Author: Team Tah ki Baat
संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान का अभिनव उपक्रममुंबई: हाल के समय में समाज के सभी क्षेत्रों में नैतिक मूल्यों का तेजी से ह्रास होता दिखाई दे रहा है। ऐसे समय में भावी पीढ़ी को सुसंस्कृत एवं नैतिक मूल्यों का बोध कराने के उद्देश्य से श्रीमद रामायण, महाभारत, संत कथाएँ तथा क्रांतिकारियों की जीवन गाथाओं जैसे विषयों पर हाल ही में विद्यालयीन विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र-गोवा की ओर से आयोजित इस परीक्षा में महाराष्ट्र और गोवा के लगभग डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कर संस्कृति संरक्षण का…
13.83 करोड़ की चरस बरामदमुंबई: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर जोरदार प्रहार किया। शनिवार, 21 फरवरी 2026 को बांद्रा टर्मिनस पर आरपीएफ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 13.834 किलोग्राम चरस जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ 83 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।लावारिस बैग से खुला राजघटना शनिवार को सुबह करीब 4:20 बजे की है, जब ट्रेन संख्या 19038 (अवध एक्सप्रेस) बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर पहुंची। कोच…
मुंबई : सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक बड़े गिरोह के खिलाफ मुंबई की दिंडोशी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जाल बिछाकर अब तक 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गरीबों के हक पर डाका डालकर शासन और आम जनता को चूना लगा रहे थे।सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ीयह गिरोह विशेष रूप से महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM JAY) जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर सक्रिय था। इसके लिए ये लोग फर्जी राशन कार्ड, स्लम…
मुंबई: सांताक्रुज (पूर्व) इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। वाकोला ब्रिज के पास स्थित एक चॉल में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।मुंबई दमकल विभाग (मुंबई फायर ब्रिगेड) से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार (19 फरवरी 2026) को शाम करीब 6:52 बजे सांताक्रुज (पूर्व) के धोबी घाट स्थित दिघे चॉल में हुई। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए और तुरंत कमरे में आग लग गई। घटना…
मुंबई: बोरीवली के कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम केंद्र पर बुजुर्गों को मदद करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के 71 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं और धोखाधड़ी के तीन मामलों का खुलासा किया है।7 फरवरी 2026 को बोरीवली (पूर्व) स्थित कार्टर रोड नंबर 9 के बैंक ऑफ इंडिया एटीएम में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पैसे निकालने गए थे। वहां मौजूद आरोपी ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम पिन देख लिया और चालाकी से बुजुर्ग का कार्ड बदलकर दूसरा…
मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम जोन -III) ने फरवरी महीने में तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 4 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच चलाए गए दो चरणों के विशेष अभियान में कस्टम विभाग ने 44 करोड़ रुपए से अधिक का अवैध सामान जब्त कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।दो चरणों में हुई जोरदार कार्रवाईपहला चरण (4 – 11 फरवरी):इस अवधि में कस्टम विभाग ने 18 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया। इसमें 16.756 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (कीमत…
मुंबई: परेल स्थित केईएम, वाडिया, टाटा कैंसर अस्पताल आदि अस्पताल परिसरों में मरीजों और डॉक्टरों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को भोईवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के 09 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को के.ई.एम. अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर का सैमसंग ए 54 मोबाइल अस्पताल से चोरी हो गया। डॉक्टर की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।50 सीसीटीवी…
मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और सेवा भाव का परिचय दिया है। चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन की टीम ने एक विदेशी पर्यटक की मदद करते हुए चंद घंटों के भीतर उनका गुम हुआ आईफोन और बटुआ (वॉलेट) ढूंढ निकाला।बस में छूटा था सामान18 फरवरी 2026 को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पीटर म्युअर हेड गोवा से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। चेंबूर के प्रियदर्शिनी, एवराड नगर इलाके में बस से उतरते समय वे अपना कीमती आईफोन और बटुआ बस में ही भूल गए। परेशान होकर विदेशी पर्यटक ने तुरंत चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया।पुलिस की फुर्ती आई कामवरिष्ठ…
मुंबई: कुरार पुलिस स्टेशन में तैनात दो पुलिस अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर और एक पीएसआई शामिल हैं।शिकायतकर्ता के खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में आर्थिक धोखाधड़ी और यौन शोषण से संबंधित शिकायतें दर्ज थीं। इन मामलों में कार्रवाई न करने और केस को रफा-दफा करने के बदले में आरोपी पुलिस अधिकारियों ने 3,00,000 रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 2,00,000 रुपए दे चुका था, लेकिन आरोपी अधिकारी बाकी बचे 1,00,000 रुपए के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।एसीबी का बिछाया जालशिकायतकर्ता रिश्वत…
मुंबई: मुंबईकरों की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में ‘मनचाहा प्यार’ और ‘सौतन से छुटकारा’ जैसे लुभावने वादे करने वाले विज्ञापनों के खिलाफ रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य रेलवे (सीआर) और पश्चिम रेलवे (WR) की एक संयुक्त टीम ने दक्षिण मुंबई के रे रोड इलाके में छापेमारी कर खुद को ‘बंगाली बाबा’ बताने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 15,000 विज्ञापन पोस्टर भी जब्त किए हैं।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार, 17 फरवरी को रे…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution