्रीशीटर की संलिप्तता के बाद मुंबई पुलिस एलर्ट मोड में आ गई है. स्वारगेट जैसी घटना मुंबई में न हो इसके लिए ऐहतियाती कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाया. मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती के मार्गदर्शन तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व सुव्यवस्था) के नेतृत्व में 28 फरवरी 2025 से 1 मार्च 2025 के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान यानी ऑपरेशन ऑलआऊट में सभी 5 रीजनों के अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों…
नवी मुंबई. नवी मुंबई हवाई अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर मिली 40 वर्षीय शख्स की हत्या की गुत्थी उलवे पुलिस ने सुलझा ली है. शराब पीकर रोज प्रताड़ित करने वाले पति से पत्नी छुटकारा पाना चाहती थी लेकिन पति तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुआ. इस वजह से पत्नी ने पति की हत्या की थी. हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी एवं एक ऑटो रिक्शा चालक की भी मदद ली थी.मिली जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह उलवे पुलिस को एक…
मुंबई. मुलुंड में 10 साल पहले पत्नी से हुए अलगाव का गुस्सा एक 56 वर्षीय शख्स ने अपनी 72 वर्षीया सास पर निकाला. आरोपी ने अपनी सास को टेंपो में बंद करके जिंदा जला दिया. बाद में उसने खुद भी उसी टेंपो में जलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृत आरोपी की पहचान कृष्णा अष्टनकर के रूप में सामने आई है तो वहीं उसकी मृत सास का नाम बाबी उसरे बताया जा जा रहा है.मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा पेशे से टेंपो चालक था. उसे शराब पीने की लत थी. वह आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा…
मुंबई. गोरखपुर की प्रिया को वसई के अमित सिंह से प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. शादी की जिद से गुस्साए अमित ने प्रिया का गला घोंट कर कत्ल कर दिया और अजय देवगन की फिल्म दृश्यम की तर्ज पर लाश को निर्जन इलाके में स्थित नाले में फेंक दिया था. लेकिन लगभग दो महीने बाद पुलिस ने अमित को प्रिया के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई इलाके में रहनेवाला 28 वर्षीय अमित की दो बैकरी है. अमित का उच्च शिक्षित प्रिया सिंह से…
मुंबई. पत्नी को तोहफा देना एक आम रिवाज है. लेकिन यूपी के शाहजहां पुर जिले के युवक ने अपनी पत्नी को नया मोबाइल फोन दिलाया. इसके बाद मुंबई की अंधेरी पुलिस उसे गिरफ्तार करके मुंबई ले आई. इस मामले की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. दरअसल, अंधेरी पुलिस स्टेशन की हद में चकला पारसीवाड़ा स्थित शकीना बाई चाल के तीन घरों में 13, 14 अप्रैल 2024 की रात चोरी हुई थी. एंजेलो केजीटन डिसोजा व उनके पड़ोस में रहनेवाले आतिश वालावलकर, योगेश देवरस और क्लोरी अनिल डिसोजा के घर घर की कड़ी कुंडी तोड़कर घर में घुसा चोर लगभग 8 लाख…
मुंबई. मुंबई की वाकोला पुलिस ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह कि चलती ट्रेन से व्यापारी का अपहरण करके दुस्साहसी आरोपियों ने अपहरण के मामले में यूपी-बिहार के गिरोहबाजों को पीछे छोड़ दिया. हालांकि पुलिस ने भी उसी तरह से तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को 24 घंटे से भी कम समय में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.सांताक्रुज पूर्व स्थित प्रभात कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय मुकेश चौधरी (बदला हुआ नाम) के 60 वर्षीय पिता किशन चौधरी (बदला हुआ नाम) कपड़े का कारोबार करते हैं.…
मुंबई. पुणे के स्वारगेट बस डिपो में 26 वर्षीय युवती से मंगलवार को भोर में हुए बलात्कार के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि पीड़िता को बहन बोल कर संबोधित करने वाले आरोपी गाड़े ने अपना परिचय एक पुलिसकर्मी के रूप में दिया था. इनशर्ट करके पहने हुए आरोपी के फॉर्मल कपड़े, जूते और मास्क देखकर पीड़िता ने भी उसे पुलिस मान लिया था. इसलिए वह आरोपी के साथ गई थी.स्वारगेट शिवशाही बस रेप कांड में पता चला है कि वारदात को अंजाम देनेवाले कुकर्मी की पहचान 36 वर्षीय दत्तात्रेय गाड़े के रूप…
पुणे. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी और शिक्षा का मायका कहा जानेवाला पुणे अब काेयता गैंग, मुलशी पैटर्न पर की जाने वाली हत्याओं एवं रेप जैसी सनसनीखेज आपराधिक वारदातों की वजह से बदनाम होता जा रहा है. पुणे में एक एसटी बस में मंगलवार को भोर के समय घटित हुई ऐसी ही एक सनसनीखेज रेप की घटना के कारण पुणे कलंकित हुआ तो वहीं पूरा देश दहल गया. हैरानी की बात यह है कि स्वछंद घूमने वाला एक कुख्यात अपराधी हमेशा व्यस्त रहने वाले स्वारगेट बस डिपो में खड़ी एसटी बस में वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गया…
मुंबई. उपमुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना द्वारा बांद्रा – पूर्व विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र माता जिजाऊ महिला बहु उद्देशीय संस्था के बैनर तले वार्ड क्रमांक 93 और 94 की महिलाओं का भव्य हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी कुणाल सरमलकर और शिवसेना महिला विभाग प्रमुख भक्ति भोसले ने मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित रह कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा उपस्थित महिलाओं से खुलकर संवाद साधा. सांस्कृतिक एकात्मकता को मजबूत करना इस परंपरागत रूप से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था. इस दौरान महिलाओं में हर्ष और सकारात्मकता का संचार देखने…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution