Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. एएसजी मुंबई हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ कर्मियों ने शनिवार को भारत की प्रतिष्ठित महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स का महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सत्कार किया. इस कार्यक्रम का संचालन सीएएसओ के डीआईजी दीपक वर्मा और वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों ने किया. इस मौके पर जेमिमा ने सीआईएसएफ कर्मियों के साथ एक प्रेरक बातचीत की, जिसमें उन्होंने दबाव प्रबंधन, प्रेरणा के महत्व और टीम वर्क व दृढ़ता में निहित शक्ति पर अपने अनुभव साझा किए. सत्र का समापन उनकी खेल उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए विजय केक काटने के समारोह के साथ हुआ. यह कार्यक्रम…
मुंबई. मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुंबई मेट्रो और लोकल ट्रेनों में सूचनात्मक पर्चे बांटे और वोट चोरी के खिलाफ जनजागरण किया. इस मौके पर शबरीन ने कहा कि देश में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना चुनाव आयोग का कर्तव्य है, लेकिन लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभों पर संदेह के बादल छा गए हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग की मदद से वोटों की चोरी कर रही है. मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन और…
शिवप्रकाश (राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री,भाजपा ) भारत सरकार ने मंत्रिमंडलीय बैठक में एवं गृह मंत्रालय द्वारा पत्र निकालकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 7 नवंबर 2025 से 1 वर्ष के लिए 150वीं जयंती मनाने का निर्णय किया है. इसी संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अक्टूबर मास की अपनी ‘मन की बात’ में पुनः दोहराया था. ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ सहित समाज में चलने वाली अन्य संस्थाएं भी ‘वंदे मातरम’ की 150वीं जयंती मना रही है. देश भक्ति के साथ सांस्कृतिक महत्व को समाज तक ले जाने का यह प्रयास सराहनीय है.23 जून 1757 को बंगाल में स्थित प्लासी के मैदान…
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्षा निवास पर नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित एक बैठक में इन कानूनों के प्रत्येक पहलू के क्रियान्वयन में महाराष्ट्र को देश में अग्रणी बनाए रखने के निर्देश दिए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपराध रोकथाम में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन का बेहतर उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने यह आशा भी व्यक्त की कि जिन पहलुओं में महाराष्ट्र पिछड़ रहा है, उनके क्रियान्वयन में महाराष्ट्र देश के अन्य राज्यों से आगे रहेगा. बैठक में गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) डॉ. पंकज भोयर, गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम, मुख्य…
मुंबई. मुंबईकरों की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की यात्रा तीन यात्रियों के लिए एक बार फिर से जानलेवा सिद्ध हुई. गुरुवार को मध्य रेलवे के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के बीच हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई और एक पुरुष और एक अन्य महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार, सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में चढ़ने के लिए पटरियों के बीच चल रहे 4 यात्रियों की तेज रफ्तार लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए. यह हादसा गुरुवार की शाम लगभग…
भारत का पहला मैंग्रोव-थीम आधारित शहरी जैव विविधता उद्यान ‘गोराई मैंग्रोव पार्क’ शीघ्र ही जनता के लिए खुलेगा110 करोड़ रुपए की परियोजना के तेज़ी से क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हस्तक्षेप से मिली गतिमुंबई के इको-टूरिज़्म क्षेत्र का अगला बड़ा कदम* मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सहयोग से उत्तर मुंबई के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की पहल पर विकसित हो रहे गोराई मैंग्रोव पार्क और दहिसर मैंग्रोव पार्क उत्तर मुंबई की हरित पहचान को नया आयाम देने जा रहे हैं. लगभग ₹110 करोड़ की कुल लागत से…
सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता को बनाए रखने वाली पहलमुंबई. राज्य भर में बीते 3 महीनों में पहले अति वृष्टि और फिर बेमौसम बारिश के कारण आई बाढ़ तथा प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हज़ारों किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. चावल, सब्ज़ियां, बाग़, गन्ना, सोयाबीन, कपास आदि सहित विभिन्न फसलें काफ़ी हद तक बर्बाद हो गईं. कुछ जगहों पर न केवल खेतों में लगी फ़सलें, बल्कि पशुओं का चारा, घरेलू सामान और अनाज भी बह गए. लेकिन कई किसान अभी भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, राज्य सरकार अभी भी सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में…
मुंबई. विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी छोड़ कर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का दामन थामने वाली बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम की उपस्थित में उनका पक्ष प्रवेश मंगलवार को संपन्न हुआ.तृप्ति सावंत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा पोस्ट में लिखा है कि महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रत्नागिरी-सिंधुदूर्ग निर्वाचन क्षेत्र के सांसद नारायण राणे तथा महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के मार्गदर्शन मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में फिर…
मुंबई. भाजयुमो के नेतृत्व में ‘आवाज मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ अभियान अभूतपूर्व रूप से सफल रहा. जेनरेशम जेड युवाओं ने ‘ड्रीम मुंबई’ के बारे में अपने विचार, सुझाव और विचार साझा करते हुए इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक अमित साटम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मुंबई के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी. अभियान का उद्देश्य मुंबई के युवाओं की आवाज को सीधे नीति निर्माण में लाना था. अभियान के तहत 6 नवंबर 2025 को मुंबई में 36 विधानसभाओं के 100 कॉलेजों के बाहर 18 से 25 वर्ष की…
मुंबई. भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने बुधवार को कहा कि न्यायालय की इमारतें न केवल भव्य होनी चाहिए, बल्कि उनमें संविधान में निहित मूल्यों-न्याय, समानता, बंधुत्व और स्वतंत्रता का समावेश होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा प्रस्ताव है, जो प्रत्येक नागरिक के लिए न्याय तक पहुंच की सुविधा सुनिश्चित करता है.बांद्रा पूर्व स्थित गवर्नमेंट कॉलोनी में मुंबई उच्च न्यायालय की नई इमारत का शिलान्यास सीजेआई गवई के करकमलों से संपन्न हुआ. बुधवार को आयोजित भूमिपूजन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्र शेखर, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार,…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution