Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. बांद्रा-पश्चिम, बैंड स्टैंड स्थित ऐतिहासिक बांद्रा किले पर कथित रूप से एक भव्य शराब पार्टी के आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यह मामला तब सामने आया जब शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता अखिल चित्रे ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में बांद्रा किले पर एक बड़ी शराब पार्टी होते हुए दिखाई दे रही है. वीडियो रविवार की देर रात, 16 नवंबर की मध्यरात्रि को स्थानीय निवासियों द्वारा शूट किया गया बताया जा रहा है. चित्रे ने इस पर सवाल…
फिरकी यानी स्पिन गेंदबाजों के बूते अपने घर में हमेशा शेर साबित होने वाली भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में फिसड्डी साबित हुई. ईडन गार्डन्स में खेले इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया. इसकी सबसे बड़ी वजह वहीं फिरकी यानी स्पिन गेंदबाजी साबित हुई, जिसे टीम इंडिया अपने घर में अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती है.दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके थे. लेकिन टीम इंडिया…
मुंबई. बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के एक दिन बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) टूट गई है. इसकी घोषणा कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को की.मुंबई में आयोजित कांग्रेस के एकदिवसीय शिविर में चेन्नीथला ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव हैं और पार्टी के जिला, ब्लॉक सहित सभी स्तर के कार्यकर्ता स्वबल पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की इच्छाओं का सम्मान करते हुए हमने मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.…
पालघर. बालदिवस के दिन मुंबई से सटे पालघर से एक झकझोरने वाली घटना सामने आई है. यहां 10 मिनट देरी से स्कूल पहुंचने की वजह से एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी. 6 क्लास में पढ़ने वाली 13 वर्षीया मासूम बच्ची शिक्षिका द्वारा दी गई सजा का शिकार बन गई. बच्ची का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह क्लास में 10 मिनट देरी से पहुंची थी.वसई-पश्चिम के सातीवली इलाके के श्री हनुमंत विद्या हाईस्कूल में घटित हुई घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देरी से आने की वजह से शिक्षिका ने बच्ची को 100 दंड बैठक…
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली है. राज्य में एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) गठबंधन को 200 से अधिक सीटें मिली हैं. वहीं, आरजेडी और कांग्रेस समेत महागठबंधन को केवल 35 सीटों से संतोष करना पड़ा. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में भाषण देते हुए कांग्रेस पोर जोरदार हमला बोला और कांग्रेस के सहयोगी दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ जुड़े मित्र दलों को सावधान रहना चाहिए. नहीं तो खुद का पुनरागमन करने के लिए वे आपकी वोट बैंक को निगल लेगी. राजनीतिक विशेषज्ञों इसे…
मुंबई: महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर की दूरदर्शी पहल पर राज्य में कैंसर रोगी सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. प्रशिक्षित ऑन्कोलॉजी नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए, मुंबई के प्रतिष्ठित परिचर्या प्रशिक्षण केंद्र, कामा और आल्बेल्स अस्पताल में ‘पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन ऑन्कोलॉजी नर्सिंग’ नामक एक वर्षीय पाठ्यक्रम को औपचारिक सरकारी मंजूरी मिल गई है. इस संबंध में २७ फरवरी २०२५ को शासकीय निर्णय (जीआर) जारी कर दिया गया है. राज्य में पिछले कुछ वर्षों में कैंसर के मामलों में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की…
मुंबई. बेस्ट उपक्रम में कार्यरत कर्मचारियों के न्यायोचित मांगों को पूरा करने के लिए संघर्षरत बेस्ट वर्कर्स यूनियन की 10 नवंबर से शुरू की गई अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को 12 नवंबर की रात 8:30 बजे सकारात्मक प्रस्ताव मिलने के बाद वापस ले लिया है. यूनियन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों पर जोर दिया था: बकाया भुगतान: बेस्ट उपक्रम के सरकार और प्रशासन को सेवामुक्ति/सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों के सभी बकाया और ग्रेच्युटी की रकम का भुगतान तत्काल करना चाहिए. वेतन समानता: बेस्ट कर्मचारियों का वेतन आयोग की सिफारिशों और महानगरपालिका के समान वेतनमान के अनुसार, सभी भत्तों को शामिल…
मुंबई. पुणे स्थित नवले ब्रिज पर एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला. गुरुवार को यहां सातारा से मुंबई की ओर जा रहा एक कंटेनर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया और करीब दर्जनभर वाहन इसकी चपेट में आ गए. नवले पुल पर शाम के व्यस्त समय हुए भीषण हादसे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई तीन कारण में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने की वजह से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.शाम करीब साढ़े 5 बजे नवले पुल पर सेल्फी पॉइंट के पास…
मुंबई. महाराष्ट्र अन्न व औषध प्रशासन (एफडीए) विभाग ने गुरुवार को मुंबई और ठाणे में बड़ी छापेमारी कर बिना पंजीकरण और आयात परमिट के आयातित सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए हैं. इसके अतिरिक्त, ठाणे में एक जगह से ‘औषध और जादू-टोना विरोधी उपाय (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954’ के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली आयुर्वेदिक दवा भी जब्त की गई है. मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में दो प्रतिष्ठानों, मेसर्स बेरा ब्यूटी और मेसर्स मैक्स एंड मोर प्रोफेशनल मेकअप स्टोर पर सहायक आयुक्त निशिगंधा पाष्टे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई.ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत अडे और पूनम सालगांवकर ने क्रमशः 2,40,065.00 रुपए और 61,132.00…
मुंबई. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए (NDA) की शानदार सफलता के बाद, महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र फडणवीस की प्रभावी चुनावी रणनीति की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए के जिन 6 उम्मीदवारों के लिए सभाएं की, जिसमें से 5 ने जीत दर्ज की। उनकी यह सफलता एनडीए की जीत में उनके रणनीतिक कौशल के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। फडणवीस द्वारा प्रचारित उम्मीदवारों का परिणाम बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के लिए…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution