Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. भारत की आजादी की 79वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सीएम देवेंद्र ने बाद में अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है. मात्र एक दशक में भारत ने दुनिया की ग्यारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है. आज महाराष्ट्र राज्य भारत की समग्र विकास श्रृंखला में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. विकसित महाराष्ट्र विकसित…

Read More

मुंबई. मुंबई के विकास के लिए कृत संकल्प मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दृढ़ता पूर्वक कह दिया है कि यदि मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाना है तो तेजी से पुनर्विकास करना होगा. ऐसे में हमें दशकों तक चलने वाली परियोजनाएँ नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि झुग्गी-मुक्त मुंबई का सपना तभी साकार हो सकता है जब परियोजना शुरू हो, डेढ़ साल के भीतर प्लॉट तैयार हो जाएं और अगले एक साल के भीतर पुनर्वास भवन का निर्माण हो. सुखराज नाहर ने मुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला. इस अवसर पर क्रेडाई-एमसीएचआई द्वारा आयोजित ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह में…

Read More

मुंबई : मुंबई एमएमआर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए सरकार अब वाटर ट्रांसपोर्ट अर्थात समुद्र मार्ग को विकल्प बनाने के प्रयासों में जुटी है. लेकिन पालघर में समुद्र में घटित हुई घटना के बाद ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि क्या समुद्री मार्ग यात्री परिवहन के लिए सुरक्षित है?पालघर जिला अंतर्गत मुरबे बंदरगाह से 14 अगस्त की रात 9 बजे ‘जय श्री साई’ नौका में सवार 15 मछुआरे गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे. समुद्र में 20:00:268 71:18:156 ई नॉटिकल मिल की दूरी पर लंगर डालने के बाद सिग्नल लाइट चालू करकेकुछ मछुआरे सो गए…

Read More

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. अतः भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अर्थात जन्माष्टमी, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार शनिवार की आधी रात 12 बजे भगवान का जन्म होगा. इस बार जन्माष्टमी बेहद खास होगी क्योंकि इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है. जन्माष्टमी पर शुक्र और देवगुरु बृहस्पति एक ही राशि मिथुन में रहेंगे, इसलिए गजलक्ष्मी योग बन रहा है. इसके अलावा सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है. ये दोनों योग…

Read More

मुंबई. पुणे शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 6 की टीम ने 7 अगस्त 2025 को गस्त के दौरान वाघोली पुलिस थाने की हद से 19 वर्षीय सुरज उर्फ नन्या संतोष गोरे और ओमकार अरूण नादवडेकर को शक के आधार पर हिरासत में लिया था. उक्त युवकों को हिरासत में लेने का टीम में शामिल अधिकारी नितीन चाडगे और निर्णय लांडे का निर्णय एक बड़ा कदम सिद्ध हुआ. क्योंकि नन्या और ओमकार जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर निकले. चाडगे और लांडे की टीम को उनकी तलाशी में एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. यूनिट 6 की टीम ने…

Read More

मुंबई. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब मलिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. अजीत ने नवाब को एनसीपी की मुंबई मनपा चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बना दिया है. अर्थात अब अजीत की एनसीपी नवाब के नेतृत्व में मुंबई मनपा का चुनाव लड़ेगी.आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों के मद्देनज़र, राकांपा ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को मुंबई चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. इस नियुक्ति की घोषणा राकांपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे ने बुधवार को की.राकांपा…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में सरकारी राशन की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न और चीनी वितरित करने वाले उचित मूल्य (सरकारी राशन) दुकानदारों के मार्जिन (कमीशन) में 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया. अतः अब दुकानदारों को प्रति क्विंटल 20 रुपए की वृद्धि मिलेगी अर्थात उन्हें 150 रुपए की बजाय 170 रुपए का मार्जिन मिलेगा. गौरतलब हो कि अंत्योदय अन्न योजना एवं प्रधान कुटुंब योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को ई-पॉस मशीनों के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से 53,910 उचित…

Read More

मुंबई. नासिक जिले के देवला‍ली और इगतपुरी विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, वंचित बहुजन आघाड़ी और एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में प्रवेश किया. डीसीएम अजीत पवार ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि लोगों की मुश्किलें दूर करें, उनके सुख-दुःख में भागीदार बनें. उन्होंने कहा कि हमारा अनुभव है कि जब आप जनता के काम करते हैं तो लोग मज़बूती से आपके साथ खड़े रहते हैं. बता दें कि मंगलवार को डीसीएम अजीत की उपस्थिति…

Read More

मुंबई. वसई-विरार में कई वर्षों तक बहुजन विकास आघाड़ी के नगरसेवक रहे महेश पाटिल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपाई बन गए. नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया. इस मौके पर चव्हाण ने कहा कि ये सभी लोग विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र के लिए समर्पित मोदी सरकार और महायुति सरकार में विश्वास की वजह से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.चव्हाण ने कहा कि वसई-विरार परिसर के विकास के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वसई-विरार, नालासोपारा परिसर…

Read More