Author: Team Tah ki Baat
दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में बंगलादेश के खिलाफ विराट कोहली बल्ले से तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने नजमुल शान्तो और जाकेर अली के कैच लपक कर विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक कैच पकड़ने के पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. कोहली और अजहरुद्दीन अब 156 कैच लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 140 कैच पकड़ने वाले महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा राहुल द्रविड़ 124 कैच के साथ चौथे स्थान…
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का अभियान गुरुवार को जीत के साथ शुरू हुआ. दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. लेकिन उनका निर्णय गलत साबित हुआ. इस मैच से टीम इंडिया में फिर से वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश को जोरदार झटका दिया. उन्होंने बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज सौम्या सरकार को शून्य पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवा दिया. शमी इतने पर ही…
मुंबई. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लगभग 55 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. इस ऐतिहासिक भीड़ के बीच कई लोगों ने छोटे मोटे काम करके हजारों रुपए कमाए. लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे भी लोग थे जो इंटरनेट के जरिए झांसा देकर लोगों से ठगी करने में मशगूल थे. ऐसे ही ठगों ने दक्षिण मुंबई स्थित कफ परेड क्षेत्र के कुछ निवासियों को कुंभ जुटी भीड़ का नजारा हेलीकॉप्टर से दिखाने का झांसा देकर हजारों रुपए ठग लिए. ऐसे 5 ठगों को कफ परेड पुलिस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पुलिस…
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड और ब्यूटीफुल अभिनेत्री सई ताम्हणकर अपनी खूबसूरती और उम्दा अभिनय क्षमता के साथ-साथ अपनी बेबाकी लिए भी इंडस्ट्री में मशहूर हैं. वैसे तो सई मराठी के साथ-साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अपने हुस्न और अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं. लेकिन उन्हें मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम माना जाता है. यही वजह है कि कई फिल्में फ्लॉप होने बाद भी न ही सई कभी विचलित होती हैं और नहीं उनके फैन कभी फ्लॉप फिल्मों की परवाह करते हैं. सई की अनेक फिल्मों में से एक मराठी फिल्म ‘बाबुरावला पकडा’ भी फ्लॉप हुई…
कांग्रेस ने की विरोध की घोषणामुंबई: चुनाव से पहले शुरू की गई लाडली बहन जैसी मुफ्त की रेवड़ी वाली कई योजनाएं अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के गले की हड्डी बन गई हैं. खासकर लाडली बहन सरकारी तिजोरी पर सर्वाधिक भरी पड़ रही है. लेकिन लाडली की वजह चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सरकार इस योजना को बंद करके अपने पांव पर कुल्हाड़ी नहीं मरना चाहती है. ऐसे में लाडली से खाली ही तिजोरी भरने के लिए सरकार राज्य में डांस बार योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है. लेकिन कांग्रेस ने…
मुंबई. दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के करीब 11 दिन बाद बीजेपी में सीएम पद पर जारी सस्पेंस समाप्त हो गया है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने रेखा गुप्ता को प्रदेश का नया सीएम बनाने का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के नए सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे प्रवेश वर्मा को झटका देते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार को रेखा गुप्ता के नाम पर सीएम पद की लिए मुहर लगा दी.दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व राज्य की कमान किसे सौंपेगा? यह सवाल सभी के मन में…
मुंबई. श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने नागपुर के महामेट्रो के ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित महामेट्रो प्रबंधन द्वारा स्वीकृत किए गए अनुसार न्यूनतम वेतन के भुगतान करने आव्हान किया है.महा मेट्रो के अंतर्गत नागपुर मेट्रो रेल, नागपुर में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के मुद्दों के संबंध में श्रम मंत्री फुंडकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में विधायक प्रवीण दटके, श्रम विभाग के प्रधान सचिव आई.ए.कुंदन, महामेट्रो के महाप्रबंधक सुधाकर उराडे, श्रम विभाग, श्रमिक संघ के वरिष्ठ अधिकारी और महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हार्डिकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित थे.महामेट्रो में ठेका श्रमिक केंद्रीय श्रम प्राधिकरण…
महिलाओं की सुरक्षा के मामले में वैसे तो मुंबई दुनिया के सुरक्षित शहरों में एक मानी जाती है. लेकिन कभी कभी कुछ मनचले लोग अपनी हरकतों से मुंबई की छवि बिगाड़ने का काम करते है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन की कंटेस्टेंट ईडन रोज़ ने महसूस किया था. बिग बॉस का 18वां सीजन हाल ही में समाप्त हुआ. इस सीजन में बतौर प्रतियोगी शामिल हुई अभिनेत्री ईडन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ घटित हुए उस खौफनाक वाकए के बारे में जानकारी साझा की है.…
मुंबई. बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजीत) के गठबंधन वाली महायुति सरकार में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नाराज हो गए हैं. क्योंकि फडणवीस ने शिंदे के विधायकों का रुतबा घटा दिया है. यानी अब तक ‘वाई’ श्रेणी की सिक्योरिटी अर्थात लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के साथ सरकारी सुरक्षा में रौब के साथ घूमने वाले डीसीएम शिंदे के विधायकों को अब सिर्फ एक पुलिसकर्मी के साथ घूमना पड़ेगा.बता दें कि महायुति सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार से खतरा नहीं तो सुरक्षा नहीं की नीति के तहत मंत्रियों एवं विधायकों की सुरक्षा ने…
मुंबई. शिवजयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां पूरे राज्य में १९ से २७ फरवरी तक ‘स्वराज्य सप्ताह’ का आयोजन करेगी. इसकी जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे और मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले भी प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित थे. ‘राज्य जनता का, जिजाऊ के शिवबा का’ इस टैगलाइन के साथ १९ से २७ फरवरी तक शिवजयंती, संत गाडगेबाबा जयंती, और मराठी भाषा दिवस जैसी महत्वपूर्ण तिथियों को मिलाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर राकां…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution