मुंबई. स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की गई. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, भास्कर जाधव, सुषमा अंधारे, वरुण सरदेसाई और संजय राउत सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है. ठाकरे के ये स्टार प्रचारक आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्यभर में प्रचार अभियान का नेतृत्व संभालेंगे. ये सभी नेता अधिकतम शिवसेना उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलेवार बैठकें, रैलियां और सार्वजनिक प्रचार अभियान चलाएंगे.
लोकसभा और विधान सभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्थानीय निकाय चुनाव यूबीटी के लिए आखिरी उम्मीद माने जा रहे हैं. इस सच्चाई को महसूस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नई ऊर्जा के साथ अपनी पार्टी यूबीटी को पुनर्गठित करने प्रयासों में राज्यव्यापी दौरा कर रहे हैं. स्थानीय निकाय चुनावों को पार्टी के पुनर्निर्माण के अवसर के रूप में देख रहे उद्धव ठाकरे ने स्वयं इस अभियान में सबसे आगे रहने का निर्णय लिया है तो, वहीं आदित्य ठाकरे राज्य भर में युवाओं को जुटाने के प्रभारी होंगे.
ये हैं यूबीटी के अन्य स्टार प्रचारक
- आदित्य ठाकरे
- सुभाष देसाई
- अनंत गीते
- चंद्रकांत खैरे
- अरविंद सावंत
- अनिल देसाई
- विनायक राऊत
- अनिल परब
- राजन विचारे
- सुनील प्रभू
- आदेश बांदेकर
- अंबादास दानवे
- रवींद्र मिर्लेकर
- विशाखा राऊत
- नितीन बनूगडे पाटील
- राजकुमार बाफना
- प्रियंका चतुर्वेदी
- सचिन अहिर
- मनोज जामसुतकर
- संजय (बंडू) जाधव
- किशोरी पेडणेकर
- ज्योती ठाकरे
- शीतल शेठ-देवरूखकर
- जान्हवी सावंत
- शरद कोली
- ओमराजे निंबालकर
- सुनील शिंदे
- वैभव नाईक
- नितीन देशमुख
- आनंद दुबे
- किरण माने
- अशोक तिवारी
- प्रियंका जोशी
- सचिन साठे
- लक्ष्मण वाडले
