30 मार्च से ऑनलाइन प्रक्रिया ‘गो लाइव’
विभिन्न आय वर्गों के लिए घरों का मौका
मुंबई: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के मुंबई मंडल ने 2640 आवासीय फ्लैट्स की बिक्री के लिए लॉटरी योजना घोषित की है।
अपना घर खरीदने की इच्छा रखनेवालों के लिए म्हाडा (MHADA) की यह लॉटरी एक बड़ा अवसर है, जिसमें सभी आय वर्गों के लिए विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जिसका उद्घाटन MHADA के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयसवाल के हाथों किया जाएगा।
इन इलाकों में उपलब्ध होंगे फ्लैट्स
यह फ्लैट्स मुंबई के कई प्रमुख इलाकों जैसे विक्रोली, गोरेगांव, बोरीवली, चेंबूर, बांद्रा, घाटकोपर, दादर, वडाला, पवई, मझगांव और गिरगांव समेत विभिन्न परियोजनाओं में उपलब्ध होंगे।
आय वर्ग के अनुसार फ्लैट्स का वितरण
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.): 145 फ्लैट्स
निम्न आय वर्ग (एलआईजी): 858 फ्लैट्स
मध्यम आय वर्ग (एमआईजी): 1408 फ्लैट्स
उच्च आय वर्ग (एचआईजी): 229 फ्लैट्स
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 30 मार्च 2026 (दोपहर 3 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे)
जमा राशि की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
ड्राफ्ट सूची जारी: 5 मई 2026
आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि: 8 मई 2026
अंतिम सूची: 12 मई 2026
लॉटरी ड्रॉ: 15 मई 2026 (सुबह 11 बजे)
ऑनलाइन आवेदन और ऐप की सुविधा
आवेदक MHADA की आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in� या “MHADA Housing Lottery System” मोबाइल ऐप (Android/iOS) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले गाइडलाइन बुकलेट पढ़ने की सलाह दी गई है।
जरूरी दस्तावेज और पात्रता
आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, महाराष्ट्र का डोमिसाइल सर्टिफिकेट और आय प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। आय सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
EWS: 6 लाख रुपए तक
LIG: 9 लाख रुपए तक
MIG: 12 लाख रुपए तक
HIG: 12 लाख रुपए से अधिक
फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की अपील
MHADA ने स्पष्ट किया है कि उसने किसी भी एजेंट या प्रॉपर्टी कंसल्टेंट को अधिकृत नहीं किया है। आवेदकों को सीधे आधिकारिक माध्यम से ही आवेदन करने की सलाह दी गई है।
‘जैसी है’ स्थिति में भी मिलेंगे कुछ फ्लैट्स
कुछ फ्लैट्स पुनर्विकास परियोजनाओं से प्राप्त हुए हैं, जिन्हें ‘जैसी स्थिति है’ (as is where is) आधार पर बेचा जाएगा।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

