अंबोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुंबई: अंधेरी – पश्चिम स्थित अंबोली पुलिस ने पार्क की गई कारों की कांच तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाली एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे इलाके में हुए कुल 18 चोरी के मामलों का खुलासा किया है।
दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच सब टीवी लेन, न्यू लिंक रोड, अंधेरी पश्चिम में पार्क की गई एक कार की विंडो कांच तोड़कर चोरों ने डेल कंपनी का लैपटॉप, काले रंग का बैग, लैपटॉप चार्जर और आईफोन चार्जर चोरी कर लिया था। इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
खंगाली 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
अपराध प्रकटिकरण दस्ते (डिटेक्शन टीम) ने घटनास्थल और आसपास के लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तीन दिन की सतत निगरानी के बाद पुलिस ने भिवंडी के नारपोली इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1) महेश उर्फ गौतम व्यंकटेश नायडु (22 वर्ष), निवासी दिल्ली
2) जय कुमार विलसानी (24 वर्ष), निवासी दिल्ली
3) सदा विराममनी नायडु (36 वर्ष), निवासी सालेम, तमिलनाडु
लाखों का चोरी का माल बरामद
आरोपियों के पास से आसुस ज़ेनबुक, एचपी और लेनोवो थिंकपैड सहित 3 लैपटॉप, एप्पल कंपनी का आईपैड, वाहन के कांच तोड़ने में इस्तेमाल सेफ्टी हैमर, पक्कड़, लोहे का औजार, पेपर स्प्रे, काले रंग की ट्रॉली बैग, होंडा कंपनी की मोटर साइकिल सहित कुल 3.25 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।
तमिलनाडु में बेचते थे चोरी का माल
जांच में सामने आया है कि आरोपी पार्क की गई कारों की कांच तोड़कर लैपटॉप चोरी करते थे और बाद में अपने साथियों की मदद से तमिलनाडु में उनकी बिक्री करते थे।
18 मामलों का खुलासा
पुलिस जांच में मुंबई के 8, नवी मुंबई के 4 और मीरा-भायंदर के 6 पुलिस थानों में दर्ज कुल 18 मामलों से इस गिरोह का संबंध सामने आया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह सफल कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंबोली पुलिस स्टेशन के अपराध पथक द्वारा की गई। पुलिस की इस कार्रवाई की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
