Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. डेयरी विकास मंत्री अतुल सावे ने बुधवार को कहा कि राज्य में दूध में मिलावट को रोकने के लिए महायुति सरकार जल्द ही एक नया कानून लाने वाली है. डेयरी विकास विभाग के 150 दिनों के रोड मैप के अनुरूप मंत्रालय में मंत्री सावे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी. इस अवसर पर डेयरी विकास विभाग के सचिव डॉ. रामास्वामी एन, महानंदा के प्रबंध निदेशक अनिल हाटेकर के साथ राज्य के प्रमुख दूध संघों के प्रतिनिधि (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.बैठक में दुग्ध संघ के प्रतिनिधियों ने कई सुझाव…

Read More

मुंबई. प्राथमिक स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाने के महायुति सरकार के निर्णय पर महाराष्ट्र में घमासान मच गया है. बुधवार को सरकारी आदेश जारी होने के बाद हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए राज ठाकरे और उनकी पार्टी ‘महाराष्ट्र नव निर्माण सेना’ (मनसे) आक्रामक विरोध पर उतर आई है तो वहीं कांग्रेस भी मनसे की बोली बोलती दिखी.बता दें कि मुंबई मनपा सहित अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों की सरगर्मियों के बीच राज्य के प्राथमिक स्कूलों (कक्षा 1 से 5 तक) हिंदी की पढ़ाई के ‘सरकार के निर्णय’ पर राज्य में सियासी घमासान मच गया है.…

Read More

मुंबई. घाटकोपर और कुर्ला इलाकों में डुप्लिकेट चाबी से एटीएम मशीनों का लैच लॉक खोलकर लाखों रुपए की नकदी पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को मुंबई की नेहरू नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एटीएम में चोरी करनेवाले गिरोह का एक सदस्य एटीएम तकनीशियन होने की जानकारी पुलिसिया जांच में सामने आई है.मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून को भोर में साढ़े 6 बजे के करीब कुर्ला में अभ्युदय बैंक के एक एटीएम से 3.7 लाख रुपयों की चोरी की घटना घटित हुई थी. मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद नेहरू नगर पुलिस की जांच…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि मूसलाधार बारिश की वजह से इंद्रायणी नदी पर बना कुंडमला परिसर में बने पादचारी पुल के ढह जाने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है. यदि इस पुल के मरम्मत कार्य में जानबूझकर देरी हुई होगी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निश्चित ही कठोर कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केश उपाध्ये, प्रदेश माध्यम विभाग प्रमुख नवनाथ बन आदि उपस्थित थे. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करने के दौरान चव्हाण ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों…

Read More

बोले, दुकानदारों की लंबित मांगों पर केंद्र को भेजें प्रस्तावमुंबई : मंत्रालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सस्ते राशन दुकानदारों को देय मानदेय का तुरंत भुगतान करने के स्पष्ट निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों की लंबित मांगों के बारे में केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजने को भी कहा. इस दौरान खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, नागपुर जिला ग्रामीण सस्ता किराना दुकानदार संघ के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.मांगों पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि सस्ते अनाज के दुकानदार सरकार की योजनाओं की रीढ़ हैं.…

Read More

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका की स्कूलों में शीघ्रातिशीघ्र अभिभावक संघ (पैरेंट्स एसोसिएशन) की स्थापना कर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद के माध्यम से शैक्षणिक समस्याओं का समाधान किया जाए. इसके साथ – साथ छात्रों और अभिभावकों से भी संवाद किए जाएं, ऐसे निर्देश कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने शिक्षा अधिकारियों को दिए. वालकेश्वर स्थित कवले मठ महानगरपालिका स्कूल में मंत्री लोढ़ा की प्रमुख उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ स्कूल प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया. मंत्री लोढ़ा ने विद्यार्थियों का शैक्षणिक सामग्री और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया. विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति…

Read More

मुंबई. सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम व फोटो वाली अकाउंट के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले 25 वर्षीय कुकर्मी को दहिसर पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी महिलाओं और युवाओं के नाम और तस्वीर इस्तेमाल करके सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाता था. पीड़ित महिलाओं के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट्स से मॉर्फ की गई ‘उन्हीं’ की तस्वीरें शेयर करके उनकी छवि खराब करने की धमकी देता था. तो वहीं युवाओं के अकाउंट से आपत्तिजनक एवं द्वेषपूर्ण पोस्ट साझा करके ब्लैकमेल करता था.मिली जानकारी…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र में सोमवार को एक और बड़ी दुर्घटना घटित होते-होते रह गई. ट्रेन के कूड़ेदान जलती बीड़ी फेंके जाने की वजह से पुणे दौंड पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई. इससे एक कोच का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे घटित हुई थी. बताया जा रहा है कि पुणे जिले के येवत गांव के पास यात्रियों ने कोच में उठते देखा. इसके बाद सतर्क हुए यात्रियों ने खुद को सुरक्षित रखते हुए आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया. घटना के दौरान ट्रेन के टॉयलेट में फंसे एक यात्री को…

Read More

मुंबई. लगातार चलने वाली मुंबई की रफ्तार सोमवार को बारिश के कारण धीमी पड़ गई. इस बीच मेट्रो और लोकल ट्रेन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी. रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण अंधेरी सबवे, एलबीएस रोड सहित कई जगह निचले इलाकों में पानी भर गया तो वहीं सड़क धंसने, शर्ट सर्किट, पेड़ और दीवार गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं. अलग अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है.लगभग तीन सप्ताह तक शांत रहने के बाद मुंबई व आसपास के इलाकों में मानसून ने…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की मियाद रविवार को समाप्त हो गई. विदर्भ को छोड़ कर शेष महाराष्ट्र में सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे. स्कूली शिक्षा विभाग ने कहा है कि सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पहले दिन सभी स्कूलों में ‘स्कूल प्रवेशोत्सव’ मनाने का आदेश दिया है. इस दिन स्कूल आनेवाले सभी नए विद्यार्थियों का गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में स्वागत किया जाएगा.स्कूली शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए राज्य भर में एक नई ‘स्कूल प्रवेशोत्सव’ शुरू करने का निर्णय लिया है. इस पहल के तहत मुख्यमंत्री,…

Read More