मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने शहीद जवानों के परिजनों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी कृषि भूमि हस्तांतरण पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह फैसला लिया गया. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधान भवन परिसर में मीडिया को यह जानकारी दी.
शहीद परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
बावनकुले ने बताया कि राज्य में शहीद जवानों और अधिकारियों की वीर माताओं, वीर पत्नियों या अधिकृत वारिसों को आजीविका के लिए सरकारी कृषि भूमि दी जाती है. अब यह जमीन उनके नाम करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा.
माथेरान में 5 एकर पार्किंग और क्रीडा संकुल को निधि
मंत्रिमंडल ने माथेरान नगरपालिका की मांग पर 5 एकर राजस्व भूमि पर्यटकों की पार्किंग के लिए मंजूर की. नागपुर जिले के गादा स्थित जिला क्रीडा संकुल के विकास के लिए 4 करोड़ रुपये की निधि भी स्वीकृत की गई.
ऑपरेशन टायगर से BJP का कोई संबंध नहीं
उद्धव ठाकरे के आरोपों पर बावनकुले ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन टायगर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. यह शिवसेना का आंतरिक मामला है.
शहीद जवानों के परिवारों को बड़ी राहत: जमीन हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ











Leave a Reply