Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई के बहुप्रतीक्षित महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। मुंबईकरों का जनादेश अब ईवीएम में कैद है, जिसका फैसला शुक्रवार को मतगणना के साथ होगा। इस चुनाव के साथ ही मुंबई में पिछले 4 साल से खाली पड़ी महापौर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मराठी बनाम उत्तर भारतीय: कुर्सी के लिए छिड़ा सियासी घमासान मुंबई में पिछले 30 वर्षों से केवल मराठी भाषी ही महापौर बनते रहे हैं। शिवसेना की किशोरी पेडणेकर मुंबई की आखिरी महापौर थीं (2019-2022)। उनके कार्यकाल के बाद चुनावों में हुई देरी के कारण करीब 4…
ठाकरे बंधुओं को लग सकता है झटका मुंबई: एशिया की सबसे अमीर महानगरपालिका, बीएमसी के 227 वार्डों के लिए सत्ता का संघर्ष अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मतदान के बाद आए लगभग सभी एक्जिट पोल्स एक ही दिशा में इशारा कर रहे हैं—मुंबई में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना (महायुति) की सरकार बनती दिख रही है। सालों से बीएमसी पर राज करने वाले ठाकरे परिवार के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई साबित हो रहा है, जिसमें एक्जिट पोल फिलहाल उन्हें पिछड़ता हुआ दिखा रहे हैं। 1. महायुति का ‘विजय रथ’: हिंदुत्व और विकास का मेल एक्जिट पोल्स के अनुसार, भारतीय…
मुंबई. राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के आम चुनाव के लिए गुरुवार (15 जनवरी) को मतदान होना है और इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी व्यवस्था तैयार कर ली है. कुल 2 हजार 869 सीटों के लिए यह चुनाव हो रहा है और कुल 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार 337 मतदाताओं के लिए 39 हजार 92 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है. चुनावी मैदान में कुल 15 हजार 908 उम्मीदवार हैं और पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त की भी व्यवस्था की गई है.राज्य चुनाव आयोग ने 29 महानगरपालिकाओं के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा 15 दिसंबर 2025 को की थी.…
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव 2025-2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनावी समर में वार्ड क्रमांक 40 से निर्दलीय उम्मीदवार एडवोकेट संदीप रमेश लोखंडे एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। उन्होंने पारंपरिक राजनीति से हटकर ‘पारदर्शिता और जवाबदेही’ को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है।निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एड. लोखंडे घर घर जाकर अपने लिए समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। वह लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें वोट क्यों दिया जाना चाहिए। मतदाताओं से संवाद करते हुए एडवोकेट लोखंडे ने एक गंभीर सवाल उठा रहे हैं। वह लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या…
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि पर महाराष्ट्र का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है। राज्य में कुल 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं, लेकिन सबकी निगाहें मुंबई पर टिकी हैं। इसी बीच, मतदान करीब आते ही रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क (शिवतीर्थ) पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की एक संयुक्त महारैली आयोजित हुई। इस सभा में दोनों भाइयों ने भाजपा पर तीखे हमले किए। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा का इरादा मुंबई को उद्योगपति गौतम अडानी को बेचने और मुंबई को फिर से ‘बॉम्बे’ बनाने का है।मोरारजी देसाई और ‘नरराक्षस’ का जिक्र अपने…
मुंबई: आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और आरपीआई (आठवले) की महायुति ने अपना घोषणापत्र (वचननामा) रविवार को जारी कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में जारी किए गए इस घोषणापत्र में मुंबईकरों के लिए 87 बड़ी घोषणाएं की गई हैं। महायुति ने अपने इस ‘वचननामे’ में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और मराठी अस्मिता पर विशेष जोर दिया है। इसमें सबसे अहम घोषणा महिलाओं के लिए बेस्ट (BEST) बस के किराए में 50% की छूट और ‘लाड़ली बहनों’ को व्यवसाय के लिए बिना ब्याज के कर्ज…
मुंबई: सांताक्रुज पश्चिम में एक 37 वर्षीय महिला की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की कथित ‘लिव इन’ पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो कि एक 35 वर्षीय महिला ही निकली।पुलिस के अनुसार, उपरोक्त घटना बुधवार की रात आरोपी महिला के निवास पर ही घटित हुई थी। घटना में आरोपी ने पीड़ित की छाती में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों महिलाएं आपस में रिश्ते में थीं और हत्या कथित तौर पर एक मामूली विवाद के…
मुंबई : गोरेगांव इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां फ्रिज में विस्फोट से भड़की आग में एक पिता और उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।घटना का सिलसिलागोरेगांव पश्चिम के भगतसिंह नगर झोपड़पट्टी में रविवार की रात पावसकर परिवार सो रहा था। तभी अचानक घर के फ्रिज में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि पल भर में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घर के बाहर प्लास्टिक शीट लगी होने के कारण आग तेजी से फैली और घर जलकर खाक…
मुंबई. सत्र न्यायालय ने 34 साल पुराने एक मामले में आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। 64 वर्षीय डेसमंड मिरांडा पर आरोप था कि उसने 1990 में नतालिन नामक महिला को शादी से इनकार करने पर जिंदा जला दिया था। आरोपी 34 वर्षों से फरार था और पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार हुआ था।क्या है पूरा मामला?11 नवंबर, 1990 को सांताक्रुज पूर्व स्थित वाकोला इलाके में नतालिन को गंभीर रूप से जलती हुई मिली थी। उसके बहनोई जोसफ काउटिन्हो ने आरोप लगाया कि मिरांडा ने शादी प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसे आग लगा दी।बयान में विरोधाभासअस्पताल…
मुंबई. मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए बहुप्रतीक्षित मतदान की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है। सांताक्रुज पूर्व स्थित वार्ड क्रमांक 87 में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की पार्टी एनसीपी के घड़ी की रफ्तार तेज होती जा रही है। एनसीपी नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी की सिफारिश पर एनसीपी ने वार्ड 87 से क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप उद्धरकर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया। वार्ड में संदीप को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।एच पूर्व बीएमसी विभाग अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 87 में मिल रहे समर्थन की बदौलत संदीप सीमित संसाधनों के बाद बीजेपी नेता और पूर्व नगर सेवक…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution