Author: Team Tah ki Baat
प्रशासनिक सुधारों की ‘GPR 2.0’ पहलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र की सराहनामुंबई: राज्य के प्रशासनिक कामकाज में आमूलचूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने ‘GPR 2.0’ नामक महत्वाकांक्षी प्रशासनिक सुधार पहल शुरू की है। महाराष्ट्र की इस अभिनव पहल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सराहना करते हुए देश के अन्य राज्यों को भी इसी तर्ज पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन प्रशासनिक सुधारों का प्रत्यक्ष लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सभी सरकारी विभागों को समन्वय और प्रभावी ढंग से कार्य करना होगा।मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथिगृह…
उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयमुंबई: विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और घरेलू हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए मौजूदा कानूनों को अधिक प्रभावी और कड़ाई से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।संयुक्त समन्वय बैठकों के निर्देशविधान भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में डॉ. गोर्हे ने घरेलू हिंसा निवारण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण अधिकारी और पुलिस विभाग की भरोसा सेल के अधिकारियों की जिला, तालुका स्तर पर तथा शहरों में जोन…
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और सुस्ती आम समस्या बन गई है। इसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या, गलत खान-पान, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि का अभाव है। यदि उम्र के अनुसार काम और खान-पान का संतुलन रखा जाए, तो शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।थकान क्यों होती है?शरीर को पर्याप्त नींद, सही पोषण और नियमित व्यायाम नहीं मिलता, तो थकान महसूस होती है। पानी की कमी, तनाव, जंक फूड और देर रात तक स्क्रीन देखने की आदत भी सुस्ती बढ़ाती है। कभी-कभी यह एनीमिया, विटामिन की कमी या थायरॉइड…
अंबोली पुलिस की बड़ी कार्रवाईमुंबई: अंधेरी – पश्चिम स्थित अंबोली पुलिस ने पार्क की गई कारों की कांच तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाली एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे इलाके में हुए कुल 18 चोरी के मामलों का खुलासा किया है।दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच सब टीवी लेन, न्यू लिंक रोड, अंधेरी पश्चिम में पार्क की गई एक कार की विंडो कांच तोड़कर चोरों ने डेल कंपनी का लैपटॉप, काले रंग का बैग, लैपटॉप चार्जर और आईफोन चार्जर चोरी कर…
मुंबई: कुरार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 2, 5 और 6 फरवरी 2026 को कुरार पुलिस थाना क्षेत्र में की गई।गुप्त सूचना से हुआ खुलासापुलिस उपनिरीक्षक रफीक मुजावर और एटीसी पथक गश्त पर थे, तभी खबरी के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक हुमेरा पार्क गार्डन, तुबा होटल, साहिल होटल और पठाणवाड़ी, कुरारगांव (मालाड पूर्व) परिसर में आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया।भागने से पहले दबोचे गए…
मुंबई: स्वामी तीनों जग का, मां बिना भिखारी,’ नागपुर में यह कहावत एक बार फिर यथार्थ होती नजर आ रही है। दुनिया के एक विकसित देश में ऊंचा पद, सम्मान और सत्ता पाने के बाद भी मां की ममता की तलाश इंसान को कहां ले आती है, इसका भावुक उदाहरण नीदरलैंड्स के हीमस्टेड शहर के मेयर फाल्गुन बिनेन्डिज्क के जीवन में देखने को मिल रहा है।फाल्गुन बिनेन्डिज्क का जन्म 10 फरवरी 1985 को नागपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ था। उस समय उनकी जन्मदात्री मां मात्र 21 वर्ष की अविवाहित युवती थीं। सामाजिक बदनामी और दबाव के डर से उन्होंने तीन…
मुंबई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वातंत्र्यवीर सावरकर को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वीर सावरकर को यह सम्मान दिया जाए तो ‘भारत रत्न’ पुरस्कार की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। यह पहली बार है जब ‘आरएसएस’ प्रमुख ने सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग को लेकर सार्वजनिक रूप से बयान दिया है।’आरएसएस’ (संघ) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई के वरली स्थित नेहरू सेंटर सभागृह में दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। ‘संघ’ का 100 वर्षों का…
मुंबई: देश की सबसे समृद्ध और आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की महानगरपालिका (बीएमसी) में करीब 29 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनने जा रहा है। लंबे समय तक प्रशासकीय नियंत्रण में रहने के बाद अब बीएमसी में राजनीतिक नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हो गया है। भाजपा ने वरिष्ठ नगरसेविका रितु तावड़े को महापौर पद के लिए नामांकित किया है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय शंकर घाड़ी उपमहापौर पद संभालेंगे।29 साल बाद भाजपा का महापौरभाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने पार्टी मुख्यालय में रितु तावड़े के नाम की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही 29…
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बांद्रा (पश्चिम) क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन में होने वाले रिसाव (लीकेज) को रोकने के लिए मरम्मत का महत्वपूर्ण कार्य हाथ में लिया है। इसके चलते आगामी मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को बांद्रा और खार के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव (Low Pressure) से पानी मिलेगा।मरम्मत कार्य का विवरण और समयपाली हिल जलाशय की 900 मिमी व्यास वाली मुख्य इनलेट पाइपलाइन में कुरेशी नगर झुग्गी बस्ती और म्हाडा (MHADA) के खाली भूखंड के पास लीकेज की समस्या आई है। बीएमसी प्रशासन इस खराबी…
कहीं दुल्हों ने दिया संदेश तो कहीं विवादों ने बटोरी सुर्खियां मुंबई: महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान संपन्न हुआ। इस चुनावी महाकुंभ में जहां एक ओर 105 साल के बुजुर्ग और विवाह मंडप से सीधे पहुंचे दुल्हों ने वोट डालकर मिसाल पेश की, वहीं दूसरी ओर ईवीएम की खराबी, बोगस वोटिंग और बड़े नेताओं पर लगे आरोपों ने दिनभर माहौल गरमाए रखा।चुनावी समीकरण: एक नजर मेंराज्य के 12 जिलों (रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर) में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution