मुंबई. कर्नाला किले पर घटित हुई एक अजीबोगरीब घटना में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि करीब 9 अन्य पर्यटक घायल हो गए हैं. इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना किले पर ट्रैकिंग के लिए आए पर्यटकों पर मधु मक्खियों के हमले के परिणाम स्वरूप घटित हुई. ऐसा दावा किया जा रहा है कि पर्यटकों के शोर मचाने से मधु माखियां बिदक गई थी.
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई व आसपास क्षेत्र के कुछ छात्र पनवेल में कर्नाला पक्षी अभ्यारण स्थित कर्नाला किले पर ट्रैकिंग के लिए गए थे. इनमें माटुंगा स्थित वीजेटीआई कॉलेज के 6 छात्र भी शामिल थे. छात्रों व अन्य पर्यटकों को मिलाकर वहां करीब 50 लोग मौजूद थे. सभी पर्यटक किले पर पर्यटन का लुत्फ उठा रहे थे. उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया. इससे 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि वीजेटीआई कॉलेज के छात्र संदीप पुरोहित की मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि मधुमक्खियों के हमले से बदहवास हुआ संदीप बचने के लिए भागने के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. शरीर के संवेदनशील हिस्से पर गहरी चोट लगने से संदीप की मौत हो गई होगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version