सम्राट मेडिकल के ऊपर का हिस्सा ढहा
मुंबई : मानसून (Monsoon) के दौरान मुंबई (Mumbai) में मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। मानखुर्द (Mankhurd) में भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों की साठगांठ से बनाए गए जी+3 मकान गिरने के बाद हुई 6 लोगों की मौत की घटना के तीन दिन बाद वडाला (पूर्व) (Wadala -East) में एक मकान की पहली मंजिल गिरने से तीन लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को मामूली चोटें आईं। इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को घर जाने की अनुमति दे दी।
वडाला (पूर्व) स्थित शांतिनगर (Shanti Nagar, Wadala East) में मंगलवार को जी+1 (G+1) संरचना की पहली मंजिल का हिस्सा सम्राट मेडिकल पर गिर गया। यह घटना विद्यालंकार कॉलेज (Vidyalankar College) के पीछे हुई। घटना की सूचना सुबह 11:32 बजे बीएमसी (BMC) के फायर ब्रिगेड कंट्रोल को मिली।
तीनों घायलों को मामूली चोट
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल हुए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही घायलों को निजी वाहन से निजी अस्पताल ले जाया गया। घायल खुशबू खान (Khushabu Khan, 27) के सिर में, आशीष सिंह (Ashish Singh, 40) के बाएं हाथ में और सुनील यादव (Sunil Yadav, 30) के दाहिने पैर में मामूली चोट आई।
इलाज के बाद घर भेजा गया
तीनों घायलों का इलाज निजी दीपांश क्लिनिक (Deepansh Clinic) में किया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर जाने की अनुमति दे दी।
राहत कार्य में कई एजेंसियां जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और संबंधित वार्ड का स्टाफ मौके पर पहुंचकर राहत एवं सुरक्षा कार्य में जुट गया।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
