Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. महाराष्ट्र विधानमंडल का बुधवार को तीसरा दिन था. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई स्थित विधान भवन में नए आपराधिक कानूनों (भारतीय नागरिक संहिता, भारतीय न्यायिक संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के संबंध में समीक्षा बैठक हुई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नए आपराधिक कानून अपराधों की जांच में तेजी लाने में उपयोगी हैं. इन कानूनों के कारण अपराधियों को दंडित करने के लिए डिजिटल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जा सकता है. न्यायिक प्रक्रिया में देरी को कम करने के लिए कानूनों…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजीत पवार ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शुरू की गई विकास परियोजनाओं की बुधवार को समीक्षा की. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग से प्राप्त एक भी रुपया अप्रयुक्त नहीं रहना चाहिए.उपमुख्यमंत्री अजीत ने आज मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रारंभ की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए सख्त निर्देश दिए. पवार ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार…

Read More

मुंबई. अवनीश सिंह को मुंबई संभागीय कांग्रेस के उत्तर भारत प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मुंबई कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ ने अवनीश सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा और भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं.इस मौके पर सांसद वर्षा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. उत्तर भारतीय समाज हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा रहा है और कांग्रेस पार्टी ने मुंबई में उत्तर भारतीयों को मान-सम्मान भी दिया है. उन्हें विधायक, सांसद, मंत्री पद और यहां…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष की घोषणा मंगलवार को कर दी गई. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजीजू, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और मंत्री आशीष शेलार सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं, विधायकों की उपस्थिति में चव्हाण को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया. अध्यक्ष बनने के बाद चव्हाण ने कहा कि पार्टी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर मुझ पर बड़ा उपकार किया है.बीजेपी में इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक फेर बदल की प्रक्रिया चल रही है. संगठन पर्व के तहत राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के बाद पार्टी में वार्ड, मंडल एवं लोकसभा चुनाव क्षेत्र…

Read More

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उठाया पारदर्शिता पर सवाल देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बँक (एसबीआई) की सीएसआर शाखा एसबीआई फाउंडेशन ने खुद को सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के दायरे से बाहर बताते हुए एनजीओ को दिए गए फंड और ऑडिट रिपोर्ट साझा करने से इनकार कर दिया है. आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने एसबीआई फाउंडेशन से जानकारी मांगी थी कि एसबीआई फाउंडेशन द्वारा एसीई स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत किन एनजीओ को वित्तीय सहायता दी गई? क्या इनमें से कोई एनजीओ ओलिंपियन द्वारा संचालित है? किन एनजीओ का सीएजी (महालेखा परीक्षक) द्वारा…

Read More

मुंबई. अपहरण और रेप के एक मामले में वांछित आरोपी को विनोबा भावे (वीबी) नगर पुलिस ने तीन साल के बाद गिरफ्तार किया है. वर्ष 2022 में वीबी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया था. पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बार-बार अपना मोबाइल नंबर बदलता था. 3 साल में उसने 65 सिम कार्ड बदला था. हालांकि, इसके बावजूद वह गिरफ्तारी से बच नहीं सका था.वी बी नगर पुलिस थाने ने 18 जुलाई 2022 को 22 वर्षीय आरोपी नौशाद इसरार अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 व 354 के…

Read More

मुंबई. बांद्रा-पूर्व स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र अजगर सांपों की मांद बन चुका है. बीते कई वर्षों से इस क्षेत्र में अजगर सांपों का मिलना अनवरत जारी है. रविवार को धारावी नेचर पार्क स्थित सर्प मित्र संस्था वापरा से जुड़े सर्प मित्र अतुल कांबले ने अपने सहयोगी सर्प मित्र दक्ष बेरड़िया और माहीम पुलिस कॉलोनी में रहने वाले सर्प मित्र पुलिस सिपाही सचिन मोरे के साथ इस इलाके से अजगर के 14 सपोलों को पकड़ कर सुरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचाया. उल्लेखनीय यह है कि यह टीम बीते लगभग 26 दिनों में अजगर के 57 सपोलों की बीकेसी क्षेत्र…

Read More

मुंबई. 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार मीणा सोमवार को महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव बन गए है. मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सभी क्षेत्रों में एक उन्नत राज्य है. मुख्य सचिव के रूप में मैं 2047 में महाराष्ट्र को एक विकसित राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने की दिशा में सभी के साथ मिल कर काम करूंगा.महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव सुजाता सौनिक के सोमवार को सेवानिवृत्त होने की वजह से मीणा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. मीणा इससे पहले राजस्व विभाग में अतिरिक्त…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र बीजेपी को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण के नाम की घोषणा मंगलवार शाम तक कर दी जाएगी. रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी उनके साथ मौजूद थे. उल्लेखनीय यह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन रवींद्र चव्हाण ने ही भरा है. विरोध में कोई उम्मीदवार नहीं होने की वजह से अब नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके नाम…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र विधानमंडल के 30 जून से शुरू हुए मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त व नियोजन मंत्री अजीत पवार ने 57,509.71 करोड़ रुपए की अनुपूरक मांगें विधिमंडल में पेश की. यह निधि मुख्य रूप से राज्य में सड़क, मेट्रो, सिंचाई योजनाओं जैसे बुनियादी ढांचों के निर्माण, सिंहस्थ कुंभ मेले की योजना व क्रियान्वयन, महात्मा ज्योतिराव फुले आरोग्य योजना, संजय गांधी निराधार अनुदान योजना, पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियां, तथा वंचित व कमजोर समाज के विकास के लिए उपयोग की जाएगी.इनमें से 19,183.85 करोड़ रुपए की मांगें अनिवार्य खर्च के लिए, 34,661.34…

Read More