Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस ने मामले के 27वें आरोपी अमोल गायकवाड़ के खिलाफ लगभग 200 पन्नों की सप्लीमेंट्री (पूरक) चार्जशीट दाखिल की है। इसमें लगभग 30 गवाहों के बयान दर्ज हैं।डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप का इस्तेमालजांच में खुलासा हुआ है कि गायकवाड़ इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और फरार आरोपी शुभम लोनकर के सीधे संपर्क में था। पुलिस से बचने के लिए दोनों ‘डब्बा कॉलिंग’ और ‘सिग्नल’ जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते थे ताकि उनकी…
मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने गोरेगांव के एक कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन से 10.5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक छोटे पर्दे की मराठी अभिनेत्री बताई जा रही है। आरोपियों ने बिजनेसमैन के बेटे को छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी थी।सगाई की पार्टी में ‘लेजर लाइट’ पर झगड़ापुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अंधेरी वेस्ट के एक होटल में हुई सगाई की पार्टी से शुरू हुआ। बिजनेसमैन के बेटे की सगाई 5 नवंबर को हुई थी, जिसकी…
पालघर : मुंबई से सटे पालघर जिले की पुलिस ने जिले में अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए हत्या के दो मामलों में सफलता पाई है। इनमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।पानी की टंकी में मिला शवपहले मामले में वसई के एक औद्योगिक क्षेत्र में 27 वर्षीय आसाराम राकेश को अपने सहकर्मी राकेश सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामूली विवाद के बाद आसाराम ने राकेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और पहचान छिपाने के लिए शव को कंपनी की पानी की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने…
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले की पुलिस को हत्या के एक 16 साल पुराने मामले अपेक्षा से कहीं ज्यादा बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उक्त हत्यारोपी को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने ने अपने अतीत का एक ऐसा खौफनाक राज पुलिस के सामने खोला जिसके बारे में जानकार पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले एक हत्या कर चुका है। लेकिन 26 साल पहले की गई उस हत्या के बारे में इससे पहले कोई कुछ भी जान नहीं पाया था।मामला 2009 का है, जब नालासोपारा में दलाली…
मुंबई: ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज ठाकरे) के मिलन और उनकी चुनावी युति की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मच गया है। महायुती (भाजपा-शिंदे गुट) के नेताओं ने इस गठबंधन को ‘स्वार्थ का मिलन’ करार देते हुए तीखे हमले किए हैं।महायुती के नेताओं का तीखा पलटवारमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे अस्तित्व बचाने की लड़ाई कहा है।” मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस युति को प्रभावहीन बताते हुए हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि “यह युति केवल अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए की गई है। इससे मुंबई की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”मराठी कार्ड पर तंजसीएम…
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार को एक बार फिर से एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने आगामी मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वरली स्थित ‘होटल ब्लू सी’ में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों भाइयों ने हाथ मिलाते हुए चुनावी बिगुल फूंका।”फूटोगे तो मिट जाओगे”– उद्धव ठाकरेप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित…
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में धोखाधड़ी के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। ठगों ने बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।गैस डीलर से 1 करोड़ की ठगीमुंबई के दिंडोशी इलाके में एक गैस डीलर से 1 करोड़ रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का ‘जॉइंट पुलिस कमिश्नर’ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बताकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।किडनैपिंग का डर और रिकवरीमालाड निवासी पीड़ित राहुल गुप्ता ठगी का शिकार होने के बाद लापता हो गए थे,…
मुंबई: सोशल मीडिया पर ‘पायल गेमिंग’ के नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर पायल धारे से जुड़े एक डीपफेक वीडियो के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने प्राथमिकी दर्ज की है। पायल धारे एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और गेमप्ले वीडियो तथा लाइव स्ट्रीम्स के लिए जानी जाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।अधिकारियों के अनुसार, पायल धारे ने शिकायत दर्ज कराई कि ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो में गलत तरीके से उन्हें दिखाया गया है। इस वीडियो के कारण उन्हें गंभीर मानसिक आघात, प्रतिष्ठा को नुकसान और भावनात्मक संकट का सामना करना पड़ा है। प्रारंभिक…
मुंबई: घाटकोपर (पूर्व) के असल्फा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 21 वर्षीय युवक ने 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक पर 25 से ज्यादा वार किए और वारदात को नृशंसता पूर्वक अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। लेकिन साकीनाका पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अंकुश सिंह (21) के रूप में हुई है, जो असल्फा की शिवप्रभात बिल्डिंग का निवासी है। मृतक विशाल कोकणे (25) भी उसी इलाके में रहता…
नवी मुंबई: शादी के नाम पर लोगों को ठगने और महिलाओं का शोषण करने वाले ‘शातिर शिकारियों’ का जाल मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला नवी मुंबई से सामने आया है, जहाँ एक शख्स ने खुद को तलाकशुदा बताकर एक महिला से न केवल शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसे लाखों का चूना भी लगा दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 38 वर्षीय रोहन चिंतामण शिंदे के रूप में सामने आई है। रोहन पनवेल का निवासी है। उसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए अलीबाग की रहने वाली पीड़िता से संपर्क किया था।…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution