Author: Team Tah ki Baat
प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा से तीन भाषा पढ़ाए जाने के राज्य सरकार के निर्णय का राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पुरजोर विरोध कर रही है. हिंदी भाषियों को मराठी बोलने की जिद करके पीटा जा रहा है. विवाद मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों तक भी पहुंच गया है. इसी पृष्ठभूमि में बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह तह की बात समूह से खास बात की. पेश है बातचीत के प्रमुख अंश… आपकी पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है और आज आप बीजेपी…
मुंबई. डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर भोले भाले लोगों से उनके जीवन भर की जमापूंजी लूटना एक बड़ी समस्या बन गई है. ऐसे मामले में संलिप्त साइबर सेंधमारों को पकड़ना तो दूर रोकना ही पुलिस के लिए कठिन चुनौती साबित हो रहा है. ऐसी तमाम निराशाओं के बाद भी लखनऊ एसटीएफ ने एक सराहनीय कामयाबी हासिल की है.एसटीएफ ने गोमती नगर निवासी बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर दो दिनों में 95 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो भाइयों को ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान मुहम्मद इकबाल बालासाहेब और शाइन इकबाल के रूप में…
सनातन धर्मग्रंथों के अनुसार, नाग देवता पृथ्वी और पाताल लोक के संरक्षक माने जाते हैं. इसलिए नाग पंचमी को सनातन धर्म में श्रद्धा और आस्था से जुड़ा एक अत्यंत पावन पर्व माना गया है. यह पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह पर्व 29 जुलाई, मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन नाग देवता की पूजा कर उनसे जीवन में सुख, शांति और बाधाओं से रक्षा की प्रार्थना की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण मास में नाग पंचमी के दिन शिव परिवार के साथ नागों की पूजा करने से…
जगत के कल्याण की कामना से सिर्फ भगवान विष्णु ने ही अवतार लिया था, ऐसा नहीं है. बल्कि भगवान सदाशिव के विभिन्न कल्पों में अनेक अवतार हुए. इनमें उनके सद्योजात, वामदेव, तत्पुरुष, अघोर और ईशान अवतार प्रमुख हैं और यही भगवान शिव की पांच विशिष्ट मूर्तियां हैं. भगवान शिव का विष्णु जी से अनन्य प्रेम है. शिव तामस मूर्ति हैं और विष्णु सत्व मूर्ति, मगर एक-दूसरे का ध्यान करने से शिव श्वेत वर्ण के और विष्णु श्याम वर्ण के हो गए.ऐसा माना जाता है कि एक बार भगवान विष्णु ने अत्यंत मनोहर किशोर का रूप धारण किया. भगवान विष्णु द्वारा धारण…
सावन (श्रावण) का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय माना गया है. इसलिए श्रावण मास को शिव भक्ति का श्रेष्ठ समय माना जाता है. इस माह रुद्राभिषेक, शिव पूजा से मोक्ष एवं दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से मुक्ति मिलती हैं. हर जीवात्मा चाहे वह ॐ रूपी परमात्मा के किसी भी रूप का पूजन हो, इस माह में शिवमय हो जाती है. इस माह में एक बेलपत्र भी अगर शिव जी को अर्पित किया जाए, तो वह अमोघ फलदायी होता है. जिस प्रकार मकर राशि पर सूर्य के पहुंचने पर सभी देवी-देवता, यक्ष आदि पृथ्वी पर आते हैं, उसी प्रकार कर्क…
मुंबई. संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से सांसद वर्षा एकनाथराव गायकवाड़ को प्रदान किया गया. यह पुरस्कार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया. पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, यह पुरस्कार मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र सहित उन सभी का है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है. मुंबई वासियों ने जिस विश्वास के साथ मुझे लोकसभा…
मुंबई. पुणे -मुंबई एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक भयंकर दुर्घटना घटित हुई. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित हुए ट्रक ने करीब 20 वाहनों को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं.मिली जानकारी के अनुसार, पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजर रहे कंटेनर ट्रेलर ट्रक का शुक्रवार को अचानक ब्रेक फेल हो गया था. जिसके बाद उक्त ट्रक ने एक्सप्रेस वे से गुजर रहे लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद डाला. घटना के…
मुंबई. मालाड के मालवनी स्थित अंबोजवाड़ी में गतवर्ष हुए सेफ्टी टैंक हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्रों को स्थानीय कांग्रेसी विधायक असलम शेख के प्रयासों से शुक्रवार को बड़ी राहत मिल गई है. मनपा ने मृतकों के परिजनों को 90 लाख रुपए का मुआवजा दिया है. मनपा द्वारा जारी चेक विधायक असलम शेख ने मृतकों के परिजनों को सौंपा.बता दें कि मालाड-पश्चिम मालवणी के गेट नंबर 8 स्थित अंबोजवाड़ी में एक सार्वजनिक शौचालय की सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान 18 वर्षीय सूरज केवट टैंक में गिर गया था. सूरज को बचाने के लिए उसका 20 वर्षीय बड़ा भाई विकास…
मुंबई. विवाहेत्तर संबंध आजकल अपराध खासकर कत्ल का सबसे बड़ा कारण साबित हो रहे हैं. नाजायज संबंधों के लिए लोग जीवनसाथी की जान के दुश्मन बनने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंबई से सटे पालघर जिले से सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया. उसने गुस्से में पत्नी को 5/6 थप्पड़ जड़ दिए. लेकिन हवस की आग में अंधी हुई पत्नी ने अपनी बेवफाई पर लगाम लगाने की बजाय पति को ही मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं उसने पति की लाश के…
मुंबई. बीते करीब 24 घंटों से मुंबई में एक बार फिर से बारिश ने जोर पकड़ लिया है. मंगलवार को मुंबई एमएमआर के कई इलाकों में दिन भर में हुई कई बार हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया तो वहीं सड़क और रेल परिवहन पर भी बारिश का असर देखने को मिला. इसी बीच बारिश के कारण कसारा स्टेशन पर खड़ी लोकल ट्रेन पर भूस्खलन का मलबा गिरने की वजह से दो यात्री घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब लोकल ट्रेन रात करीब सवा नौ बजे मुंबई सीएसएमटी से करीब…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution