Author: Team Tah ki Baat
ससुराल पक्ष पर उठे सवालनिजी फोन छिपाने, कॉल रिकॉर्डिंग का भी दावा मुंबई : नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। अब उनकी करीबी दोस्त प्राची ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।प्राची के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्विशा के पास दो मोबाइल फोन थे, जिनमें एक निजी और दूसरा प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए था। ट्विशा की मौत के बाद उनका निजी फोन परिवार से छिपाने की कोशिश की गई, जबकि शुरुआत में केवल ऑफिस वाला फोन ही सामने आया। उन्होंने कहा कि…
15 से 16 लोगों के गैंग ने किया हमलाउल्हासनगर के कैंप नंबर-5 स्थित कैलाश कॉलोनी इलाके में हफ्ताखोरी और दबंगई का विरोध करना दो सगे भाइयों को भारी पड़ गया। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हथियारों से लैस 15 से 16 लोगों के एक गैंग ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में अनिल हरकेश चौहान और अमन हरकेश चौहान की मौत हो गई, जबकि अर्जुन सूरजबली चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।कई लोगों के नाम सामने आएमृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि…
मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और बहुचर्चित पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा इन दिनों अपनी जिंदगी पर आधारित आगामी फिल्म ‘अब तक 112’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड, बॉलीवुड और पुलिस सिस्टम को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने दावा किया कि फिल्म और सीरीज में दाऊद इब्राहिम को जिस तरह दिखाया जाता है, उसमें काफी हद तक सच्चाई है। उनके मुताबिक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया दाऊद का बीमारी वाला पहलू करीब 80 प्रतिशत तक सही है।प्रोफेसर के बेटे से बने मुंबई के चर्चित…
मुंबई : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिबपुर थाने में 7 मई 2026 को एक गंभीर मामला दर्ज किया गया था। इस केस में फायरिंग, विस्फोट और हथियार रखने से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले के मुख्य सूत्रधार समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे।मुंबई क्राइम ब्रांच के गुप्त सूत्रों से 21 मई 2026 को विश्वसनीय जानकारी मिली कि फरार आरोपी मुंबई के देवनार स्थित एकता एसआरए बिल्डिंग में एक कमरे में अपनी पहचान…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडलमुंबई. महाविकास आघाड़ी के प्रमुख नेताओं ने आज महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम से मुलाकात कर राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मोहिम को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. इस बैठक में राज्य की निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई और आयोग से निष्पक्ष व पारदर्शी रवैया अपनाने की मांग की गई.इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, एनसीपी नेता जयंत पाटील, एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे, विधान परिषद में कांग्रेस के नेता सतेज पाटील, शिवसेना (यूबीटी) के युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे, पूर्व मंत्री अनिल परब, राजेश…
मुंबई : नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में सनसनीखेज वारदातनवी मुंबई के तुर्भे स्टोर्स इलाके में 66 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 38 वर्षीय मोबिन नूर मोहम्मद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला की हत्या कर उसके सोने के गहने लूटने का आरोप है। बोरे में मिला था महिला का शवमृतक महिला की पहचान अजरुन्निसा अब्दुल वहीद खान (66) के रूप में हुई है, जो तुर्भे स्टोर्स के के.के. रोड इलाके में रहती थीं। जानकारी के अनुसार, 18 मई की…
मुंबई : आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की रेस को बेहद दिलचस्प बना दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को मात दी और अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। दूसरी ओर इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का इस सीजन का सफर खत्म हो गया।छठे स्थान पर पहुंची केकेआरमुंबई पर जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं। टीम अब पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर ने इस…
मुंबई में साइबर ठगी पर सराहनीय एक्शनमुंबई : पुलिस की 1930 साइबर हेल्पलाइन ने साइबर ठगी के मामलों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2026 से 19 मई 2026 के बीच हेल्पलाइन और क्राइम ब्रांच की टीम ने नागरिकों के ठगी गए 101 करोड़ रुपए से अधिक की रकम बचाने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान हजारों शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया गया।2.55 लाख से ज्यादा कॉल्स हुईं दर्जबृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच के अंतर्गत 17 मई 2022 से 1930 हेल्पलाइन शुरू की गई थी। इस हेल्पलाइन पर शेयर ट्रेडिंग और…
ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बीएमसी का बड़ा प्लानमुंबई : लगातार गंभीर होती ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक बड़ा और व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत अब बाहरी राज्यों से आने वाली निजी ट्रैवल्स और इंटरस्टेट बसों को मुंबई शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन बसों को मुंबई की सीमा पर स्थित दहिसर और मानखुर्द चेक नाकों पर ही रोका जाएगा।बीएमसी का मानना है कि इस कदम से मुंबई की सड़कों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम में बड़ी राहत मिलेगी और शहर के अंदर अनधिकृत पार्किंग…
गरीब नगर में दूसरे दिन भी चला बुलडोजरमुंबई : बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर इलाके में पश्चिम रेलवे की ओर से हाई कोर्ट के आदेश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दूसरे दिन बुधवार को भारी हंगामा देखने को मिला। रेलवे ट्रैक के किनारे बनी 400 से 500 अवैध झोपड़ियों और निर्माणों को हटाने के लिए रेलवे प्रशासन और मनपा की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची थी।कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पहले पुलिस और अधिकारियों पर पानी, बाल्टियां और अन्य सामान फेंका गया, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। देखते ही…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution