Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. सांसद व कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने पूर्व की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर बांद्रा-पूर्व में सड़कों के निर्माण में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है. वर्षा ने सोमवार को कहा कि महायुति सरकार लाडले ठेकेदार मित्र योजना के तहत मुंबईकरों का करोड़ों रुपया बर्बाद कर दिया. महायुति सरकार ने मुंबईकरों की मेहनत की कमाई के पैसे से ठेकेदारों को समृद्ध बनाकर भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है. वर्षा का आरोप है कि एकनाथ शिंदे की सरकार के दौरान मुंबई में सड़कों का निर्माण सिर्फ ठेकेदारों के लाभ के लिए किया गया.…
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया है कि हिंदुओं के पूजा स्थल के रूप में विख्यात मंदिर एक बार फिर से सामाजिक समानता का केंद्र बनेंगे, जैसा कि प्राचीन काल में होते थे. सोमवार को तिरुपति में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन एवं एक्सपो (आईटीसीएक्स 2025) के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयंती का वर्ष है और इस कार्यक्रम का आयोजन ऐसे समय में होना बहुत ही अच्छा संयोग है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस समय विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारी संस्कृति को…
मुंबई. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर शनिवार-रविवार को मोटर साइकिलों की अवैध रेस के लिए आने वाले राइडरों पर पुलिस का डंडा चला है. बांद्रा व खेरवाड़ी पुलिस थाने की पुलिस द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई में 54 मोटर साइकिलें जब्त की गईं हैं.मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को बांद्रा पश्चिम के रिक्लेमेशन स्थित सी लिंक रोड व वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर राइडरों द्वारा बाइक रेस लगाए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद हरकत में आई बांद्रा और खेरवाड़ी पुलिस ने एक साथ कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि बांद्रा पुलिस ने 14 तो वहीं खेरवाड़ी पुलिस…
मुंबई. दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में रविवार को आग लगने से एक 42 वर्षीया महिला और उनकी 21 वर्षीया बेटी की आग में झुलसने एवं धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई. वहीं मृतका के परिवार के तीन अन्य सदस्यों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.मस्जिद बंदर के ईसाजी स्ट्रीट स्थित 11 मंजिला इमारत पन्ना अली मैंशन के तक मजल पर स्थित इलेक्ट्रिक मीटर रूम में सुबह सवा 6 बजे के करीब आग लग गई. इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग देखते ही देखते इमारत के ऊपरी…
मुंबई. बयार मित्र परिवार की स्थापना के 6 साल पूरे होने पर निमोना उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. दहिसर-पूर्व स्थित आदित्य पार्क मैदान में आयोजित इस गीत-संगीत से सजे रंगारंग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय व्यंजन निमोना ने सभी का मन मोह लिया. इस ‘निमोना उत्सव’ में उत्तर भारतीय समाज सहित स्थानीय मराठी भाषी बंधु-भगिनियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाटी-चोखा और निमोना जैसे खाद्य पदार्थों की प्रासंगिकता और आवश्यकता को बल देने के उद्देश्य से बयार परिवार कजरी एवं निमोना उत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है. शनिवार को निमोना उत्सव में…
मुंबई. रेलवे पटरी पार न करें. चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करे. ये जानलेवा हो सकता है. ऐसी उद्घोषणा रेलवे स्टेशनों बार-बार सुनने को मिलती है. फिर भी लोग लापरवाही वश चलती ट्रेनों में चढ़ने व उतरने की गलती करते हैं और अपनी जान खतरे में डालते हैं. रविवार को कुछ ऐसा ही कुछ पश्चिम रेलवे के उपनगरीय रेलवे स्टेशन पर घटित हुआ. अंधेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास के दौरान एक यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप में नीचे गिर गया. लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक ने…
नागपुर. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रयागराज में इस समय सनातन संस्कृति की भव्य झलक दिखाने वाला कुंभ मेला जारी है. ऐसा आस्था का विराट संगम दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. हजारों वर्षों से यह संगम मानवीय संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक बना हुआ है. कुंभ मेले में श्रद्धालु जाति, भाषा और पंथ की सीमाओं से परे एकत्रित होते हैं, जिससे यह समाज की एकता का प्रतीक बन जाता है. नागपुर के रेशीमबाग मैदान में आयोजित ‘महाकुंभ प्रयाग योग’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कुंभ मेले में प्रयागराज…
महाराष्ट्र में लव जिहाद की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे सकल हिंदू समाज नामक संगठन के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह समिति महाराष्ट्र में लव जिहाद की वास्तविक स्थित का अध्ययन करेगी तथा ‘लव जिहाद’ और धोखाधड़ी या बल द्वारा धर्मांतरण के संबंध में प्राप्त शिकायतों के कानूनी पहलुओं की जांच करेगी तथा उपचारात्मक उपायों का सुझाव देगी. इसके लिए समिति अन्य राज्यों के लव जिहाद विरोधी व धर्मांतरण…
मुंबई. सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल साइबर अपराधियों की प्रताड़ना से छुटकारा पाने के लिए एक शिक्षक को अपनी जान गंवानी पड़ी. उक्त बेगुनाह शिक्षक ने बदनामी और ब्लैकमेलरों के डर से शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी समुद्री पुल से समुद्र में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे के करीब चिरनेर मार्ग से अटल सेतु पर दाखिल हुई एक कार करीब 9 किलोमीटर चलने के बाद पुल पर अचानक रुक गई. सीसीटीवी कैमरों से पुल की निगरानी कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते और कोई कदम उठाते, उससे पहले कार का चालक कार से बाहर…
मुंबई. कर्नाला किले पर घटित हुई एक अजीबोगरीब घटना में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि करीब 9 अन्य पर्यटक घायल हो गए हैं. इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना किले पर ट्रैकिंग के लिए आए पर्यटकों पर मधु मक्खियों के हमले के परिणाम स्वरूप घटित हुई. ऐसा दावा किया जा रहा है कि पर्यटकों के शोर मचाने से मधु माखियां बिदक गई थी.मिली जानकारी के अनुसार मुंबई व आसपास क्षेत्र के कुछ छात्र पनवेल में कर्नाला पक्षी अभ्यारण स्थित कर्नाला किले पर ट्रैकिंग के लिए गए थे. इनमें माटुंगा स्थित वीजेटीआई कॉलेज…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution