Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. घरों एवं कारखानों से निकलने वाले सीवेज के उपचार के लिए शुरू किए गए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य मुंबई महानगर पालिका (मनपा) ने रखा है. इस परियोजना के तहत सात स्थानों- वर्ली, बांद्रा, धारावी, वर्सोवा, मालाड, भांडुप और घाटकोपर में सीवेज उपचार संयंत्रों को उन्नत करने का काम जोरों पर चल रहा है. मनपा का दवा है कि परियोजना के पूरा होने के बाद, समुद्र में छोड़ा जाने वाला सीवेज साफ हो जाएगा. परिणाम स्वरूप 2030 के बाद मुंबई का समुद्र काला नहीं दिखेगा. बल्कि साफ दिखने लगेगा.दो साल में…
मुंबई. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के विधायक अनिल परब, राज्य के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम का पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं. मानसून सत्र के दौरान सनसनीखेज आरोपों के जरिए मंत्री कदम को बार-बार घेरने वाले परब ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मंत्री कदम पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला. परब ने ने कहा कि रत्नागिरी में जगबुड़ी नदी से गाद निकाली जा रही है. कदम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र देकर इस गाद को हटाने की अनुमति मांगी थी. लेकिन गाद के बहाने नदी से रेत निकाली जा रही है.परब ने कहा…
मुंबई. 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में सत्र न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए गए सभी 12 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्दोष करार दिया है. हाई कोर्ट के इस फैसले पर हर कोई हैरानी जता रहा है. क्योंकि सत्र न्यायालय ने 5 आरोपियों को फांसी, 7 को उम्र कैद और एक आरोपी को बरी करने का आदेश दिया था.बता दें कि 11 जुलाई 2006 की शाम के दौरान मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में 284 यात्रियों की मौत हो गई थी और लगभग 800 से अधिक लोग…
मुंबई. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ (मुंबई प्रदेश) के नवनियुक्त अध्यक्ष पद एड. अवनीश सिंह का सम्मान में एक भव्य कांग्रेस सेवादल महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से सत्कार किया गया. रविवार, 20 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे, जी.एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल, एन. एस. रोड, नवभारत नूतन विद्यालय के सामने, मुलुंड- पश्चिम में एड. सिंह का सत्कार समारोह आयोजित किया गया था. आयोजित किया गया.महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शंकर शेट्टी के मार्गदर्शन में आयोजित सत्कार समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठनेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों तथा…
मुंबई. फिल्म अभिनेता सोनू सूद के जुहू विले पार्ले स्कीम स्थित निवास ‘मंगल किरण’ में धामन प्रजाति का सांप निकला. सर्प मित्र निखिल दुबे ने उक्त सर्प को पकड़ कर सुरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचाया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शाम 6 बजे फिल्म अभिनेता सोनू सूद के आवास परिसर में एक धामिन सांप देखा गया. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प प्रेमी विक्की दुबे ने सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया. विक्की दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सर्प विष हीन प्रजाति का सर्प था लेकिन भ्रांतियों के कारण अक्सर…
मुंबई. मानसून सत्र के समापन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधानभवन में शुक्रवार को मुलाकात की थी. तो वहीं शनिवार की शाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के विधायक आदित्य ठाकरे की मुख्यमंत्री फडणवीस से बांद्रा- पूर्व बीकेसी स्थित सोफिटेल होटल में मुलाकात हुई. फडणवीस से ठाकरे परिवार की लगातार बढ़ती मुलाकातों से महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरणों की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं. बताया जा रहा है कि सोफिटेल होटल में सीएम और आदित्य के बीच करीब 1 घंटे तक चर्चा चली. मुख्यमंत्री देवेंद्र और ठाकरे परिवार के बीच मुलाकातों का दौर…
मुंबई. बांद्रा-पूर्व स्थित भारत नगर इलाके में तीन मंजिला मकान ढह गया. मलबे में दबे 15 लोगों को दमकल एवं पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित निकालकर बांद्रा-पश्चिम स्थित के बी भाभा अस्पताल पहुंचाया. जिसमें गंभीर रूप घायल होने की वजह से 65 वर्षीया रेहाना अंसारी और 68 वर्षीय मोहम्मद अंसारी को दक्षिण मुंबई स्थित केईएम अस्पताल भेज दिया गया.दमकल विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को सुबह 6 बजे के करीब बांद्रा-पूर्व, भरतनगर में नमाज कमेटी मस्जिद के पास चाल क्रमांक 37 में एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया. बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर ब्लास्ट की वजह से उक्त हादसा…
मुंबई. सांसद वर्षा गायकवाड ने आरोप लगाया कि मुंबई महानगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है. सत्तारूढ़ दल के नेताओं, बीएमसी अधिकारियों, सलाहकार कंपनियों और ठेकेदारों का भ्रष्ट गठबंधन है. भ्रष्टाचार का एक गिरोह चल रहा है. कांग्रेस के मुंबई प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने महायुति सरकार के दौरान बीएमसी में हुए सभी कार्यों की एसआईटी से जांच कराने की मांग की. मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा ने इसी के साथ-साथ शहरी विकास मंत्रालय से इन कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन सावंत…
मुंबई. 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकी कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभानेवाले सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राज्य सभा सदस्य नियुक्त किया है. तो वहीं मंत्री आशीष शेलार के प्रयासों से छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किए गए. इन उपलब्धियों के लिए एडवोकेट निकम और मंत्री शेलार बीजेपी उत्तर मध्य मुंबई जिला की ओर से सांताक्रुज में सत्कार किया गया. इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद निकम ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी मैं हताश नहीं हुआ…
मुंबई. सरकार ने राज्य में प्राकृतिक रेत पर निर्भरता को कम करने के लिए एक कृत्रिम रेत नीति शुरू की है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधानसभा में एक बयान में कहा कि इस नीति के तहत प्रत्येक जिले में 50 कृत्रिम रेत क्रशर भी प्रदान किए जाएंगे.राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को इस कृत्रिम रेत नीति को समझना चाहिए और अपने जिले के जिला कलेक्टर के साथ बैठक करनी चाहिए. इस नीति को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution