Author: Team Tah ki Baat

मुंबई: महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर की दूरदर्शी पहल पर राज्य में कैंसर रोगी सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. प्रशिक्षित ऑन्कोलॉजी नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए, मुंबई के प्रतिष्ठित परिचर्या प्रशिक्षण केंद्र, कामा और आल्बेल्स अस्पताल में ‘पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन ऑन्कोलॉजी नर्सिंग’ नामक एक वर्षीय पाठ्यक्रम को औपचारिक सरकारी मंजूरी मिल गई है. इस संबंध में २७ फरवरी २०२५ को शासकीय निर्णय (जीआर) जारी कर दिया गया है. राज्य में पिछले कुछ वर्षों में कैंसर के मामलों में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की…

Read More

मुंबई. बेस्ट उपक्रम में कार्यरत कर्मचारियों के न्यायोचित मांगों को पूरा करने के लिए संघर्षरत बेस्ट वर्कर्स यूनियन की 10 नवंबर से शुरू की गई अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को 12 नवंबर की रात 8:30 बजे सकारात्मक प्रस्ताव मिलने के बाद वापस ले लिया है. यूनियन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों पर जोर दिया था: बकाया भुगतान: बेस्ट उपक्रम के सरकार और प्रशासन को सेवामुक्ति/सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों के सभी बकाया और ग्रेच्युटी की रकम का भुगतान तत्काल करना चाहिए. वेतन समानता: बेस्ट कर्मचारियों का वेतन आयोग की सिफारिशों और महानगरपालिका के समान वेतनमान के अनुसार, सभी भत्तों को शामिल…

Read More

मुंबई. पुणे स्थित नवले ब्रिज पर एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला. गुरुवार को यहां सातारा से मुंबई की ओर जा रहा एक कंटेनर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया और करीब दर्जनभर वाहन इसकी चपेट में आ गए. नवले पुल पर शाम के व्यस्त समय हुए भीषण हादसे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई तीन कारण में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने की वजह से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.शाम करीब साढ़े 5 बजे नवले पुल पर सेल्फी पॉइंट के पास…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र अन्न व औषध प्रशासन (एफडीए) विभाग ने गुरुवार को मुंबई और ठाणे में बड़ी छापेमारी कर बिना पंजीकरण और आयात परमिट के आयातित सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए हैं. इसके अतिरिक्त, ठाणे में एक जगह से ‘औषध और जादू-टोना विरोधी उपाय (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954’ के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली आयुर्वेदिक दवा भी जब्त की गई है. मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में दो प्रतिष्ठानों, मेसर्स बेरा ब्यूटी और मेसर्स मैक्स एंड मोर प्रोफेशनल मेकअप स्टोर पर सहायक आयुक्त निशिगंधा पाष्टे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई.ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत अडे और पूनम सालगांवकर ने क्रमशः 2,40,065.00 रुपए और 61,132.00…

Read More

मुंबई. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए (NDA) की शानदार सफलता के बाद, महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र फडणवीस की प्रभावी चुनावी रणनीति की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए के जिन 6 उम्मीदवारों के लिए सभाएं की, जिसमें से 5 ने जीत दर्ज की। उनकी यह सफलता एनडीए की जीत में उनके रणनीतिक कौशल के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। फडणवीस द्वारा प्रचारित उम्मीदवारों का परिणाम बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के लिए…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र में बढ़ती बेरोजगारी और अधूरी सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं के विरोध में एनएसयूआई ने भाजपा- महायुति सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है. संगठन ने “नौकरी दो, नहीं तो भत्ता दो, अन्यथा इस्तीफा दो” नाम से राज्यभर में अभियान शुरू करने की घोषणा की है.मुंबई के टिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में इस अभियान की जानकारी दी गई. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विधान परिषद में कांग्रेस के गुटनेता सतेज पाटिल, सहप्रभारी बी. एम. संदीप, पूर्व मंत्री अमित देशमुख, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य नसीम खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष सागर सालुंखे मौजूद थे.कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा है कि समाज के अंतिम तबके के कल्याण को ध्येय बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की ताकत प्रशासन में निहित है और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को इसका उपयोग करना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से राज्य की विकास गाथा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभालने की अपेक्षा व्यक्त की. मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि प्रशासन में शामिल हुए अधिकारियों के इस नए दल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिक केंद्रित और जवाबदेह प्रशासन व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए.वर्ष 2024 बैच के आठ परिवीक्षाधीन…

Read More

मुंबई. दिल्ली के लालकिला परिसर में हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सकते में है. जांच एजेंसियां धमाके में शामिल लोगों की शिनाख्त एवं धरपकड़ में जुटी हैं. इसी बीच बुधवार को मुंबई सहित देश के 5 बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस को बुधवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट सहित देश के पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) और हैदराबाद हवाई अड्डों को बम…

Read More

मुंबई. ड्रग्स तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी मुंबई पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. वर्ष 2022 में मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी)- कांदिवली यूनिट की कार्रवाई में पकड़े गए मादक पदार्थों के दो तस्करों को विशेष सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है.23 जनवरी 2022 को गश्त पर निकली एएनसी- कांदिवली यूनिट की टीम घाटकोपर अंधेरी लिंक रोड स्थित बस स्टॉप के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी होंडा एकॉर्ड कार क्रमांक एम एच 02 ए वी 4878 की जांच की. कार…

Read More

मुंबई. मंगलवार की घटी एक अप्रत्याशित घटना में एक 22 वर्षीय किन्नर (ट्रांसजेंडर) और उसके 20 वर्षीय पुरुष मित्र की समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पुरुष मित्र से किसी बात पर हुई तकरार के बाद ट्रांसजेंडर माहिम खाड़ी में कूद गया जबकि उसे बचाने के लिए पुरुष मित्र ने भी खाड़ी में छलांग लगा दी. लेकिन दानों समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आकर वह गए.घटना मंगलवार दोपहर की है.मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे माहिम कॉजवे स्थित खाड़ी के पुल पर 22 वर्षीय इरशाद आसिफ…

Read More