Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराज़गी जताई है। पश्चिमी उपनगरों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर काम नहीं करना है तो पार्टी के नाम में ‘नवनिर्माण’ रखने का क्या मतलब है?राज ठाकरे की मौजूदगी में बांद्रा से दहिसर तक के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मनसे पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गोरेगांव पश्चिम स्थित एम्पायर बैंक्वेट हॉल में हुई।बैठक में महिला विभाग, शाखा और उपशाखा स्तर के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था।“मुझे सबकी जानकारी मिलती है”बैठक के दौरान राज…
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विधान भवन समेत चार महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। इस ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई है।सुबह ई-मेल से मिली धमकीविधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने बताया कि सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से ई-मेल भेजकर मुंबई के चार प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी…
2029 तक ‘ट्रिलियन डॉलर’ का लक्ष्य मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बजट 2026-27 पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए एक बड़ा विश्वास जताया है। उन्होंने घोषणा की कि वित्तीय अनुशासन और भारी निवेश के दम पर महाराष्ट्र साल 2029 तक देश की पहली ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि 2047 तक महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना है। आर्थिक मजबूती: दुनिया के कई देशों को पछाड़ा मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ बताया कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था आज दुनिया के…
शिवड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाईमुंबई: शिवड़ी इलाके में एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का शिवड़ी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार और झारखंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह घटना 24 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5 बजे की है। दारूखाना, शिवड़ी स्थित उडुपी होटल के पास रहनेवाले शिकायतकर्ता आलम लियाकत अली खान (46) एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन के स्लॉट में फंस गया।हेल्पलाइन के नाम पर किया गया झांसाकार्ड फंसने के बाद शिकायतकर्ता ने एटीएम पर लगे हेल्पलाइन नंबर पर…
मुंबई : सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ती बदनामी और साइबर उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार जल्द ही ठोस कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी दी कि इस विषय पर अध्ययन करने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा।महिलाओं की बदनामी और साइबर उत्पीड़न पर फोकसविधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधायक प्रशांत ठाकूर ने राज्य में साइबर सुरक्षा से जुड़ा सवाल उठाया। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए बिना किसी ठोस…
मुंबई: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा ने राज्यपाल पद की शपथ ली। मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। जिष्णू देव वर्मा महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बने हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी जिष्णू देव वर्मा की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना पढ़कर सुनाई।समारोह की…
मुंबई. राजधानी मुंबई हो या महाराष्ट्र के अन्य शहर, बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को दो ऐतिहासिक फैसले लिए। सरकार ने एक तरफ जहां नए ऑटो रिक्शा परमिट पर रोक लगा दी. तो वहीं अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए.परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के पांच लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में 9 मार्च 2024 से नए ऑटो रिक्शा…
बीएमसी में 100 दिनों का 20 सूत्री एजेंडा6 काम एक महीने में पूरे मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों से मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने और मुंबईकरों के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया है। दादर स्थित वसंत स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्षदों को मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी पार्टी के नव निर्वाचित नगरसेवकों को भ्रष्टाचार मुक्त मुंबई बनाने का रोड मैप समझाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष आमदार आमित साटम, महापौर रितु तावड़े, स्थायी समिति…
मुंबई : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए टैलेंट हंट अभियान को पूरे राज्य से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। टैलेंट हंट अभियान के अंतर्गत पंजीकरण के बाद रविवार विभागवार प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किए गए। राज्य के सभी विभागों में ये साक्षात्कार लिए गए। इस अभियान के माध्यम से पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जैसे पदों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के कार्य में योगदान देने का अवसर मिलेगा।विशेषज्ञों के लिए खास मौकाकांग्रेस पार्टी के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले विभिन्न…
मीडिया से की पैनिक नहीं फैलाने की अपीलमुंबई. ईरान-इजरायल, अमेरिका युद्ध के कारण देशभर में रसोई गैस और ईंधन की कमी की आशंकाओं के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता को भरोसा दिलाया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान गलत जानकारी फैलाकर लोगों में अनावश्यक दहशत पैदा कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। भारत सरकार ने इस विषय पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है।घरेलू गैस हुए 60 रुपए प्रति सिलेंडर महंगीलेकिन हकीकत यही है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ा दिए गए हैं,…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution