Author: Team Tah ki Baat

मुंबई : मीरा-भायंदर शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित दहिसर टोल प्लाजा, मुंबई महानगरीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय नागरिकों के लिए भारी यातायात जाम का कारण बनता है, जिससे अनावश्यक ईंधन की बर्बादी होती है. इसके अलावा वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है. इसके लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दहिसर टोल प्लाजा को वेस्टर्न होटल के सामने 2 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है. मंत्री सरनाईक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के कई टोल प्लाजा रद्द कर दिए हैं और सभी टोल प्लाजा पर…

Read More

मुंबई. एमपीसीसी (मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमिटी) के प्रवक्ता राकेश शंकर शेट्टी ने सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी खेल संकुल, मुलुंड के स्विमिंग पूल के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया. इस दौरान सुनील गोडसे, विशेष कार्य अधिकारी, बृहन्मुंबई क्रीड़ा एवं ललित कला प्रतिष्ठान, टी वार्ड बीएमसी के रखरखाव एवं भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ठेकेदारों के प्रतिनिधि, परियोजना सलाहकार, फिल्ट्रेशन प्लांट के अधिकारी भी मौजूद थे.इस मौके पर कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लेने के बाद शेट्टी ने स्पष्ट शेट्टी ने निर्देश दिए कि सभी मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य अगले…

Read More

मुंबई. कांदिवली पूर्व स्थित अप्पा पाड़ा इलाके में एक पिता और पुत्र की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. दोनों पिता पुत्र तालाब पर केकड़ा पकड़ने गए थे. घटना शनिवार की शाम के समय की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, कांदिवली पूर्व स्थित क्रांतिनगर निवासी एकनाथ पाटिल अपने 17 वर्षीय पुत्र वैष्णव के साथ शनिवार को शाम के समय अप्पा पाड़ा स्थित तालाब पर केकड़ा पकड़ने गए थे. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय एकनाथ तालाब के बाहर बैठा था जबकि वैष्णव पानी में किनारे पर केकड़ा पकड़ रहा था. लेकिन वैष्णव अचानक पानी में…

Read More

मुंबई. बांद्रा पूर्व, गवर्नमेंट कॉलोनी, गुरुनानक अस्पताल के पास स्थित अष्टविनायक एस.आर.ए बिल्डिंग क्र. 3 अ और ब विंग के निवासियों ने सोसाइटी की कमेटी के प्रमुख रोहिताक्ष बोलार और गोपीचंद वाघमारे के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर स्थानीय खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुप्रिया पाटिल अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहीं.प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कमेटी के प्रमुख लोग सोसाइटी मूल सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. उन्हें वकील के मार्फत नोटिस भेज कर उनके मकान अपात्र होने का दावा करते हैं. उन पर अपना घर बेचने…

Read More

मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्व सोशल मीडिया पर जातीय द्वेष निर्माण करने वाली सामग्री साझा करके दंगा भड़काने की कोशिश करते हैं. ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए अब महाराष्ट्र के पास दुनिया की सर्वोत्तम प्रणाली और तकनीक उपलब्ध है. ऐसे लोगों को खोज निकालने और उन पर तत्काल कार्रवाई के लिए ‘गरुड़ दृष्टि’ टूल्स अहम भूमिका निभा रहे हैं.नागपुर पुलिस विभाग की ओर से पुलिस भवन में ‘गरुड़ दृष्टि’ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग व साइबर इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट पर प्रस्तुति और विभिन्न साइबर आर्थिक अपराधों…

Read More

ठाणे. 6 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या मामले गिरफ्तार आरोपी भिवंडी कोर्ट में पेशी के दौरान 6 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. करीब सप्ताह भर पहले घटी इस घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.मिली जानकारोबके अनुसार, वर्ष 2023 में भिवंडी शहर पुलिस की हद में बलात्कार के बाद बलात्कारी ने अपना पाप छिमाने के लिए एक 6 वर्षीय बच्ची को बर्बरता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया था. मामले की जांच के बाद पुलिस आरोपी सलामत अली अंसारी को कड़ी मशक्कत के बाद बिहार से गिरफ्तार किया था. 20 सितंबर 2023…

Read More

मुंबई. प्यार में धोखा खाए लोगों (दिलजलों) को खोया प्यार वापस दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले दो ठगों को मुंबई पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके से गिरफ्तार किया है. मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर ब्रेकअप होने से हताश हुए लोगों को झांसा देकर ठगते थेमिली जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीया तहाविन इराकी नामक महिला ने 1 अगस्त 2025 को पायधुनी पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने बताया कि एक अज्ञात चोर आधे खुले दरवाजे से उनके घर में घुस आया और 129 ग्राम सोना तथा 16,18,000/-…

Read More

मुंबई. बांग्लादेश में कई हत्याओं के मामले में वांछित आरोपी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की अपराध खुफिया इकाई (सी. आई. यू.) ने गिरफ्तार किया है. आरोपी जाली दस्तावेजों के मदद से भारत में दाखिल हुआ था और मुंबई में रह रहा था.मिली जानकारी के अनुसार, इंटेलिजेंस से मिली एक खुफिया जानकारी के आधार पर सीआईयू के कांस्टेबल अविनाश गावडे ने 8 अगस्त 2025 को एक कुख्यात घुसपैठिए के मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान सीआईयू की टीम ने दक्षिण मुंबई स्थित नागपाड़ा के कमाठीपुरा, 8वीं लेन क्षेत्र से मोहम्मद अहमद पोटुंदर नामक वांछित आरोपी को हिरासत में लिया.पहचान…

Read More

मुंबई. उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के सनसनीखेज मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने मुंबई में बाबा के मर्डर के लिए वेपन (हथियारों) की आपूर्ति करने वाले संदिग्ध हथियार तस्कर शेख सलीम उर्फ ‘सलीम पिस्टल’ को नेपाल से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और नेपाल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के जरिए संभव हुई है.12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा-पूर्व स्थित खेरनगर इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने बाबा सिद्दिकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी…

Read More

मुंबई. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स, डायमंड, सोना और विदेशी मुद्रा के साथ – साथ संरक्षित वन्यजीवों तस्करी भी लगातार जारी है. इसका खुलासा कस्टम विभाग की कार्रवाई में एक बार फिर हुआ है.थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से मुंबई आए एक शख्स को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. आरोपी का नाम शाहरूख खान हस्सन बताया जा रहा है. शाहरूख के बैग से दो किंकाजोउ, दो पिग्मी मारमोसेट और पचास एल्बिनो रेड-ईयरड स्लाइडर बरामद हुए हैं. गुप्त सूचना पर कार्रवाईबताया जा रहा है कि बैंकॉक से मुंबई आने वाले विमान में संरक्षित…

Read More