Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में मौत के बाद अब मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। उनके भतीजे और विधायक रोहित पवार ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए हादसे के पीछे साजिश की आशंका जताई है। फोन कॉल, एक महत्वपूर्ण फाइल और यात्रा के बदले फैसले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।कार से जाने का था प्लान, फोन के बाद बदला फैसला?रोहित पवार के मुताबिक, 27 जनवरी को अजित पवार का बारामती कार से जाने का कार्यक्रम तय था। उनकी बैग भी गाड़ी में…
मुंबई. शिवाजी नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवंडी इलाके में प्रेम त्रिकोण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 19 वर्षीय युवती शिफा नबी शेख की मंगलवार को भरी दोपहरी में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को महज 8 घंटे के भीतर सुलझाते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 26 वर्षीया मुख्य आरोपी तबस्सुम उर्फ तब्बो शेख को उसके 23 वर्षीय भाई साजिद शेख ने देसी कट्टा देकर शिफा को गोली मारने के लिए उकसाया था। पुलिस ने तबस्सुम और साजिद के साथ कलाम चौधरी (19) को…
191 किलोमीटर तक शव के साथ सफर मुंबई: नवी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस सिपाही ने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंध के शक में अपने एक परिचित की हत्या कर दी। 6 फरवरी को सातारा जिले के खंडाला तालुका के सुखेड गांव स्थित एक खेत की कुएं में अधजला शव मिला था। लोणंद पुलिस ने जांच शुरू की और महज तीन दिनों में इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। जांच में पता चला कि हत्या नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में की गई थी। आरोपी ने शव को कार की अगली सीट पर…
मुंबई: जुहू कोलीवाड़ा समुद्र तट पर बोरे में मिले सड़े-गले शव की गुत्थी सांताक्रूज पुलिस ने सुलझा ली है। महज 12 घंटों के भीतर पुलिस ने न केवल मृतक की पहचान की, बल्कि हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। यह मामला अवैध प्रेम संबंध और आपसी विश्वासघात से जुड़ा हुआ निकला।बदबू से मिला शव का सुराग9 फरवरी 2026 को जुहू चौपाटी के जेटी इलाके में गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बोरी दिखाई दी, जिससे तेज बदबू आ रही थी। बोरी खोलने पर उसमें एक युवक का क्षत-विक्षत और आंशिक रूप से सड़ा शव मिला। शव को…
मुंबई: केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में गुरुवार 12 फरवरी 2026 को देशभर में हिंदुस्थान बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद में मजदूर संगठनों, बैंक कर्मचारियों और किसान संगठनों की व्यापक भागीदारी रहने की संभावना है।30 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने का दावादेश की 10 से अधिक केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। आयोजकों का दावा है कि 30 करोड़ से ज्यादा मजदूर और कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे। बंद का असर बैंकिंग, परिवहन और कुछ सरकारी सेवाओं पर पड़ सकता है।क्यों बुलाया गया हिंदुस्थान बंद?नए…
मुंबई: अजित पवार का विमान हादसा अब केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित साज़िश के रूप में देखा जा रहा है। रोहित पवार के लगातार खुलासों ने जांच की दिशा और राजनीतिक माहौल दोनों को गरमा दिया है। अब सबकी नजरें आधिकारिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि यह हादसा था या घातपात।दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब यह मामला सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कथित साज़िश की ओर बढ़ता दिख रहा है। एनसीपी विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई…
शिवसेना के संजय घाड़ी बने उपमहापौरमुंबई: देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका में आखिरकार भाजपा–शिवसेना (शिंदे गुट) महायुति ने सत्ता पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी की रितु तावड़े को मुंबई का महापौर, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उपमहापौर चुना गया है। खास बात यह है कि 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बीजेपी ने मुंबई का महापौर पद अपने नाम किया है।बिनविरोध हुई महापौर–उपमहापौर की चुनाव प्रक्रियामुंबई महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए 7 फरवरी 2026 को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। महापौर पद के लिए रितु…
डॉ. नीलम गोर्हे ने दिए सुधार के निर्देशमुंबई: महाराष्ट्र में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा की जांच की गई है। विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र स्त्री मुक्ति परिषद ने यह सेफ्टी ऑडिट पूरे राज्य में किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अधिकार दिलाना है।जांच में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक वाहनों का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरे, रोशनी, पुलिस गश्त, हेल्पलाइन, पैनिक बटन, शौचालय, महिलाओं के लिए विशेष सीटें और स्तनपान कक्षों की जांच की गई।कई जगह मिली कमियांजांच में पता चला कि कई जगहों पर सुविधाएं…
मुंबई. पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को निर्देश दिए हैं कि कांजूरमार्ग स्थित ‘वेस्ट टू एनर्जी’ प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी बाधाएं तुरंत दूर की जाएं। 8,000 मेगावॉट क्षमता के इस प्लांट से रोजाना निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान होगा और बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन किया जाएगा।मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसलिए प्रक्रिया में तेजी लाते हुए सुप्रीम कोर्ट में बीएमसी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाए। बैठक में पर्यावरण सचिव जयश्री भोज, ऊर्जा विभाग के नारायण कराड, बीएमसी के…
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की त्रिभाषा नीति को लेकर बनाई गई विशेष समिति की रिपोर्ट ने भाजपा नेतृत्व के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। डॉ. नरेंद्र जाधव समिति ने पहली कक्षा से हिंदी अनिवार्य करने के सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। यह रिपोर्ट अब मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में विचारार्थ रखी जाएगी, जिस पर सभी की नजर टिकी हुई है।स्कूली नीति पर अड़चनबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा जिस तेजी से अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना चाह रही थी, समिति की यह सिफारिश उस रास्ते में एक बाधा बन गई…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution