Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. महानगर में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ओला-उबर चालकों की उद्दंडता और मनमानी बढ़ गई है. इन यात्री वाहनों के बारे में यात्रियों की शिकायतें, जैसे कि किराया देने से इनकार करना, यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार, सीमा से अधिक यात्रियों को ले जाना, बिना बैज लगाए गाड़ी चलाना, अतिरिक्त किराया लेना आदि का समाधान किए जाने की मांग लगातार उठती रही है. इस पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एक बयान में विधानसभा को बताया कि पूरे मुंबई क्षेत्र विकास प्राधिकरण के लिए एक यात्री टोल-फ्री नंबर 1800-220-110 शुरू किया गया है ताकि गलती करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की…
मुंबई. बीजेपी ने राजनीति को नीति हीन बनाकर उसके स्तर को गिरा दिया है. किसी पर भी आरोप लगा कर उसे बदनाम करो, गिरफ्तारी का डर दिखाओ और बाद में जब वह बीजेपी में आने को तैयार हो जाए, तो आरोप वापस लो. बाद में ऐसा दिखाया जाता मानो बीजेपी में आने वाले भ्रष्टाचारियों ने गंगा स्नान कर लिया हो. भाजपा की नैतिकता इतनी गिर चुकी है. ऐसे कठोर शब्दों में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर बुधवार को हमला बोला. विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे…
मुंबई. एंटॉप हिल पुलिस की हद से गुम हुई 4 वर्षीया बच्ची के अपहरण और कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने मासूम के सौतेले बाप को गिरफ्तार किया है. सौतेले बाप ने कत्ल के बाद मासूम के शव को समुद्र में फेंक दिया था. उसने सोचा था कि समुद्र फेंकी गई शबनम की लाश कभी नहीं मिलेगी. लाश बह कर दूर चली जाएगी. उसे समुद्री जीव जंतु खा जाएंगे. लेकिन समुद्र ने सौतेले बाप के पाप का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया.वडाला पूर्व निवासी 40 वर्षीया महिला नाजिया शेख ने 15…
मुंबई. राज्य सभा के लिए मनोनीत किए गए वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने मुंबई में वर्ष 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमारों के संदर्भ में में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि संजय दत्त ने सही समय पर अपना मुंह खोला होता, तो मुंबई महानगर बम धमाकों से नहीं दहलता और 267 लोगों की जान बच गई होती.एडवोकेट उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है. इसी संदर्भ में लिए गए एक साक्षात्कार के दौरान एडवोकेट निकम ने मुंबई में वर्ष 1993 में हुए बम…
कोलाबा से नई मुंबई एयरपोर्ट 40 मिनट में!मुंबई. गेटवे ऑफ इंडिया और रेडियो क्लब के बीच प्रस्तावित जेट्टी और टर्मिनल के निर्माण को बॉम्बे हाईकोर्ट की मंगलवार को हरी झंडी मिल गई. याचिकाओं पर बहस के दौरान प्रस्तावित परियोजना के समर्थन में राज्य सरकार से मिली जानकारी, क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय और परियोजना को दी गई मंजूरी का अध्ययन करने के बाद, मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ ने जेट्टी और टर्मिनल का विरोध करने वाली तीन अलग-अलग जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया. इससे इस जेट्टी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया और…
मुंबई. स्थानीय निकायों के चुनाव की पृष्ठभूमि में बीजेपी नित महायुति का विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी को झटका देने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कांग्रेस को तो वहीं बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना तथा शरद चंद्र पवार की एनसीपी को जोरदार झटका दिया. मंगलवार को महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के चंद्रपुर जिले के प्रमुख रवींद्र शिंदे अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए तो वहीं कोल्हापुर के पूर्व कांग्रेस पार्षद दिलीप पवार, सरस्वती पवार, पूर्व राकांपा…
मुंबई. कांदिवली के साईंबाबा नगर में ज़मीन मालिक नानूभाई भट्ट को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (मनपा) से पूरे क्षेत्र के विकास की मंज़ूरी मिली थी. वर्ष 1978-80 के दौरान, इन 18 प्लॉटों में से 8 प्लॉट मनपा ने अधिग्रहित कर लिए और 10 बेच दिए गए. लेकिन बेचे गए 10 प्लॉटों में से 8 प्लॉटों पर विकास कार्य स्थगित कर दिया गया था. मौजूदा समय में इस मामले की जांच पुलिस उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों कर रहे हैं, लेकिन अब आगे से यह जांच उपायुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे. मंत्री डॉ. उदय सामंत ने कांदिवली के साईंबाबा नगर के संबंध में…
शहर की स्कूल इमारतों का फायर ऑडिट अनिवार्य : मंत्री माधुरी मिसाल ने दिया आवश्यक उपाय करने के निर्देश
मुंबई. शहरी विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय, चिकित्सा शिक्षा, अल्पसंख्यक एवं औकाफ राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मुंबई में स्कूलों की ऊंची इमारतों, होटलों और भीड़-भाड़ वाले बाज़ारों के लिए अग्नि सुरक्षा (फायर सिक्योरिटी) का प्रबंध अनिवार्य किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि कुर्ला पश्चिम स्थित ‘रंगून जायका’ होटल में लगी आग के मद्देनजर, मुंबई महानगर की स्कूली इमारतों सहित सभी प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया जाएगा और अग्नि से सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए जाएंगे. कुर्ला विधान सभा क्षेत्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक मंगेश कुडालकर…
इंग्लैंड दौरे पर गई सुभमन गिल के अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम अपना तीसरा टेस्ट मैच हार गई. चौथी पारी में मैच के पांचवे दिन 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ 170 रन ही बना पाई और इस तरह से इंग्लैंड ने 22 रनों से असंभव नजर आ रही जीत हासिल कर ली.लेकिन इस मैच में भारत की शर्मनाक हार से ज्यादा इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स के व्यवहार की सर्वाधिक चर्चा हो रही है. इंग्लैंड ने भले ही मैच जीता है लेकिन स्टोक्स ने अपने व्यवहार से क्रिकेट प्रेमियों और खासकर भारतीय फैंस…
मुंबई. राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में बार-बार गिरफ्तारियां होने के बावजूद, आरोपी जमानत पर रिहा हो जाते हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि ऐसे मामलों में ‘महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम’ (मकोका) लगाने के लिए कानून में संशोधन किया जाएगा. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधानसभा सदस्य विलास भुमरे ने एक अहम मुद्दा उठाया था. तो वहीं विधानसभा सदस्य वरुण सरदेसाई भी इस चर्चा में शामिल रहे. इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान में एनडीपीएस के तहत सभी अपराधों में मकोका लगाना संभव नहीं है. हालांकि, इस सदन ने…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution