Author: Team Tah ki Baat

मुंबई: मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के इशारे पर रची गई थी और इसके लिए शूटरों को भारी-भरकम रकम का लालच दिया गया था।क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में पता चला है कि पूरी साजिश के दौरान मुख्य आरोपी शुभम लोनकर अन्य हमलावरों के साथ सिग्नल एप (Signal App) के जरिए संपर्क में था। कॉल ट्रैकिंग और सामान्य मैसेजिंग से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया…

Read More

मुंबई, 18 फरवरी: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि समावेशी विकास, वैश्विक निवेश, नई तकनीक और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार तेजी से कदम उठा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत को दुनिया का अग्रणी राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध और गतिशील है।पीयूष गोयल मुंबई में विदेश मंत्रालय, फ्यूचर इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन काउंसिल (FECIC) और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘ग्लोबल इकोनॉमिक को-ऑपरेशन समिट’ में बोल रहे थे।अगले दो दशकों…

Read More

मुंबई: लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर के दौरान मुंबईकरों ले लिए भीड़ की समस्या अब आम हो चुकी है लेकिन भीड़ के अलावा महिला यात्रियों की सुरक्षा दूसरी सबसे गंभीर समस्या बनती जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ी करनेवाला ऐसा ही एक मामला बीते सामने आया था, जिसमें महिला कोच में बुर्का पहन कर सफर करते व्यक्ति का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद लोग मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थी। लेकिन रेलवे पुलिस ने नासिक स्टेशन से गिरफ्तार किया…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र में महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए, राज्य के सभी जिलों में रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) क्लीनिक शुरू किए गए हैं। इन क्लीनिकों के माध्यम से महिलाओं को बिना किसी रुकावट के स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी आज यहां आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई। राज्य की स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर-साकोरे की अध्यक्षता में मुंबई में रजोनिवृत्ति क्लीनिक की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य संचालक डॉ. नितिन अंबाडेकर सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य इन क्लीनिकों…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशिष शेलार ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इन निर्णयों से न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम का दस्तावेजीकरण होगा, बल्कि हजारों साल पुरानी कातलशिल्प (प्रागैतिहासिक या पाषाण युग के इंसानों द्वारा चट्टानों पर बनाई गई प्राचीन ड्राइंग या नक्काशी) को वैश्विक पहचान दिलाने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।मालवण में खुलेगा ‘अध्यासन केंद्र’, चार किलों पर होगा गहन शोधमंत्री शेलार ने बताया कि सिंधुदुर्ग जिले के ऐतिहासिक सिंधुदुर्ग, पद्मदुर्ग, राजकोट और सर्जेकोट किलों के सूक्ष्म…

Read More

मुंबई: भारत की अगली जनगणना अब पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक होने जा रही है। सह्याद्रि राज्य अतिथि गृह में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने घोषणा की कि जनगणना 2027 को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने इस प्रक्रिया को विकास नियोजन का मजबूत आधार बताते हुए सभी तंत्रों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनगणना आयुक्त ने इसके संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन, वित्त आयोग की सिफारिशें और…

Read More

मुंबई: पालघर जिले के वसई इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वसई के बऱ्हाणपुर उमेलमान गांव में 60 वर्षीय महिला की उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान दुर्गा संजयराव बनसोडे के रूप में हुई है, जो ‘भिमाई’ नामक बंगले में अकेली रहती थीं।बताया जा रहा है कि उनका बेटा वालीव में रहता है। सोमवार सुबह से जब दुर्गा ने फोन उठाना बंद कर दिया तो बेटे को चिंता हुई। रात में वह घर पहुंचा तो हॉल में खून के धब्बे देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी…

Read More

मुंबई: राज्य के मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण और झटका देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने मुस्लिम समाज को दिए गए 5 प्रतिशत एसबीसी (विशेष पिछड़ा वर्ग–ए) आरक्षण को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है। साथ ही, इस आरक्षण के आधार पर जारी किए जाने वाले जाति प्रमाणपत्र और जाति वैधता प्रमाणपत्र की प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है।12 साल पुराना आरक्षण हुआ समाप्तयह आरक्षण लगभग 12 वर्ष पहले लागू किया गया था। इसके तहत सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े मुस्लिम समूह को सरकारी…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य के पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने महाराष्ट्र पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर एमटीडीसी के 50 वर्ष पूरे होने पर तैयार किए गए विशेष लोगो का अनावरण किया गया।कार्यक्रम में पर्यटन राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक तथा खनिकर्म राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।50 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक है नया लोगोमंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि 1975 में स्थापित एमटीडीसी ने पिछले पांच दशकों में राज्य के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।…

Read More

मुंबई : जलवायु कार्रवाई के लिए सरकार, शहरी संस्थाओं और नागरिकों की साझेदारी आवश्यक है तथा युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। सामुदायिक जनजागरूकता, जलवायु साक्षरता और युवा पहलों के माध्यम से एक टिकाऊ महाराष्ट्र के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है, ऐसा प्रतिपादन राज्य की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने किया।मुंबई क्लाइमेट वीक का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री पंकजा मुंडे ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी,…

Read More