Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्ता भरणे ने शनिवार को राज्य के बाढ़ ग्रस्त सोलापुर जिले का दौरा किया. उन्होंने बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों की समस्याओं, कठिनाइयों और पीड़ा को प्रत्यक्ष रूप से देखा. इस अवसर पर किसानों को आश्वस्त करते हुए मंत्री भरणे ने कहा कि सरकार आपके साथ मजबूती से खड़ी है. हताश और निराश न हों. मैं कृषि मंत्री होने के बावजूद स्वयं एक किसान हूं. मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं. सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है.भरणे की बाते सुनकर किसानों की आंखों में जहां राहत के आंसू आ गए. वहीं…
मुंबई. महाराष्ट्र से मानसून की बिदाई का समय करीब आ गया है. लेकिन मौजूदा सीजन का आखिरी दौर होने के बाद भी महाराष्ट्र में बारिश का प्रकोप जारी है. मराठवाठा क्षेत्र सहित राज्य के कई जिलों बरसाती बाढ़ से हाहाकार मचा है. कई इलाकों में नदियां और नहरें उफान पर हैं. परिणामस्वरूप जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कृषि फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. प्रभावित किसान सरकार से मुआवजे की मांग करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच मुंबईकरों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने रविवार (28 सितंबर)को मुंबई के लिए रेड…
गढ़चिरौली स्टील सिटी, तीन रक्षा गलियारों और दहिसर भूमि हस्तांतरण पर सकारात्मक चर्चानई दिल्ली. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ की स्थिति और इससे किसानों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने केंद्र सरकार से बरसाती बाढ़ से प्रभावितों के लिए पर्याप्त मदद के लिए एक बयान भी सौंपा तो वहीं प्रधानमंत्री ने भी उन्हें महाराष्ट्र के किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया है.अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चाबताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ करीब…
मुंबई. प्रेमी के साथ लिव इन में रहने वाली विवाहिता के लिए पूर्व पति से मुलाकात मुसीबतों का सबब बन गई. लिव इन पार्टनर ने महिला को बुखार की कई गोलियां खिलाकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया. तो वहीं महिला के साढ़े तीन वर्ष के मासूम बेटे का गला वायर से घोंट कर उसे भी मारने का प्रयास किया. हालांकि महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी सही समय पर पहुंच गए और मां-बेटे की जान बच गई. घटना मालाड पश्चिम स्थित मालवणी इलाके की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के…
सरकार ने दिया वसूलने का आदेशमुंबई. कम आय वाली गरीब, बेसहारा महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण’ (लाडली बहन) योजना का करोड़ों रुपए हजारों सरकारी कर्मचारी महिलाओं ने फर्जीवाड़ा करके लूट लिया. इसका खुलासा सरकारी जांच में हुआ है. जांच में फिलहाल 8 हजार सरकारी कर्मचारी महिलाओं की शिनाख्त की गई है, जो लाडली योजना का लाभ ले रही थी. इनमें कुछ सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं. सरकार ने इन फर्जी लाडलियों के वेतन अथवा पेंशन की रकम से लाडली का पैसा वसूलने का आदेश दिया है.बता दें कि राज्य में…
कानपुर. प्रेमिका के महंगे शौक और खर्च पूरे करने के लिए एक युवक लुटेरा बन गया. जीआरपी व आरपीएफ ने शुक्रवार को चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान उक्त आरोपी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था. तलाशी में उसके पास से एक लाख रुपए कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद हुए. पूछताछ के दौरान आरोपी उन महंगे मोबाइल फोनो के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया तो उसे लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों से छिनैती, चोरी व लूटपाट के आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ाजीआरपी सेंट्रल स्टेशन थाना प्रभारी…
मुंबई. सपनो के शहर मुंबई अपना सुविधाओं से संपन्न आशियाना बनाने का सपना सभी देखते हैं, इसके लिए लोग तरह तरह से प्रयास करते हैं. लेकिन कम ही लोगों का सपना पूरा होता है. मुंबई के पश्चिमी उपनगर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का बंगला कोई हड़पना चाहता है. इसके लिए काले जादू का सहारा लिए जाने का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज करके जांच में जुट गई है.मिली जानकारी के अनुसार, मालाड पुलिस थाने की हद में रहने वाली वृद्धा के बंगले के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काला जादू…
मुंबई : डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने और सभी के लिए सुरक्षित साइबर लेनदेन बनाने के लिए भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद द्वारा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गुरुवार को आयोजित ‘रिंग द बेल फॉर सिक्योरिटी’ अभियान का उद्घाटन सांस्कृतिक कार्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एड. आशीष शेलार ने किया. इस मौके पर मंत्री एड. आशीष शेलार ने कहा कि डिजिटल इंडिया और डिजिटल लेन-देन महाराष्ट्र को दुनिया में डिजिटल रूप से प्रगतिशील राष्ट्र के लिए एक आदर्श बना रहे हैं. साइबर सुरक्षा नियंत्रण प्रणाली के मामले में महाराष्ट्र ने सराहनीय पहल की है.मंत्री एड शेलार ने कहा कि 2016 में…
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को बांद्रा से कुर्ला के बीच प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बांद्रा से कुर्ला पॉड टैक्सी परियोजना देश में एकमात्र परियोजना है और इसे एक आदर्श परियोजना के रूप में लागू किया जाना चाहिए. उपमुख्यमंत्री शिंदे के आवास पर पॉड टैक्सियों के बारे में एक प्रस्तुति दी गई. डीसीएम शिंदे ने कहा कि पॉड टैक्सी परिवहन सेवा का अगला चरण है और कुर्ला से बांद्रा रेलवे स्टेशन के बीच बीकेसी में यह काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी. यह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है और…
मुंबई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि जिन देशों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र पूरी तरह से उन्नत हो गए हैं, वही देश आज विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सके हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत को भी वर्ष 2047 तक सभी क्षेत्रों में एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को भी मजबूत करना होगा. इसलिए बैंकों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में उद्यमियों को वित्त प्रदान करते रहना चाहिए, ऐसा आग्रह केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया.होटल आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution