Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. विधानसभा चुनाव 2024 के निराशाजनक प्रदर्शन की मायूसी को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस भी मुंबई मनपा के लिए कमर कस कर मैदान में कूद पड़ी है. बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एड. आशीष शेलार की तर्ज पर कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड भी मुंबई मनपा चुनाव में इस बार कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं. पार्टी की जड़ों को मजबूती प्रदान करने के लिए वर्षा में मुंबई में जीत की संभावनाओं वाली सीटों की समीक्षा की तैयारी शुरू की है. इसके लिए उन्होंने अपने 34 विश्वसनीय सिपाहसालारों को मैदान में उतारा है. ये है…

Read More

मुंबई. मुंबई महानगर पालिका पर कब्जा जमाने और अपना महापौर बनाने की महत्वाकांक्षा को सिद्ध करने की तैयारियों में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व जुट गया है. बीजेपी ने शनिवार को अपने स्पेशल 29 नेताओं अहम जिम्मेदारी सौंप कर मुंबई मनपा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजा दिया है.मनपा चुनाव की तैयारियों के लिए बीजेपी ने वार्डवार समीक्षा करने का निर्णय लिया है. इसके लिए बीजेपी के 27 प्रमुख नेताओं की मुंबई महानगरपालिका चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है. समिति की घोषणा करते हुए पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री एड. आशीष शेलार ने कहा कि विधानसभा चुनाव मिली ऐतिहासिक…

Read More

मुंबई. खौलते समुद्र में अस्थि विसर्जन का प्रयास मुंबई के दो निवासियों के लिए जानलेवा सिद्ध हुआ. जबकि इसी दौरान तेज लहरों की चपेट में फंसे एक व्यक्ति को पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से बचा लिया.मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वर्ली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डेलिस्ले रोड निवासी महिला का शुक्रवार को निधन हो गया था. मृतका की अस्थियोंके विसर्जन के लिए उनके 51वर्षीय पुत्र संतोष विश्वेश्वर, अपने कुछ रिश्तेदारों एवं पारिवारिक मित्रों के साथ शनिवार की शाम 3.45 के करीब हाजी अली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लोटस जेट्टी पर गए थे. उस दौरान समुद्र की…

Read More

आरटीआई में हुआ खुलासा मुंबई. महाराष्ट्र में 2019 से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जे.ए.वाई) और महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (एमजेपी-जे.ए.वाई) के तहत लोगों को 5 लाख रुपए तक इलाज मुफ्त उपलब्ध कराने का दावा केंद्र और राज्य की सरकारें करती रही हैं लेकिन अस्पतालों के असहयोग की वजह से ये योजनाएं सफेद हाथी साबित हो रही हैं. पिछले 7 वर्षों में पीएम-जे.ए.वाई और एमजेपी-जे.ए.वाई के तहत मदद मांगने वाले 870 से अधिक मरीजों का अस्पतालों ने इलाज से इनकार कर दिया. ऐसा सनसनीखेज खुलासा एक्टिविस्ट जितेंद्र घाडगे को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी से हुआ है.राज्य…

Read More

मुंबई. कानपुर से मुंबई में अवैध शस्त्र की बिक्री के लिए आए 24 वर्षीय युवक को मुंबई क्राइम ब्रांच की हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ (एंटी एक्सटोर्शन सेल) ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से तीन देसी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.शिवडी के बीपीटी क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर एक आर्म्स डीलर के आने की सूचना क्राइम ब्रांच की की टीम को मिली थी. टीम ने इलाके में जाल बिछाया और मौके पर पहुंचे एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. उसकी तलाशी में तीन देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए.मोबाइल खोलेगा राज!पूछताछ में आरोपी…

Read More

मुंबई. मनोरंजन जगत से एक झकझोरने वाली खबर सामने आई है. ‘बिग बॉस 13′ की प्रतिभागी एवं आइटम सॉन्ग कांटा लगा’ से बॉलीवुड में लोकप्रिय हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है. 42 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि 27 जून की रात दिल का दौरा पड़ने से शेफाली की मौत हो गई.खबरों के अनुसार, शेफाली को तुरंत अंधेरी- पश्चिम स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया. उनके साथ उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग भी थे. डॉक्टरों ने जांच के बाद शेफाली को मृत घोषित कर दिया गया.…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र की महायुति सरकार, मुंबई की सड़कों के कंक्रीटीकरण पर खासा जोर दे रही है. नतीजतन मुंबई के अधिकांश हिस्सों में सदके अच्छी बन गई हैं. लेकिन इस मामले में बांद्रा पूर्व खेरवाड़ी के लोग बदनसीब साबित हुए हैं. क्योंकि मनपा वार्ड क्रमांक 95 और 96 में बंटी यह बस्ती पूरी तरह से प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार रह गई. इसकी गवाही इस बस्ती की सड़कें दे रही हैं.मानसून से पहले मुंबई की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपनगर के पालक मंत्री…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेशोत्सव के दौरान स्थापित की जानेवाली प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में रीति-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करते हुए दीर्घकालिक पर्यावरण उपायों को शामिल करने वाली नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं. पर्यावरण अनुकूल त्योहारों के आयोजन के संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथिगृह में बैठक हुई. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य मंत्री और मुंबई उपनगर के पालकमंत्री एड. आशीष शेलार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी, ​​महाधिवक्ता वीरेंद्र सराफ, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, पर्यावरण विभाग के प्रधान…

Read More

मुंबई. साकीनाका क्षेत्र स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई श्री जगन्नाथ रथयात्रा श्री गुंडीचा ( मौसीमां) मंदिर जाकर समाप्त हुई. इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने श्री जगन्नाथ के दर्शन का लाभ लिया. 33 वर्षों से निकाली जा रही है यात्रा गौरतलब हो कि साकीनाका अंतर्गत श्री जगन्नाथ सेवा मंडल की ओर से पिछले लगभग 33 वर्षों साकीनाका में सत्य नगर विभाग में श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है. हर साल करीब 1 लाख श्रद्धालु मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण से इसमें दर्शन के लिए आते…

Read More

पुणे. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पुणे की पहल पर संचालित किए जा रहे उपक्रम “परिवर्तन-प्रिज़न टू प्राइड” के तहत 23 मई 2025 को विश्व शतरंज महासंघ (एफआईडीई) ने एशियाई अंतर कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप आयोजित की थी. इस प्रतियोगिता में यरवदा केंद्रीय जेल के कैदियों ने “रजत पदक” जीतकर अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाली विश्व अंतर कारागृह ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान हासिल किया. जिला न्यायाधीश और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, शिवाजीनगर, पुणे आर. आर. मेंढे ने शुक्रवार को विजेता बंदियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई देने के साथ-साथ भविष्य के…

Read More