Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. राज्य में विभिन्न निर्माण कार्यों में कृत्रिम रेत (एम-सैंड) के उपयोग को बढ़ाने और घटिया कृत्रिम रेत पर सीधी कार्रवाई करने के लिए, मूल नीति में संशोधन किया गया है और जिला कलेक्टरों को मंत्री स्तर पर एम-सैंड इकाइयों को मंजूरी देने और इस पद्धति की इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर सीमा 50 से बढ़ाकर 100 करने का अधिकार दिया गया है. विशेष रूप से, यदि एम-सैंड इकाइयों के लिए दी गई शर्तों और गुणवत्ता का उल्लंघन किया जाता है तो पहले लाइसेंस निलंबित किया जाएगा और फिर स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा.…

Read More

मुंबई. मेट्रो स्टेशनों के नाम को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है. सांसद और मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ की अगुआई में मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर के पास कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर सांसद वर्षा ने भाजपा, राज्य की महायुति सरकार, एमएमआरडीए और एमएमआरसी पर जोरदार हमला बोला. वर्षा ने कहा कि भाजपा महायुति सरकार ने मेट्रो स्टेशनों के नाम प्रायोजित करके देवी-देवताओं और महापुरुषों का अपमान किया है. भाजपा ने सिद्धिविनायक मंदिर, कालबादेवी, महालक्ष्मी के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज, आचार्य अत्रे के नाम पर रखे गए स्टेशन का नाम कॉर्पोरेट कंपनियों के रूप में…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेस्ट की 157 पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों का मंगलवार को लोकार्पण किया.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये बसें मुंबईवासियों को सुविधा प्रदान करेंगी और पर्यावरण पर उत्सर्जन के प्रभाव को भी कम करेंगी. मुंबईवासियों की यात्रा को आसान बनाने और पूरी सार्वजनिक परिवहन यात्रा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 5000 इलेक्ट्रिक बसें वितरित करने का भी निर्णय लिया गया. फडणवीस ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से इन बसों को सेवा में लाया जाएगा.बेस्ट है दूसरी लाइफ लाइनमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई मेट्रो और उपनगरीय लोकल ट्रेनों जैसी सेवाओं पर अधिक बोझ न…

Read More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने किया स्वागत मुंबई. सतारा, कोल्हापुर, लातूर, अहिल्यानगर जिलों के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए. कराड की पूर्व नगराध्यक्षा और नगरसेविका शारदा जाधव, कराड जनशक्ति आघाडी के अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक अरुण जाधव, कोल्हापुर के दंत चिकित्सक डॉ. विजयसिंह गायकवाड़ ने अपने असंख्य समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी में सभी का स्वागत किया. तो वहीं इसी अवसर पर, नंदुरबार की पूर्व सांसद डॉ. हीना गावीत के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई रद्द कर दी गई. चव्हाण ने गावित को निलंबन…

Read More

मुंबई. भगवान सूर्य और छठी माई की उपासना के संतान सुखदाई छठ महापर्व के चौथे दिन (सोमवार की शाम) छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया. इस मौके पर जुहू चौपाटी पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छठी मैया और भगवान सूर्य की जय के उद्घोष के साथ छठ व्रतियों का अभिवादन किया. उन्होंने छठ उत्सव महासंघ के मंच से ‘छठ महापर्व’ के उपलक्ष्य में हजारों की संख्य में जुहू चौपाटी पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित किया. सीएम देवेंद्र ने कहा कि मुझे अत्यंत खुशी है कि छठ उत्सव महासंघ पिछले कई वर्षों से जुहू में ‘छठ महापर्व’ का…

Read More

मुंबई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आए थे. सोमवार को वापस दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने ने मुंबई में कई कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान शाह ने दक्षिण मुंबई स्थित चर्चगेट क्षेत्र में महाराष्ट्र बीजेपी के नए कार्यालय शिलान्यास किया. इसके उपरांत उन्होंने राज्य के भाजपाइयों से मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सहित राज्य के स्थानीय निकाय के चुनावों में विरोधियों का सुपड़ा साफ करने का आव्हान किया. शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को तीसरी बार जीत मिली है. तो वहीं विधान सभा चुनावों में बीजेपी ने राज्य…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय के मौके पर प्रस्तावित कार्यालय की जमीन को लेकर सवाल खड़े करने वाले संजय राउत और रोहित पवार को सहित पूरे विपक्ष को मुख्यमंत्री फडणवीस ने जमकर फटकारा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का जमीन हथियाने का इतिहास रहा है, उन्हें दूसरों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी शीशे के घर में नहीं रहती. इसलिए हम पर पत्थर फेंकने की गलती मत करो. सीएम देवेंद्र ने कहा कि “हम सभी चाहते थे कि मुंबई में हमारी भाजपा का एक भव्य प्रदेश कार्यालय बने. इसके लिए हम सही जगह ढूंढ़ रहे…

Read More

मुंबई. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में ‘इंडिया मैरीटाइम वीक – 2025’ का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2047 तक मैरीटाइम क्षेत्र में भारत को ग्लोबल लीडर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैरीटाइम विजन, सुरक्षा, स्थिरता और आत्मनिर्भरता के तीन स्तंभों पर आधारित है. यह भारत का मैरीटाइम मोमेंट है, जो गेट वे ऑफ इंडिया को गेट वे ऑफ वर्ल्ड में बदल रहा है. मोदी सरकार ने मैरीटाइम क्षेत्र में जो रिफर्म्स किए हैं, उनकी वजह से भारत आज विश्व…

Read More

मुंबई. एक सिरफिरे प्रेमी की हरकत ने शुक्रवार को मुंबई सहित पूरे देश को दहला दिया. ब्रेक अप अर्थात प्रेमिका का प्रेम संबंध तोड़ना उसे नागवार लगा. उसने गुस्से में पहले अपनी कथित प्रेमिका पर जानलेवा हमला बोला बाद में खुद भी उसी हथियार से अपना गला चीर लिया. इससे हमलावर प्रेमी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुरी तरह से घायल प्रेमिका ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय सोनू बरई का 24 ममता यादव (बदला हुआ नाम) से प्रेम संबंध था. लेकिन कुछ दिनों से सोनू, ममता के…

Read More

आस्था और अनुशासन का संतान सुखदायी महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिवार से शुरू हो गया है, सूर्य देव और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह पर्व प्रकृति, पवित्रता और जीवन ऊर्जा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है. शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 से चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को प्रणाम जैसे पारंपरिक अनुष्ठान शामिल हैं.धार्मिक ग्रंथों में छठ पूजा महापर्व के महत्व का वर्णन किया गया है. ऐसा कहा जाता है कि यह सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का पर्व है.…

Read More