Author: Team Tah ki Baat

आस्था और अनुशासन का संतान सुखदायी महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिवार से शुरू हो गया है, सूर्य देव और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह पर्व प्रकृति, पवित्रता और जीवन ऊर्जा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है. शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 से चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को प्रणाम जैसे पारंपरिक अनुष्ठान शामिल हैं.धार्मिक ग्रंथों में छठ पूजा महापर्व के महत्व का वर्णन किया गया है. ऐसा कहा जाता है कि यह सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का पर्व है.…

Read More

मुंबई. वडाला – पूर्व स्थित एंटॉप हिल के प्रतीक्षा नगर में घरेलू विवाद के के दौरान एक 27 वर्षीय महिला को उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान चंदादेवी यादव के रूप में सामने आई है. आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था.पुलिस के अनुसार, आरोपी रामसिंगार यादव को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण अक्सर दंपति के बीच झगड़ा होता रहता था. ऐसी ही एक बहस के दौरान, लड़ाई हिंसक हो गई, और गुस्से में रामसिंगर ने कथित तौर पर चंदादेवी पर बेरहमी से हमला किया. जब चंदादेवी बेहोश…

Read More

मुंबई. फिल्म धोनी फेम बॉलीवुड अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत की बहुचर्चित मृत्यु मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है. सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सुशांत की आत्महत्या में कुछ भी संदेह करने लायक जानकारी नहीं मिली है. इसने सुशांत की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती किसी भी अन्य आरोपी या संदिग्ध के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. इसे रिया के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. इसके जरिए सीबीआई ने रिया को क्लीन चिट दे दी है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिया ने सुशांत के पैसे या सामान का दुरुपयोग…

Read More

मुंबई. क्रिकेट के मैदान पर स्मृति मंधाना का बल्ला गुरुवार को एक बार फिर गरजा. महिला वनडे विश्व कप 2025 में निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार शतक बनाया. मैच में स्मृति ने तूफानी शतक ठोका और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. मंधाना ने 95 गेंदों पर 109 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले. इस शानदार पारी के साथ, स्मृति ने 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. मंधाना ने अपने करियर का 14वां शतक बनाया है. इसके साथ ही वह महिला…

Read More

नवी मुंबई. डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 के अहम मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है. भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चौथी और अंतिम टीम बन गई. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं. लेकिन इस हार के साथ न्यूजीलैंड की चुनौती समाप्त हो गई. भारतीय टीम ने आखिरकार लगातार तीन हार के बाद टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की, जिससे उनके 6 अंक हो गए.बारिश से बाधित…

Read More

मुंबई. ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में गुरुवार को खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत को 2 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली है. इसके अलावा ये भी अहम है कि एडिलेड में कंगारू टीम को टीम इंडिया के खिलाफ 17 साल के बाद जीत मिली है. इसलिए तीसरे मैच में वाईट वाश से बचने के लिए टीम इंडिया को संभल कर खेलना होगा. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा, मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली ने जीत में योगदान दिया. भारत ने मैच जीतने के लिए…

Read More

मुंबई. जोगेश्वरी में गुरुवार की सुबह 13 मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न मंजिलों पर फंसे कुल 27 लोगों को बचाया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल रहीं.मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:50 बजे गांधी स्कूल के पास जेएनएस बिजनेस सेंटर की 10 वीं मंजिल पर लगी आग देखते ही देखते 13वीं मंजिल तक पहुंच गई. जिसकी वजह से इमारत में संचालित होने वाले कार्यालयों में धुआं भर गया. धुएं में दम घुटने से अस्वस्थ महसूस कर रहे 17 लोगों को आस-पास…

Read More

मुंबई. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व भाई दूज गुरुवार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु के लिए यम देवता की पूजा करती हैं. इसके बाद भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं वहीं, भाई अपनी बहन को रिक्शा का विश्वास दिलाते है तथा तोहफा भी देते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा एक साथ है. भाई दूज पर आयुष्मान और…

Read More

मुंबई. पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारत पाकिस्तान के बीच चरम पर पहुंचा तनाव ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी कम नहीं हुआ है. इसका असर खेलों पर देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने को मजबूर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कहर बन कर टूट रहे हैं और मैच समाप्त होने के बाद हाथ नहीं मिलाकर अपना विरोध भी दर्ज करा रहे हैं. भारतीय खिलाड़ियों का ये पलटवार हारे हुए पाकिस्तानियों को जख्मों पर मिर्च की तरह पीड़ा दे रहा है. ऐसा एशिया कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के बाद ऐसा ही नजारा भारत पाकिस्तानी टीमों के…

Read More

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है. इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है, जो कि दिवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है. यह पर्व भगवान कृष्ण की उस लीला को समर्पित है, जब उन्होंने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र का अहंकार तोड़ा था. इसलिए इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक आकृति बनाकर उनकी पूजा करने का विधान है. इस साल यह पर्व 22 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी विधि-पूर्वक पूजा अर्चना की जाती…

Read More