Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. कहानियों के श्रवण से कई जीवन गढ़े गए हैं. रामायण और महाभारत की कथाएं सुनकर छत्रपति शिवाजी महाराज को हिंदवी स्वराज्य स्थापना की प्रेरणा मिली थी. कहानी सुनना और सुनाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर मन में यह डर रहता है “क्या मुझसे यह हो पाएगा?” ऐसे ही सभी लोगों के मन का संकोच दूर कर, आत्मविश्वास के साथ कहानी कहने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. यह निःशुल्क कथा-कथन कार्यशाला रविवार, दिनांक 2 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक, श्रीराम व्यायाम मंदिर…
मुंबई. 10 किन्नरों के सामूहिक खुदकुशी के प्रयास की वजह से मुंबई में सोमवार को हड़कंप मच गया. इस मामले का संबंध गोवंडी से गिरफ्तार की गई कथित ‘गुरु मां’ उर्फ ज्योति किन्नर उर्फ अयान खान से जोड़ा जा रहा है. आरोप है कि अयान की गिरफ्तारी के बाद कुछ लोग दूसरे किन्नरों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखा कर शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. इससे आहत हो कर 10 से 12 किन्नरों ने एसिड और फिनाइल पीकर सामूहिक रूप से खुदकुशी का प्रयास किया है. उक्त सभी किन्नरों का घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में…
मुंबई. राज्य में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के समन्वय, दोहरे लाभ से बचने और सभी स्वास्थ्य योजनाओं को एक ही छत के नीचे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया जा रहा है. यह वॉर रूम मुख्यमंत्री राहत कोष और चैरिटेबल हॉस्पिटल हेल्प डेस्क की देखरेख में काम करेगा और इस सेल की स्थापना महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (मित्र) के सीईओ प्रवीण परदेशी की अध्यक्षता में की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य राज्य में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और तत्काल सहायता प्रदान करना है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर, केंद्र एवं राज्य सरकार की…
मुंबई. सोमवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए कई सरकारी अधिकारियों के आईएएस बनने का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिवाली के अवसर पर राज्य के 47 राजस्व अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है. इनमें से 23 अधिकारियों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (चयनात्मक ग्रेड) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि 24 उप जिला कलेक्टरों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है. इस फैसले से चयनात्मक ग्रेड पाने वाले कई अधिकारियों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.…
मुंबई. भारतीय सिनेमा के इतिहास में मिल का पत्थर कही जाने वाली फिल्म ‘शोले’ के ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ और जेलर के उस यादगार किरदार को निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी को भारतीय दर्शक शायद ही कभी भूल पाएंगे. 400 से ज्यादा फिल्मों में अपनी जीवंत अदाकारी से लोगों को हंसने के लिए मजबूर करने वाले असरानी का सोमवार को निधन हो गया. 84 वर्षीय असरानी पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती थे. सोमवार को लोग दीपों का पर्व दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे तभी आई के असरानी के निधन की खबर ने खासकर उनके…
मुंबई. बीवी से ही तकरार के दौरान सांताक्रुज पूर्व स्थित कालीना निवासी 40 वर्षीय शख्स ने हैवानियत की हद को पार कर दिया. गुस्से में उसनेअपनी पत्नी और 14 वर्षीय बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया. भारी वस्तु से किए गए हमले में घायल बेटी की मौत हो गई है जबकि आरोपी की पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वारदात के बाद फरार आरोपी मोहम्मद सुलेमान को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार, कालीना के ओल्ड सीएसटी रोड स्थित शिवनगर बस्ती के एक मकान में बुधवार…
मुंबई. देश के प्रमुख बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 10 हजार करोड़ का चूना लगाकर ब्रिटेन भागने में सफल हुए भारतीय व्यवसायी नीरव मोदी को वापस भारत लाने के लिए भारतीय जांच एजेंसियां एडी चोटी का जोर लगा रही हैं. लेकिन वर्ष 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद होने के बाद भी नीरव भारतीय बैंकों से ठगे गए पैसों की बदौलत अपना प्रत्यर्पण टालने में लगातार सफल हो रहा है. इस मामले में अब उसने ब्रिटेन की एक अदालत को बताया है कि अगले महीने जब उनके भारतीय प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई फिर से शुरू होगी,…
मुंबई. मेट्रो एक्वा लाइन अर्थात मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो रेल सेवा (मुंबई मेट्रो 3) को मुंबईकरों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है. लेकिन इसी के साथ मुंबईकरों की अपेक्षा भी बढ़ गई है. बेस्ट, एसटी, रेलवे और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की तर्ज पर मेट्रो 3 में भी दिव्यांग यात्रियों को किराए में रियायत की मांग उठने लगी है. वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वास्थ्य दूत दीपक कैतके ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई मेट्रो- 3 में दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट देने की मांग की है.दक्षिण मुंबई के कफ परेड और गोरेगांव- पूर्व स्थित आरे कॉलोनी के…
मुंबई. दीपावली और छठ महापर्व के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ मुंबई, पुणे, सूरत, नासिक बेंगलुरु, दिल्ली सहित तमाम प्रमुख स्टेशनों पर उमड़ रही है. इसी के साथ रेल प्रशासन के 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने के दावे की पोल भी खुल गई है. रेल प्रशासन की उदासीनता दिवाली और छठ महापर्व के लिए नासिक से अपने गांव जाने के प्रयास में भीड़ भरी ट्रेन में चढ़े तीन युवक शनिवार की रात हादसे का शिकार हो गए. इनमें से दो युवकों की मौके ही मौत हो गई.मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से…
मुंबई. भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. न सिर्फ उनकी फसल, बल्कि उनके खेतों की मिट्टी भी बरसाती बाढ़ में बह गई. राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए पैकेज तो घोषित किया है लेकिन कांग्रेस, पैकेज के नाम पर किसानों से छल करने का आरोप लगाते हुए सरकार की आलोचना कर रही है. किसानों को फर्जी पैकेज देकर काली दिवाली मनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सोमवार से महायुति सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution