मुंबई. राजस्व खुफिया निदेशालय (डी. आर. आई.), मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सी. एस. एम. आई. ए.) पर दो यात्रियों के पास से लगभग 42 करोड़ रुपए मूल्य का परिष्कृत गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) जब्त किया. दोनों यात्री बैंकॉक से मुंबई पहुंचे थे.
डी. आर. आई. अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को संदेह के आधार पर रोक कर उनके सामान की विस्तृत जांच की. जांच में उनके पास नूडल्स, बिस्कुट और अन्य वस्तुओं के 21 खाद्य पैकेट बरामद हुए, जिनमें हाइड्रोपोनिक वीड छुपाया गया था. एन.डी.पी.एस. फील्ड टेस्टिंग किट का उपयोग करके उक्त मादक पदार्थो की जांच की गई. जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई. खाद्य पदार्थों के पैकेट से लगभग एक किलो परिष्कृत एवं प्रतिबंधित
गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया और दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है.
तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
गौरतलब हो को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीआरआई की यह बीते तीन दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है. डीआरआई की टीम ने इससे पहले 31 अक्टूबर को 4.7 किलो कोकेन बरामद किया था. जिसके कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजार में 47 करोड़ रुपए आंकी गई है. इस कार्रवाई में डीआरआई की टीम ने वाहक, फाइनेंसर, हैंडलर और वितरकों सहित पांच कुल लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस प्रकार, पिछले तीन दिनों में डी.आर.आई. मुंबई यूनिट 90 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बरामद कर चुकी है. दोनों मामलों में नशीली दवाओं की तस्करी के पीछे के व्यापक नेटवर्क को उजागर करने के लिए डीआरआई की टीम आगे की जांच कर रही है.
कस्टम ने भी पकड़ा करोड़ों का ड्रग्स
इसी दौरान मुंबई कस्टम की टीम ने भी मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अलग अलग कार्रवाइयों में करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ, संरक्षित वन्यजीव एवं अवैध रूप से लाए गए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (लैपटॉप, आई फोन) आदि बरामद किए. हवाई अड्डा आयुक्तालय, मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-III के अधिकारियों ने 1 कि. ग्रा. हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 12.418 करोड़ आंका गया है. इसी दौरान 3 अन्य मामलों में करोड़ रुपए और ऐप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स (40 पीसी), लैपटॉप, सिगरेट, शराब की बोतलें बरामद की गईं जिनकी कीमत 56.55 लाख रुपए आंकी गई है. इन कार्रवाइयों में 9 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले 29-30 अक्टूबर की रात कस्टम अधिकारियों ने 7.97 किलोग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 7.97 करोड़ रुपए आंकी गई. एक अन्य मामले में लुप्तप्राय प्रजाति सिल्वर गिब्बन (हैलोबेट्स मोलोच)-02 संख्या (1 जीवित और 1 मृत) बरामद की गई. इस कार्रवाई में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
