मुंबई. मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए बहुप्रतीक्षित मतदान की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है। सांताक्रुज पूर्व स्थित वार्ड क्रमांक 87 में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की पार्टी एनसीपी के घड़ी की रफ्तार तेज होती जा रही है। एनसीपी नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी की सिफारिश पर एनसीपी ने वार्ड 87 से क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप उद्धरकर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया। वार्ड में संदीप को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
एच पूर्व बीएमसी विभाग अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 87 में मिल रहे समर्थन की बदौलत संदीप सीमित संसाधनों के बाद बीजेपी नेता और पूर्व नगर सेवक कृष्णा (महेश) पारकर और पूर्व नगरसेविका पूजा महाडेश्वर को सीधी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। भूतपूर्व महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर की पत्नी पूजा महाडेश्वर को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं कांग्रेस से प्रमोद नार्वेकर सहित कुछ निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version