Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. सरकार में अपने मंत्रियों पर नजर रखने के लिए बीजेपी में अब नई रणनीति बनाई गई है. जिसके तहत मंत्रियों के साथ बीजेपी एक विशेष सचिव नियुक्त करेगी. यह निजी सचिव सरकार और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच एक कड़ी के रूप में काम करेगा.महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के गठन के बाद कार्यकर्ताओं को सत्ता का लाभ सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी में एक नई रणनीति तैयार की गई है. बीजेपी ने पार्टी और राज्य सरकार के बीच संपर्क के रूप में अपने हर मंत्री का एक निजी पीए नियुक्त करने का फैसला…
मुंबई. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक वरुण सरदेसाई ने शुक्रवार को कांग्रेस के बांद्रा – पूर्व स्थित तालुका कार्यालय अहमद झकरिया हॉल में जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया और सुलझाने का वादा किया. विधायक सरदेसाई द्वारा गठबंधन धर्म निभाने की वजह से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 में यूबीटी के उम्मीदवार रहे सरदेसाई ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी की मदद से महाविकास आघाड़ी के तौर पर चुनाव लड़ा…
मुंबई. शिवसेना विभाग प्रमुख कुणाल सरमलकर के प्रयासों से बांद्रा-पूर्व स्थित महाराष्ट्र नगर बस्ती में एलईडी लाइट लगाने का काम शनिवार को किया गया. विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी जन सेवा में सक्रिय सरमलकर के सेवाभावी स्वभाव की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.बता दें कि मनपा वार्ड क्रमांक 93 अंतर्गत आने वाली महाराष्ट्र नगर बस्ती में मीठी नदी से सटे मार्ग रोड लाइट नहीं होने की वजह से रात के समय लोगों को काफी परेशानी होती थी. उस पर महिलाओं से छेड़छाड़ की आशंका भी बनी रहती थी. सरमलकर ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए…
मुंबई. एएनसी, क्राइम ब्रांच व मुंबई पुलिस की तमाम यूनिटों सहित एनसीबी, कस्टम विभाग और डीआरआई जैसी केंद्र सरकार की एजेंसियों की विभिन्न एजेंसियां नशीले जहर (ड्रग्स) के सिंडिकेट को उखाड़ फेंकने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ड्रग्स तस्कर भारत देश के भविष्य (यानी युवा पीढ़ी को नशे का आदि बना कर) तबाह करने पर आमादा नजर आ रहे हैं. मुंबई सहित देश भर में निरंतर पकड़े जा रहे लाखों करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ इसका प्रमाण हैं. एनसीबी ने ऐसी ही एक कार्रवाई में 4 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 11.54 किलो…
मुंबई. पूरी दुनिया को दहलाने वाले कोरोना का खौफ झेल चुके मुंबईकर अब जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) के खौफ से सहमे नजर आ रहे हैं. अब तक पुणे व महाराष्ट्र के दूसरे जिलों को खौफजदा कर रहे जीबीएस ने शुक्रवार को मुंबई में भी दस्तक दे दी.महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ यानी कि जीबीसी का पहला मामला सामने आया है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (मनपा) के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में 64 वर्षीय महिला इस दुर्लभ तंत्रिका विकार से संक्रमित पाई गई. आईसीयू में चल रहा है इलाजमनपा आयुक्त और राज्य द्वारा मनपा में नियुक्त प्रशासक भूषण गगरानी…
मुंबई. सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर और महंगे निजी स्कूलों के कारण शिक्षा पहले ही सामान्य लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है. उस पर स्कूल बसों के मालिक कोढ़ में खाज की तरह अभिभावकों को सता रहे हैं. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेश चंद्र राजहंस ने राज्य सरकार इस मामले में ध्यान देने तथा स्कूल बस मालिकों द्वारा अभिभावकों की लूट पर रोक लगाने की मांग की है.घटती कमाई और बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों के लिए अपना और अपने परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है. उस पर किसी तरह बच्चों को…
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी 20 मैचों की श्रृंखला 4 – 1 से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में शानदार शुरुआत की है. नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 47.4 ओवर में 248 रन बनाए. इस दौरान बटलर ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 67 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 52 रन बनाए. इसी तरह जैकब बेथल ने 64 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के…
मुंबई. मुहल्ले की महिला से नाजायज संबंध बांद्रा-पूर्व निवासी एक टेलर के लिए जंजाल बन गया है. प्रेमिका के साथ गुप्त रूप से बनाई गई उसकी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा है. टेलर की शिकायत पर निर्मल नगर पुलिस ब्लैकमेलर की तलाश में जुट गई है.बांद्रा – पूर्व बेहराम नगर बस्ती निवासी 32 वर्षीय युवक टेलरिंग का काम करता है. उसी दौरान उसकी मुहल्ले की एक महिला से दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती जिस्मानी संबंधों तक पहुंच गई. उनकी रास लीला पिछले कुछ महीनों से बिना किसी बाधा के चल रही थी.…
मुंबई. जोगेश्वरी-पूर्व, गांधीनगर के सीटीस क्वाटर कॉलोनी प्रसूतिगृह की इमारत के पुनर्निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है. जर्जर हो चुकी लगभग 41 साल पुरानी यह इमारत के कारण प्रसूता महिलाओं एवं यहां जन्म लेने वाले नवजात बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है. सायली मिरलेकर ने इसे गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के जल्द से जल्द पुनर्निर्माण की मांग राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर से की है.बता दें कि उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे ने हाल ही में अपने मंत्रियों को मंत्रालय के सामने, नरीमन पॉइंट स्थित बालासाहेब भवन में जनता दरबार लगाने का…
पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंपमुंबई. बांद्रा-पूर्व के बीकेसी स्थित बीकेसी पुलिस स्टेशन में मंगलवार को एक 5 फीट लंबा नाग पाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि 4 फरवरी को शाम करीब 7 बजे के करीब पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मी काम में मशगुल थे, उसी दौरान पुलिस स्टेशन की इमारत के पिछले हिस्से में स्थित कैंटीन के पास कैंटीन कर्मचारी को कुछ संदिग्ध नजर आया. जांच करने पर वहां सांप होने का खुलासा हुआ. उक्त कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिसकर्मियों को दी. तदुपरांत धारावी नेचर पार्क स्थित वापरा संस्था से जुड़े सर्पमित्र अतुल कांबले…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution