Author: Team Tah ki Baat
प्रोजेक्ट उत्थान के तहत अदाणी फाउंडेशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं. मुंबई : मुंबई में प्राथमिक शिक्षा को मज़बूत बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अदाणी फाउंडेशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के साथ प्रोजेक्ट उत्थान को लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी बीएमसी मुख्यालय में संपन्न हुई, जहां अदाणी समूह को यह पत्र औपचारिक रूप से सौंपा गया. प्रोजेक्ट उत्थान, अदाणी फाउंडेशन और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत…
7 से 9 ऑगस्ट तक रोमांच मुंबई : ‘ग्लोबल वेंचर्स’ के तहत काम करने वाली ‘अस्पेक्ट स्पोर्ट्स’ ने ‘प्रो गोविंदा लीग 2025’ के लिए ‘वाराणसी महादेव असेंडर्स’ का अधिग्रहण कर लिया है. पहले यह टीम ‘ओम ब्रह्मांड साई गोविंद पथक’ (मालाड पश्चिम) के नाम से जानी जाती थी. यह अधिग्रहण 74 लाख रुपए में हुआ है. अतः अब यह टीम ‘वाराणसी महादेव असेंडर्स’ के नए नाम से 7 से 9 अगस्त तक मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में होने वाली इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में भाग लेगी. अस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की कार्यकारी अध्यक्षा अक्षा कंबोज ने इस अधिग्रहण पर बोलते…
संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान की स्मर्णिका का महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार द्वारा विमोचन
मुंबई. स्कूली विद्यार्थियों को नैतिक जीवन एवं चरित्र निर्माण का पाठ पढ़ाने वाली देश की प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था “संस्कृति संवर्धन प्रतिष्ठान” की नव प्रकाशित स्मर्णिका का विमोचन रविवार, 3 अगस्त, 2025 की शाम आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने अन्य अतिथियों के साथ किया.यह भव्य समारोह मुंबई के प्रभादेवी स्थित यशवंत भवन सभागार में बड़ी संख्या में आये शिक्षकों और नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इस समारोह में सुप्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. अजीत गुंजीकर, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री गोविंद शेंडे, मुंबई क्षेत्र के धर्म…
मुंबई. एनसीपी शरदचंद्र पवार गुट के भूम-परांदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राहुल मोटे मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ पाला बदल कर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी में शामिल हुए. इस मौके पर धाराशिव, अहिल्यानगर, अकोला जिलों से विभिन्न दलों के कई अन्य पदाधिकारी भी एनसीपी में शामिल हुए. नरीमन प्वाइंट स्थित राकां कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश समारोह में डीसीएम अजीत ने लोगों के सहयोग से समस्याओं के समाधान का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि दिवंगत यशवंतराव चव्हाण ने हमें समग्रता की राजनीति सिखाई और हम उस पर अमल कर रहे हैं. हम बिना किसी जाति, धर्म…
अतिरिक्त नगर आयुक्त (नगर) डॉ. अश्विनी जोशी ने दिए निर्देश मुंबई. आवासीय / व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा उठानेवाले ठेकेदारों के कचरे के निपटारे में की जानेवाली गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद अब मुंबई महानगर पालिका (मनपा) प्रशासन ने आवासीय/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सीधे कचरा उठाने का निर्णय लिया है. अतिरिक्त नगर आयुक्त (नगर) डॉ. अश्विनी जोशी ने इस बारे में विज्ञप्ति जारी करके आवासीय / व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कचरा संग्रहण के लिए किसी तीसरे पक्ष या बाहरी एजेंसियों का उपयोग बंद करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि कचरा उठानेवाल ठेकेदारों को अब कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है.…
मुंबई. महानगर की झुग्गी बस्तियों में लोगों का इलाज करनेवाले ‘मुन्ना भाई’ (फर्जी डॉक्टरों) की खबरें अक्सर पढ़ने, सुनने को मिल जाती हैं. लेकिन मुंबई महानगर पालिका (मनपा) द्वारा संचालित वीएन देसाई अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का खुलासा होने के बाद मनपा प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वी.एन. देसाई अस्पताल के आईसीयू डॉक्टरों की फर्जी शैक्षणिक योग्यता की खबरें विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया में आई हैं.मनपा प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्टीकरण दते हुए कहा है कि सांताक्रूज-पूर्व स्थित वी.एन. देसाई अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति हेतु प्रशिक्षित और योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु…
मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के साथ युति के संकेत सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रंग शारदा में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में दिया था. लेकिन इसके एक दिन बाद उद्धव ने अपने पदाधिकारियों को सभी सीटों पर तैयारी करने का निर्देश देकर सभी को सकते में डाल दिया है. उद्धव ने मंगलवार को अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि मनसे के साथ युति होगी या नहीं होगी, इस पर पार्टी जल्द फैसला लेगी. लेकिन फिलहाल आप सभी सीटों पर तैयारी जारी रखो.मुंबई…
मुंबई. रूस के साथ भारत के संबंध अमेरिका सहित उसके पिछलग्गू यूरोपीय देशों को रास नहीं आ रहे हैं. इसलिए अमेरिका और यूरोपीय देश भारत पर रूस के साथ व्यापार नहीं करने खासकर कच्चा तेल नहीं खरीदने के लिए लगातार दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं. भारत दबाव में नहीं आया तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माना वसूलने की घोषणा कर दी है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ट्रंप को आईना दिखाते हुए उनके पक्षपाती निर्णय पर जोरदार हमला बोला. भारत ने ट्रंप को खरी खरी…
मुंबई. इंग्लैंड में क्रिकेट के 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 6 रन से हरा दिया. ओवल मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सोमवार को को आखिरी दिन अविश्वसनीय जीत हासिल करके टीम इंडिया ने श्रृंखला जितने के इंग्लैंड के मंसूबे पर पानी फेर दिया.पांचवे टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड के पास जीत हासिल करने के लिए पूरा दिन बचा था. उसके 4 विकेट शेष बचे थे जबकि भारत के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 35 रनों की जरूरत थी. जबकि भारत को जीतने के लिए…
हिंदू बहुल सोसाइटियों को मुस्लिम बहुल बनाने का लगाया आरोप मुंबई : शिवसेना उपनेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने मुंबई के बालासाहब भवन में कई एहम मुद्दों पर अपनी भूमिका रखते हुए आरोप लगाया कि मुंबई में हाउसिंग जिहाद किया जा रहा है. पूर्व सांसद निरुपम ने कहा कि मुंबई में मुस्लिम बिल्डर डेवलपर झोपड़पट्टी पुनर्वसन के नाम पर डेमोग्राफी बदलने का काम कर रहे हैं. हिंदुओं का घर खरीदकर तथा फर्जीवाड़ा करके बढ़ाए गए अतिरिक्त घरों को मुसलमानों के नाम पर पात्र कराकर मुंबई पर मुसलमानों का कब्जा कराने काम किया जा रहा है. निरुपम का दावा है कि…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution