Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों ड्रग्स तस्करों के निशाने पर है. पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियों की मुस्तैदी के बाद भी नशीले जहर यानी ड्रग्स के कारोबारी मुंबई को निशाना बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं. ऐसे ही देशद्रोहियों पर मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने जोरदार प्रहार किया है. मालाड, जोगेश्वरी, दादर और डोंगरी इलाके में एएनसी की अलग अलग यूनिटों ने कार्रवाई करते हुए 4.034 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस ऑपरेशन में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया…
मुंबई. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनावी प्रणाली को पारदर्शी बनाने के अपने अभियान के तहत 334 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) का पंजीकरण रद्द कर दिया है.बता दें कि वर्तमान में, देश में 6 राष्ट्रीय दल, 67 क्षेत्रीय दल और 2,854 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (आरयूपीपी) मौजूद हैं. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत, पंजीकरण कराते समय, दलों को अपना नाम, पता, पदाधिकारियों की जानकारी देनी होती है और यदि वे लगातार छह वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ते हैं तो आयोग को उनका पंजीकरण रद्द करने का अधिकार रखता है. इस नियम के…
मुंबई. अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर ग्वालिया टैंक में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान रहा है. 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों को भारत छोड़ो की चेतावनी दी गई थी और आज हमें इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत महायुति की सरकार वोट चुराकर सत्ता में आई है, लोकतंत्र का गला घोंटने वाली इस वोट चोर महायुति सरकार को गिराओ, ऐसी अपील उन्होंने मतदाताओं से की है. इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश…
मुंबई. रुपहले पर्दे की चकाचौंध भरी दुनिया वैसे से दूर से बहुत ही लुभावनी लगती है लेकिन इसके अंदर का अंधेरा बहुत ही भयानक है. इसका एहसास इंडस्ट्री में आने के बाद लोगों को पता चलता है. बॉलीवुड सहित दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री में व्याप्त शोषण की प्रथा (कास्टिंग काउच) का खुलासा कई कलाकार अब तक कर चुके हैं. दौलत और शोहरत के लालच में इंडस्ट्री में आने वाले नवोदित कलाकारों खासकर महिलाओं को बड़े मौके का झांसा देकर ‘कॉम्प्रोमाइज’ के बारे में पूछा जाता है, अर्थात उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की जाती है. तो कुछ लोग टैलेंट परखने…
मुंबई. छोटी मोटी बात पर किसी को कमजोर समझ कर दबंगई दिखाना कई बार भारी पड़ जाता है. कुछ ऐसी ही सनसनीखेज घटना बीते बुधवार को तिलक नगर टर्मिनस के पास घटित हुई. जहां दो थप्पड़ का बदला लेने की लिए तीन युवकों ने चेंबूर निवासी 18 वर्षीय युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. पीड़ित युवक तिलक नगर टर्मिनस के पास चाय पीने आया था.मिली जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस के पास कुछ लोग भोर में 3 बजे के करीब एक युवक को बुरी तरह से मार रहे थे. पीड़ित युवक की चीख सुनकर कुछ ऑटो…
रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व ही नहीं है, बल्कि इस महापर्व से कई पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं भी जुड़ी हुई हैं, जो इसकी महत्ता को और गहरा बनाती हैं. प्रस्तुत हैं राखी से जुड़ी सभी प्रमुख कथाएंद्रौपदी और श्रीकृष्ण की कथाकथा के अनुसार एक बार भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में चोट लगने से रक्त बहने लगा. यह देख द्रौपदी ने तुरंत अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांध दिया. इस स्नेह और विश्वास से भावुक होकर श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया. बाद में कौरवों द्वारा द्रौपदी के चीरहरण…
मुंबई. आज देशभर में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है. ये दिन भाई-बहन को समर्पित होता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र या फिर कहें राखी बांधकर उसकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती है.द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल ये पर्व श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. श्रावण पूर्णिमा के दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है. इस बार रक्षा बंधन का विशेष महत्व माना जा रहा है क्योंकि वर्षों बाद राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. तो वहीं इस दिन सोभाग्य…
भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. इसी दिन श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो बहन-भाई के बीच प्रेम को बढ़ाता है, रिश्तों को मजबूत करता है और यह शाश्वत आशा देता है कि मजबूत भावनात्मक बंधनों के रेशमी धागे हमेशा मजबूत रहेंगे।इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं. कुछ राशियों के लिए यह काल आर्थिक लाभ, सफलता और उन्नति के अवसर उपलब्ध कराएगा, जो कि शुभ कल्याणकारी सिद्ध हो सकते हैं. श्रावण पूर्णिमा को नारियल पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है.इस…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की दिल्ली में बेरहमी से हत्या कर दी गई. हुमा के चचेरे भाई आसिफ पर हलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया था. हमले में बुरी तरह से घायल आसिफ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.बीते गुरुवार की रात घटित हुई घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में रहनेवाले आसिफ की वाहन पार्किंग को लेकर पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय उज्ज्वल और 18 वर्षीय गौतम के साथ कहासुनी हो गई थी. आसिफ ने…
मुंबई. विवाहेत्तर संबंधों के कारण कत्ल की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इस बार मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय शख्स अपनी बीवी की बेवफाई का शिकार बन गया. बीवी को उसके नाजायज संबंध के लिए टोकने की वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. लेकिन मृतक की मासूम बेटी ने अपनी बेवफा मां का राजफाश कर दिया.हत्या का यह सनसनीखेज मामला मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रगोरेगांव-पूर्व स्थित आरे कॉलोनी के एकता नगर बस्ती से सामने आया है. बस्ती के सेक्टर 31में 40 वर्षीय भरत अहीरे अपनी 35 वर्षीय पत्नी राजश्री और 13,…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution