Author: Team Tah ki Baat
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 17 रनों से जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (135), कप्तान केएल राहुल (60) और रोहित शर्मा (57) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। लेकिन टीम इंडिया द्वारा दिए गए 350 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज 49.2 ओवरों 332 रन ही बना सके।खराब रही शुरुआतदक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रोटियाज की आधी टीम महज 130 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। इससे ऐसा लगने लगा…
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा 15 मार्च, 2024 को जारी किए गए ‘संच मान्यता’ (स्ट्रक्चरल अप्रूवल/शिक्षक-छात्र अनुपात निर्धारण) संबंधी सरकारी निर्णय (जीआर) ने राज्य के अधिकांश अनुदानित और सरकारी स्कूलों को बड़े संकट में डाल दिया है। शिक्षक संगठनों ने आशंका व्यक्त की है कि इस नीति के कारण 5 दिसंबर तक होने वाली संच मान्यता के बाद हजारों शिक्षक अतिरिक्त हो जाएंगे और कम नामांकन वाले 18,000 से अधिक स्कूल बंद हो सकते हैं।संगठनों ने जोर देकर कहा है कि यह कदम राज्य की सरकारी अनुदानित शिक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल देगा। सरकार की इस…
मुंबई कांग्रेस का वायु प्रदूषण घोषणापत्र जारी’मुंबई कांग्रेस का मिशन-प्रदूषण को जड़ से मिटाना!’मुंबई: मुंबई में प्रदूषण अत्यंत खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और श्वसन संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। मुंबईवासियों को स्वच्छ हवा भी नसीब नहीं हो रही है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षाताई एकनाथ गायकवाड ने कहा कि मुंबई की हवा का जहरीला होना प्रकृति का दोष नहीं, बल्कि भ्रष्ट, गैरजिम्मेदार और अवसरवादी सरकार की उदासीनता, लापरवाही और प्रयासों की कमी का परिणाम है। उन्होंने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर मुंबईवासियों के सांस लेने के अधिकार को…
मुंबई: केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने रविवार को दो महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक पहल की। ‘सांसद मातृशक्ती पोषण अभियान’ के तहत उन्होंने 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को विशेष पोषण किट वितरित किए। इसके साथ ही, उन्होंने मुंबई पब्लिक स्कूल, मंडपेश्वर कैंपस (कांदिवली पूर्व) के आधुनिक परिसर का उद्घाटन किया और शहर भर की बीएमसी स्कूलों में पढ़ने वाली 60,000 छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण की एक बड़ी योजना की घोषणा की। सुपोषित माँ, स्वस्थ भारत की नींव‘सुपोषित माँ, स्वस्थ भारत की आधारशिला’ की…
मुंबई. मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्ट्रल रोल) जारी होने के बाद इसमें 11 लाख दोहरे नामों (डुप्लिकेट नामों) का बड़ा घालमेल सामने आया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस भारी गड़बड़ी के कारण नागरिकों में पैदा हुए भ्रम को देखते हुए चुनाव आयोग से इस पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। इस शिष्टमंडल में विधायक अमीन पटेल, डॉ. ज्योति गायकवाड़, अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव सचिन सावंत, प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस,…
मुंबई. अंधेरी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले को महज आठ घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के दो मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दिनांक 26 नवंबर 2025 को, पुलिस नियंत्रण कक्ष को मरोल सहार पाइपलाइन स्थित इंग्पोर्ट वेयरहाउस के सामने एक खाली प्लॉट पर एक अज्ञात व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। अंधेरी पुलिस स्टेशन के अधिकारी और जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पाया कि अज्ञात व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल कूपर अस्पताल…
मुंबई: घाटकोपर में एक 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी घाटकोपर पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सुलझा ली है। वारदात के बाद पुलिस की 10 टीमों ने घटनास्थल और आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला और उसमें से एक संदिग्ध को चिह्नित करके गिरफ्तार किया। हैरानी की बात ये है कि आरोपी मृतका की सौतेली बहू निकली।मिली जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार (26/11/2025) की शाम 6:00 बजे से पहले, घाटकोपर पश्चिम, मुंबई के हिमालय सोसाइटी, एन एस एस रोड पर रहने वाली 65 वर्षीय महिला शहनाज अनीस काजी को…
मुंबई: बांद्रा पूर्व स्थित बेहराम पाड़ा में गुरुवार को घटित हुई एक सनसनी खेज घटना में एक महिला की उसके शौहर ने हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर हमला करके मौत गले लगा लिया। स्थानीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी का गला चीर दिया बाद में उसी शस्त्र से उसने खुद को भी लहूलुहान कर लिया। जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाला शौहर ऑटो रिक्शा चालक था। उसने अपने घर…
मुंबई: बांद्रा-पूर्व के खेरवाड़ी बाजार रोड स्थित एक स्वर्ण आभूषण की दुकान से लगभग 40 लाख रुपए के सोने के गहने चुराकर भागे चार आरोपियों के गिरोह को निर्मल नगर पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है।ग्राहक बनकर आए थे आरोपीनिर्मल नगर पुलिस थाने की हद में रहने और स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाने वाले कारोबारी ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह तीन लोग उनकी दुकान में ग्राहक बनकर आए थे, जिनमें दो युवक और एक युवती शामिल थी। दुकानदार काउंटर पर गहनों का बैग रख कर दिखा…
मुंबई: ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित डायघर इलाके में पलावा खाड़ी के पास सूटकेस में मिली 25 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतका का लिव-इन पार्टनर ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बीते शनिवार को डायघर के पलावा स्थित देसाई खाड़ी के किनारे एक लावारिस सूटकेस मिला था। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायघर पुलिस की टीम ने सूटकेस खोला तो वहां मौजूद हर कोई सकते में आ गया। क्योंकि सूटकेस…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution