Author: Team Tah ki Baat

सीएम, डीसीएम, स्कूली शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं मुंबई. राज्य में महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है. पूरे राज्य में 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है. परीक्षा के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने परीक्षा में भाग ले रहे सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए तनाव मुक्त रहते हुए परीक्षा देने का मंत्र दिया.डीसीएम एकनाथ शिंदे ने राज्य में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों से…

Read More

मुंबई. राज्य में मीठे पानी के तालाबों से मछली उत्पादन बढ़ाने और मछुआरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तालाबों के डिजिटलीकरण को अत्यंत महत्व दिया जा रहा है. राज्य में मौजूदा मत्स्य व्यवसाय में पारदर्शिता और सूचनात्मक उपलब्धता की कमी के चलते, इस क्षेत्र में सुधार के लिए डिजिटलीकरण प्रक्रिया को तुरंत लागू करने के आदेश मत्स्य व्यवसाय मंत्री नितेश राणे ने दिए हैं.मंत्री राणे ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में तालाबों के ठेके, उनके अनुबंध की अवधि, स्वरूप, उत्पादन स्तर, साथ ही मछली पकड़ने वाले, मछली विक्रेता और मछली परिवहनकर्ताओं की जानकारी विभाग में उपलब्ध नहीं है.…

Read More

बॉलीवुड में कास्टिंग काऊच यानी नए कलाकारों को मौका देने के बदले उनका यौन शोषण कोई नई बात नहीं है. बल्कि कई बार तो पुराने कलाकारों को भी बड़े चांस के बदले ‘कांप्रोमाइस’ के लिए मजबूर किया जाता है. ऐसा ही सनसनीखेज खुलासा अभिनेत्री अंजना सुखानी ने सोशल मीडिया के जरिए किया है. अंजना का एक साक्षात्कार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि शुरुआत में मौके के बदले उन्हें कैसे अनवांछित काम करने को मजबूर किया गया. अंजना ने यह कह कर बॉलीवुड में सनसनी फैला दी कि फिल्म सलाम ए इशक…

Read More

मुंबई. सोने की कीमतों में उछाल का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. नए सप्ताह की शुरुआत भी सोने के खरीदारों को कोई राहत नहीं मिली. क्योंकि सोने की कीमतें 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है.देश में चल रहे शादियों के मौसम के बीच सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंचता दिख रहा है. इससे खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लग रहा है. सोने की कीमतों में सोमवार (10 फरवरी 2025) को भी तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 390 रुपये की वृद्धि हुई है. इससे…

Read More

मुंबई. देश का भविष्य कही जाने वाली युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में डुबोने का कुचक्र रच रहे देश द्रोहियों पर मुंबई पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. मुंबई की साकीनाका पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ड्रग्स फैक्ट्री का राजफाश किया है.ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान में जुटी साकीनाका पुलिस थाने की टीम को एक मामले की जांच के दौरान लखनऊ में चल रही एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री की जानकारी मिली थी. जिसके आधार पर लखनऊ पहुंची साकीनाका पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी की और 5 किलो 500 ग्राम…

Read More

मुंबई की डेमोग्राफी को प्रभावित कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है. अभियान के तहत मुंबई व आसपास के इलाकों में छापेमारी करके पुलिस ने 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.मुंबई में घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए जोन-1 की 14 टीमों को विशेष अभियान पर लगाया गया है. इस टीम से जुड़े पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने सूत्रों से घुसपैठियों के बारे में जानकारी जुटा कर धर पकड़ की कार्रवाई को अंजाम देने में जुटे हैं. मानखुर्द, वाशी नाका, कल्याण, मुंब्रा, कलंबोली, पनवेल, कोपरखैरने इलाके में कार्रवाई के दौरान टीम ने रविवार को…

Read More

जांच में जुटी पुलिसमुंबई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटर नेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन मिलने के पास पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर वीआईपी के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम था. उसी दौरान टर्मिनल 2 स्थित विमानों की पार्किंग वाले इलाके (एप्रन क्षेत्र) में एक ड्रोन उड़ता देखा गया था. मामले की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी एप्रन क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें वहां जमीन पर एक ड्रोन पड़ा मिला था. पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह 7:45 से 8:15 बजे के…

Read More

क्रिकेट के मैदान पर फॉर्म वापसी के लिए बीते कई महीनों से संघर्ष कर रहे हिट मेन यानी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा रविवार को इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ फूट पड़ा. कटक के मैदान पर खेले जा रहे तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में रोहित की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण न सिर्फ इंग्लैंड मैच हारा बल्कि टीम इंडिया ने श्रृंखला भी 2/0 से जीत लिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 304 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए रूट ने 69 और डकेट ने 65 रन…

Read More

खर्च होंगे 24 करोड़ 93 लाख रुपएदेवरिया. खुखुन्दू- नूनखार – भटनी सड़क बहुत जल्द चौड़ी और सुदृढ़ हो जाएगी. शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौरसिया के करकमलों से किया गया. इस मौके पर देवरिया के लोकप्रिय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे. भटनी सिसवा ढाले से लेकर सिसंईं, नूनखार खुखुन्दू तक इस सड़क पर हर दस मीटर में सैकड़ों गड्ढे हो गए थे. इस मुख्य सड़क के खस्ताहाल होने से राहगीरों काफी परेशानी होती…

Read More

मुंबई. दिल्ली में 27 साल बाद दो तिहाई बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतकर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है. अर्थात राज्य में बीजेपी का वनवास खत्म हो गया है. बीजेपी को सूबे में मिली इस बंपर जीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उनके विशिष्ट सहयोगी विधायक संजय उपाध्याय का भी बड़ा योगदान रहा है. बोरिवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय उपाध्याय को उत्तर पश्चिम दिल्ली के पांच विधायकों के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी. विधायक उपाध्याय ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे शानदार…

Read More